spot_img

इनकार के बाद आखिरकार दिल्ली एम्स ने लालू प्रसाद को किया भर्ती, 1अप्रैल का दिन रहेगा अहम

spot_img
- Advertisement -

चारा घोटाला में सजायाफ्ता और राजद सुप्रीमो लालू यादव को दिल्ली स्थित ऑल इंडिया आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने आखिरकार भर्ती कर लिया है। हालांकि, संस्थान ने बुधवार को रांची रिम्स द्वारा रेफर किए जाने के बाद इलाज करने से इनकार कर दिया था लेकिन अब लालू प्रसाद का दिल्ली एम्स में इलाज शुरू हो गया है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

फिलहाल उन्हें इमर्जेंसी में रखा गया है। उनकी किडनी और कुछ अन्य जरूरी जांच की गई हैं। फिलहाल जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ये फैसला लिया जाएगा कि उन्हें एम्स में एडमिट किया जाएगा या नहीं।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार एम्स की ओर रांची रिम्स में ही इलाज कराने की सलाह देने के बाद लालू रांची पहुंचने के लिए बुधवार दोपहर में दिल्ली एयरपोर्ट पहुंच चुके थे, जहां उनकी तबीयत अधिक बिगड़ गई। एयरपोर्ट से तत्काल उन्हें एम्स ले जाया गया। यहां इमरजेंसी में जांच के बाद उन्हें एडमिट कर लिया गया है। इससे पहले रात में गहन जांच के बाद एम्स के चिकित्सकों ने भर्ती से इनकार करते हुए उन्हें रांची रिम्स में ही इलाज कराने की सलाह दी थी।

लालू को एडमिट नहीं करने के बाद लालू यादव के परिजनों के अलावा पार्टी के कई नेता एम्स पहुंच गए और उन्हें एडमिट कराने में जुट गए। इसमें उनकी बेटी मीसा भारती, राजद से राज्यसभा सांसद मनोज झा और अन्य नेता शामिल हैं। हालांकि एम्स प्रबंधन की तरफ से इस संबंध में अभी तक कोई औपचारिक घोषणा नहीं की गई है।

उल्लेखनीय है कि 22 मार्च की शाम लालू यादव रांची के रिम्स से चार्टर्ड प्लेन से एम्स दिल्ली पहुंचे थे। वहां रात भर ऑब्जर्वेशन में रखने के बाद सुबह चार बजे उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था। एम्स में लालू का इलाज कर रहे और स्टेट मेडिकल बोर्ड में शामिल रहे डॉ. विद्यापति ने बताया कि लालू यादव की स्थिति गंभीर है। उनकी किडनी स्टेज पांच में पहुंच गयी है। हार्ट फेलियोर के भी चांसेज हैं। इन्हीं सब स्थितियों की समीक्षा करने के बाद उन्हें एम्स रेफर किया गया था।

पिछले साल पांच माह एम्स में चला था इलाज

बताया जाता है कि 23 जनवरी, 2021 को भी स्थिति बिगड़ने के बाद लालू यादव को रिम्स से एम्स शिफ्ट किया गया था। यहां लगभग पांच महीने इलाज के बाद उन्हें मई में डिस्चार्ज किया गया था। इस दौरान अप्रैल में उन्हें झारखंड हाईकोर्ट से जमानत भी मिल गई थी। इसके बाद कुछ महीने वे दिल्ली में वे अपनी बेटी मीसा भारती के आवास में रहे थे। इस बीच दिसंबर 2021 में उन्हें एक बार फिर से एम्स में दो दिनों के लिए एडमिट कराया गया था।

14 फरवरी से रिम्स में हैं लालू

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत ने 21 फरवरी को लालू प्रसाद यादव को पांच साल कैद की सजा सुनाई थी। सजा सुनाए जाने के बाद लालू को पहले होटवार जेल भेजा गया था। लालू को स्थिति को देखते हुए कुछ घंटों बाद ही रिम्स के एक निजी वार्ड में स्थानांतरित कर दिया गया था।

एक अप्रैल को जमानत पर होना है फैसला

डोरंडा कोषागार मामले में सजा सुनाए जाने के खिलाफ और जमानत के लिए झारखंड हाई कोर्ट में याचिका भी दायर की गई है। हाईकोर्ट ने प्रारंभिक सुनवाई के बाद जमानत याचिका को सुनवाई के लिए एक अप्रैल को सूचीबद्ध किया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

आपकी आइसक्रीम में मिली गंदगी! पटना में बड़ा एक्शन, 5 प्रतिष्ठानों पर RAID, ₹80,720 का एक्सपायर्ड सामान नष्ट, कई यूनिट्स पर लटकी तलवार

Bihar Food Safety: पटना में खाद्य संरक्षा विभाग ने आइसक्रीम और डेयरी इकाइयों पर बड़ी कार्रवाई की है। निरीक्षण में गंदगी, एक्सपायर्ड सामान मिला, जिसके बाद ₹80,720 की 260 किलो खाद्य#BiharFoodSafety,#PatnaNews,#FoodAdulteration

लालू प्रसाद के लिए बढ़ी टेंशन! चारा घोटाले में आज से अब हर दिन होगी सुनवाई, जानें भारी-भरकम रिकॉर्ड ने कैसे बढ़ाई चुनौती!

Lalu Prasad Fodder Scam: चारा घोटाला मामले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद की मुश्किलें बढ़ गई हैं। झारखंड हाईकोर्ट में अब 27 अक्टूबर से उनकी अपीलों पर नियमित सुनवाई शुरू होग#LaluPrasad,#FodderScam,#JharkhandHighCourt

भागलपुर-मुंगेर को मिली बड़ी सौगात! 83 KM गंगा पथ अब बनेगा- मरीन ड्राइव| लेकिन ये नियम मानना होगा

Bihar Ganga Path: बिहार के भागलपुर और मुंगेर के बीच 83.189 किलोमीटर लंबे चार लेन गंगा पथ के निर्माण को जल संसाधन विभाग ने सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। यह परियोजना कनेक्टिविटी बढ़ा#BiharGangaPath,#BhagalpurMunger,#BiharInfrastructure

BPSC TRE-4.0: शिक्षक भर्ती के आवेदन की तारीख बढ़ी…! बिहार में शिक्षक बनने का एक और मौका, BPSC ने बढ़ाई आवेदन की अंतिम तारीख...

Bihar Teacher Recruitment: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE-4.0) के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 3 नवंबर 2026 तक बढ़ा दी है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अब#BiharTeacherRecruitment,#BPSC,#TRE4_0