spot_img

बिहार के Madhepura में पूर्व मुखिया और आशीर्वाद नर्सिंग होम के संचालक लाल कुमार यादव की दिनदहाड़े हत्या, हॉस्पिटल कैंपस में टहलते समय अपराधियों ने बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, विरोध में बवाल

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें
घटना के बाद मुख्य बाजार बंद, आक्रोशित लोगों ने की सड़क जाम
लाल यादव का कई लोगों से विवाद रहा है: एसपी

- Advertisement -

धेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र की रामपुर खोड़ा पंचायत के पूर्व मुखिया और आशीर्वाद नर्सिंग होम संचालक प्रो. लाल कुमार यादव (55) को सोमवार की दोपहर बदमाशों ने गोलियों से भून दिया। गंभीर हालत में उनकी मायागंज अस्पताल भागलपुर ले जाने के दौरान रास्ते में ही मौत हो गयी।

- Advertisement -

 

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  डोली धरती! दिल्ली-NCR में 6.2 तीव्रता का भूकंप, कांपी धरती, जानिए

दिनदहाड़े हुई हत्या से आक्रोशित लोगों ने उदाकिशुनगंज के अलग-अलग चौक- चौराहे को जाम कर यातायात बाधित किया। आशीर्वाद नर्सिंग होम संचालक प्रो. लाल कुमार यादव सोमवार को अपने क्लीनिक के बाहर टहल रहे थे।

इस दौरान वे कैंपस में सैलून के बाहर खड़े हुए, तभी घात लगाए करीब आधा दर्जन बदमाशों ने उन पर गोलियों की बौछार कर दी। फायरिंग किए जाने से मौके पर अफरातफरी मच गयी।

हाथ, बांह और सिर में गोली लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश बाइक पर सवार होकर फरार हो गये। इसके बाद स्थानीय लोगों ने आनन- फानन में उनको पीएचसी पहुंचाया। हालत गंभीर रहने के कारण प्राथमिक इलाज के बाद उनको मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया गया। भागलपुर ले जाने के दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी।

यह भी पढ़ें:  डोली धरती! दिल्ली-NCR में 6.2 तीव्रता का भूकंप, कांपी धरती, जानिए

पूर्व मुखिया और आशीर्वाद हॉस्पिटल के संचालक लाल यादव रोजाना की तरह अपने नर्सिंग होम पर पहुंचे थे। इस दौरान जब वे क्लीनिक के बाहर अस्पताल परिसर में टहल रहे थे तो अस्पताल परिसर के बाहर ही सैलून की दुकान के पास पहले से घात लगाए अपराधियों ने उनपर ताबरतोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें गोली उनके सिर और शरीर के अन्य हिस्सो में लगी। फायरिंग करते हुए अपराधी वहां से भागने में सफल रहे।

घटना के बाद आननफानन में लोग लाल यादव को उदाकिशुनगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। परिवार वाले उन्हें भागलपुर ले जा रहे थे कि रास्ते में उनकी मौत हो गई।



स्थानीय लोगों ने बताया कि हथियारबंद बदमाशों ने वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक पर सवार होकर पटेल चौक होते हुए डीएसपी आवास के पीछे से होकर भाग निकले। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने उदाकिशुनगंज मुख्य बाजार को बंद करते हुए सड़क जाम कर दिया है। घटना की सूचना के बाद उदाकिशुनगंज थाना की पुलिस के साथ डीएसपी भी मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुट गए हैं। घटना क्यों और किसने अंजाम दी, फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है।

यह भी पढ़ें:  डोली धरती! दिल्ली-NCR में 6.2 तीव्रता का भूकंप, कांपी धरती, जानिए

घटना के विरोध में आक्रोशित लोगों ने शव को सड़क पर रख कर सड़क जाम कर दिया और बाजार को बंद करा दिया। गुस्साए लोगों ने उदाकिशुनगंज के चौक- चौराहे को भी जाम कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर एसडीपीओ सतीश कुमार, थानाध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एसडीपीओ सतीश कुमार ने बताया कि घटना की जांच शुरू कर दी गयी है। घटना में शामिल बदमाशों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।

एसपी राजेश कुमार ने बताया कि पूर्व मुखिया लाल यादव का कई लोगों से विवाद रहा है। पुलिस घटना के कारणों को जानने में लगी है। घटना के बाद मौके पर उदाकिशुनगंज के डीएसपी सतीश कुमार को भेजा गया है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा DM Kaushal Kumar ने दिखाया कड़ा तेवर! पूजा के बाद बड़ा फैसला, कुशेश्वरस्थान के अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर होंगे बंद |पढ़िए – धर्म स्वास्थ...

Darbhanga DM: दरभंगा के जिलाधिकारी कौशल कुमार ने कुशेश्वरस्थान में बाबा भोलेनाथ का रुद्राभिषेक करने के बाद पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की और अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर तत्#DarbhangaDM,#BiharNews,#PolioCampaign

बिजली संकट खत्म! बिहार में NTPC का बड़ा प्लान, अब घर-घर पहुंचेगी सस्ती और ग्रीन एनर्जी

Bihar NTPC: एनटीपीसी बिहार के बरौनी में 800 मेगावाट की नई अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर यूनिट लगाने पर विचार कर रहा है। यह परियोजना राज्य की बिजली क्षमता को बढ़ाएगी और इस#BiharNTPC,#BarauniPowerPlant,#EnergyStorageBihar

सीवान में पुलिस पर पथराव! 70 साल के बुजुर्ग की मौत के बाद भड़के ग्रामीण, 3 पुलिसवाले घायल

Bihar Police Attack: सीवान में एक सड़क हादसे के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा. भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया, जिसमें एक ASI समेत 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए. मौके पर भारी बल तैनात ह#BiharPoliceAttack,#SiwanNews,#RoadAccident

बिहार के शिक्षकों की बल्ले-बल्ले! अब घर बैठे मनचाही जगह होगा ट्रांसफर, नहीं काटने पड़ेंगे चक्कर |7 विशेष श्रेणियों में होगा स्थानांतरण

Bihar Teacher Transfer Policy: बिहार के लाखों शिक्षकों को बड़ी राहत मिली है। शिक्षा विभाग ने 'बिहार राज्य शिक्षक स्थानांतरण नियमावली, 2026' लागू की है। अब ऑनलाइन आवेदन से घर बैठे ट्रांसफर होग#BiharTeacherTransfer,#ShikshakNiyamawali,#BiharEducation