spot_img

Punjab CM Face: पंजाबवासियों की ऑनलाइन वोटिंग के बाद केजरीवाल का ऐलान, भगवंत मान होंगे पंजाब में आम आदमी पार्टी का मुख्यमंत्री चेहरा

spot_img
- Advertisement -

आम आदमी पार्टी। (Punjab AAP CM Candidate) पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने भगवंत मान (bhagwant mann) को अपना मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाया है। पंजाब में भगवंत मान मुख्यमंत्री पद का चेहरा होंगे। पार्टी पंजाब में भगवंत मान का चेहरा आगे रखकर चुनाव लड़ेगी।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने यह ऐलान पंजाब में करवाई गई ऑनलाइन वोटिंग के आधार पर किया है। इसमें प्रदेश के करीब 22 लाख लोगों के हिस्सा लेने का दावा किया जा रहा है।

- Advertisement -

चंडीगढ़. पंजाब (Punjab) में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) का सीएम चेहरा भगवंत मान (Bhagwant Mann) के होने पर कहा जा रहा है कि लोगों से फोन पर आए कॉल और मैसेज में भगवंत मान ही सबसे आगे रहे हैं। पंजाब की सियासत में आने से पहले वह अपने पूरे परिवार को छोड़ चुके हैं. 2015 में उनका अपनी पत्नी से तलाक हो चुका है और अब उनके बच्चों की भी उनसे बातचीत नहीं हो पाती है।

इस घोषणा को पंजाबवासियों तक पहुंचाने के लिए आम आदमी पार्टी ने आज राज्य में जगह-जगह बड़ी स्क्रीन लगाईं। अरविंद केजरीवाल की प्रेस कांफ्रेंस को लाइव दिखाया गया।

केजरीवाल ने आज पंजाब दौरे के दौरान चंडीगढ़ से सटे मोहाली में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि 13 जनवरी को एक फोन नंबर जारी करके पंजाबवासियों से ऑन लाइन वोटिंग करवाई थी। यह फोन लाइन 17 जनवरी की शाम पांच बजे तक खुली रही। इसमें 21 लाख 59 हजार 437 लोगों ने वोटिंग की। इस वोटिंग में 93.3 प्रतिशत लोगों ने भगवंत मान के समर्थन में वोटिंग की।

हालांकि कुछ लोगों ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी वोट दिया। केजरीवाल ने कहा कि देश के इतिहास में पहली बार आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री बनाने के लिए लोगों की राय ली है। देश में पहली बार पंजाब में लोगों की पसंद का मुख्यमंत्री बनेगा। आम आदमी पार्टी ने परिवारवाद और विरासत की राजनीति को खत्म करने के लिए बंद कमरे में मुख्यमंत्री चुनने की परंपरा को खत्म किया है। यह काम भाजपा,कांग्रेस और अकाली दल के वश में नहीं है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Samastipur Crime समस्तीपुर में दोस्त ने मुंह में गोली मारी, सड़क पर तड़पता छोड़ भागा! | पंजाब से लौटा और जबड़े में गोली

Samastipur Crime: समस्तीपुर में एक दोस्त ने 23 वर्षीय युवक रजनीश कुमार के मुंह में गोली मार दी और उसे खून से लथपथ छोड़कर फरार हो गया। गंभीर हालत में युवक को दरभंगा डीएमसीएच रेफर#SamastipurCrime,#BiharNews,#CrimeNews

बिहार में BJP ने छेड़ा ‘लोकतंत्र बचाओ’ महाअभियान, CM Samrat ने विपक्ष को घेरा; जानें क्या है SIR मुद्दा? | जय बिहार

Bihar BJP: बिहार में भाजपा ने 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान शुरू किया। सीएम सम्राट चौधरी ने पटना से पदयात्रा का आगाज कर विपक्ष पर जमकर निशाना साधा।#BiharBJP,#SamratChoudhary,#LoktantraBachao

Darbhanga MLC Election Big Breaking दरभंगा MLC चुनाव में बड़ा उलटफेर : NDA उम्मीदवार सर्वेश की बड़ी बढ़त, RJD को लगा झटका!

Darbhanga MLC Election: दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव की मतगणना में बड़ा अपडेट सामने आया है। 6 राउंड की गिनती के बाद NDA के सर्वेश कुमार 1471 वोटों से आगे चल रहे हैं।#DarbhangaMLC,#BiharPolitics,#ElectionResult

देश का नाम रोशन करने वाले नीरज यादव ने की खुदकुशी ! 3 गोल्ड मेडलिस्ट पैरा एथलीट ने दी जान! ‘डोपिंग सस्पेंशन’ की पीड़ा...

Neeraj Yadav: 3 बार के पैरा एशियन गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने सुसाइड कर लिया है। कोच एस सत्यनारायण ने पुष्टि की है कि डोपिंग सस्पेंशन के कारण वह मानसिक पीड़ा झेल रहे थे#NeerajYadav,#ParaAthlete,#DopingSuspension