spot_img

India vs West Indies: वेस्टइंडीज़ के खिलाफ T20 और ODI के लिए भारतीय टीम घोषित, दिग्गजों की छुट्‌टी, 4 खतरनाक शेरों के साथ नया कप्तान रोहित की वापसी, पढ़िए खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट

spot_img

देशज टाइम्स | Highlights -

- Advertisement -

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज़ के खिलाफ टी-20 और वनडे सीरीज़ के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। क्रिकेटर रोहित शर्मा को दोनों फॉर्मेट के लिए एक बार फिर कप्तान बनाया गया है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

मुख्य बातें

  • तेज गेंदबाजों जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी को आराम दिया गया है
  • उपकप्तान केएल राहुल पहले वनडे में नहीं खेलेंगे, वह टीम के साथ दूसरे ODI से उपलब्ध
  • रविंद्र जडेजा घुटने की सर्जरी से उबरने के आखिरी दौर में, सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं
  • बाएं हाथ के स्पिन बोलिंग ऑलराउंडर अक्षर पटेल टी20 सीरीज के लिए उपलब्ध होंगे

दोनों फार्मेट की टीमों में एक नए खिलाड़ी रवि विश्नोई को शामिल किया गया है। इसके अलावा वनडे टीम में दीपक का नाम भी चौंकाने वाला है।

- Advertisement -

बुधवार देर रात बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक ट्विटर पर भारतीय टीम की घोषणा की। तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को वनडे टीम से बाहर कर दिया गया है, जबकि जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी को दोनों सीरीज के लिए शामिल नहीं किया गया है। टीम में पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली दोनों सीरीज़ में खेलेंगे।

भारतीय क्रिकेट की वनडे टीम में कुलदीप यादव की फिर वापसी हुई है। रवि बिश्नोई को पहली बार टीम इंडिया में चुना गया है। रवि विश्नोई को दोनों टीमों में शामिल किया गया है। वनडे टीम में दीपक हूडा को मौका मिला है। अक्षर पटेल को सिर्फ टी20 टीम में जगह मिली है।

उल्लेखनीय है कि टीम इंडिया को अपने घर में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन वनडे और उसके बाद तीन टी20 मैच खेलना है। वनडे सीरीज के सभी मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 6, 9 और 11 फरवरी को होंगे। इसके बाद तीन टी20 मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में 16,18 और 20 फरवरी को होंगे।

वनडे टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, शिखर धवन, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, दीपक हूडा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, वॉशिंगटन सुंदर और आवेश खान।

टी20 टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), ईशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, रवि बिश्नोई, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान और हर्षल पटेल।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा में शराबबंदी को बड़ी कामयाबी! SHO संदीप पाल की टीम ने दबोचा 1800 लीटर से ज्यादा शराब का फरार तस्कर

Darbhanga News: दरभंगा पुलिस ने शराब तस्करी के एक बड़े मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपित ब्रजेश राय को गिरफ्तार कर लिया है। जाले थाना पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब क#DarbhangaNews,#BiharLiquorBan,#BrajeshRaiArrest

दरभंगा DM Kaushal Kumar ने दिखाया कड़ा तेवर! पूजा के बाद बड़ा फैसला, कुशेश्वरस्थान के अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर होंगे बंद |पढ़िए – धर्म स्वास्थ...

Darbhanga DM: दरभंगा के जिलाधिकारी कौशल कुमार ने कुशेश्वरस्थान में बाबा भोलेनाथ का रुद्राभिषेक करने के बाद पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की और अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर तत्#DarbhangaDM,#BiharNews,#PolioCampaign

बिजली संकट खत्म! बिहार में NTPC का बड़ा प्लान, अब घर-घर पहुंचेगी सस्ती और ग्रीन एनर्जी

Bihar NTPC: एनटीपीसी बिहार के बरौनी में 800 मेगावाट की नई अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर यूनिट लगाने पर विचार कर रहा है। यह परियोजना राज्य की बिजली क्षमता को बढ़ाएगी और इस#BiharNTPC,#BarauniPowerPlant,#EnergyStorageBihar

सीवान में पुलिस पर पथराव! 70 साल के बुजुर्ग की मौत के बाद भड़के ग्रामीण, 3 पुलिसवाले घायल

Bihar Police Attack: सीवान में एक सड़क हादसे के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा. भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया, जिसमें एक ASI समेत 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए. मौके पर भारी बल तैनात ह#BiharPoliceAttack,#SiwanNews,#RoadAccident