spot_img

नेपाल में अब 5000 से ज्यादा कैश लेकर जाने पर लगी पाबंदी, भरना होगा फार्म

spot_img
- Advertisement -

कहा जाता है कि भारत और नेपाल के बीच रोटी-बेटी का रिश्ता है। भारत और नेपाल के नागरिक कमाने खाने के लिहाज से एक दूसरे के देशों में आते-जाते रहते हैं। वहीं, दोनों ही देशों में लोगों की रिश्तेदारियां भी हैं।

- Advertisement -

मगर, अब जो जानकारी रह रहकर आ रही है उसमें भारत से नेपाल की सीमा में प्रवेश करने के लिए वाहन मालिकों को पहले के मुकाबले जहां अधिक जेब ढीली करनी होगी, यह खबर पहले आ चुकी है। इसका मकसद नेपाल सरकार का यह था कि राजस्व में बढ़ोतरी किया जाए। वहीं, बढ़ी दरों से सीमावर्ती इलाकों के लोगों की चिंताएं बढ़ गई।

- Advertisement -

वहीं, इसके बाद यह जानकारी आई कि नेपाल में पांच हजार से ज्यादा कैश लेकर जाने पर कस्टम को ब्योरा देना पड़ेगा। ऐसा, मनी लॉड्रिंग रोकने के लिए नियम बनाया गया। कहा गया कि नेपाल जाते और वहां से आते वक्त पास में रखे कैश का विवरण देना होगा।

- Advertisement -

अगर पांच हजार रुपये से अधिक कैश हुआ तो नेपाल में प्रवेश के दौरान सरहद पर ही नेपाली कस्टम कार्यालय में एक फार्म भरना होगा। जी हां, ताजा मामला यह है कि बिहारवासियों को नेपाल में प्रवेश करने पर 5000 से ज्यादा राशि रहने पर फार्म भरना होगा।

नेपाल जाने वाले विदेशी नागरिक को अब नेपाल की सीमा में प्रवेश करते समय 5000 रुपया या उससे ज्यादा नकद या बियरर बिल ऑफ एक्सचेंज (चेक) साथ में रहने पर उन्हें इसकी सूचना नेपाल कस्टम को देनी होगी। इसकी सूचना वीरगंज कस्टम (भंसार) कार्यालय की ओर से सार्वजनिक की गई है।

गुरूवार वीरगंज कस्टम (भंसार) के सूचना अधिकारी रामचंद्र शर्मा ढकाल ने बताया कि इस नियम का अनुपालन जरूरी है। इसके लिए कस्टम पर काउंटर बनाया गया है। जहां, फार्म उपलब्ध है, जिसे भर कर इसके साथ ही अपना पहचान स्पष्ट करने वाला परिचय पत्र भी संलग्न करना आवश्यक है।

ऐसे में, प्रत्येक विदेशी नागरिक को अब 5000 से ज्यादा राशि रखकर नेपाल में प्रवेश करने के पूर्व अनुसूची 17 के तहत एक घोषणा पत्र भरना अनिवार्य होगा। नेपाली कस्टम का यह आदेश भारतीय मुद्रा समेत सभी विदेशी मुद्रा, डॉलर और यूरो समेत चेक पर लागू किया गया है।

जानकारी के अनुसार, यदि कोई भी इस नियम के तहत विदेशी मुद्रा की घोषणा किए बगैर नेपाल प्रवेश करते अथवा नेपाल से बाहर जाते पकड़ा जायेगा, तो उस पर नेपाली कानून के तहत कार्रवाई की जायेगी।

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Death Penalty: मासूम से दरिंदगी करने वाले को दुष्कर्मी को फांसी! 60 दिन में कोर्ट ने दिया ऐतिहासिक फैसला

Pune Death Penalty: पुणे की विशेष अदालत ने साढ़े तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के दोषी भीमराव कांबले को मात्र 60 दिन में फांसी की सजा सुनाई। यह महाराष्ट्र का पहला और ऐतिहास#PuneDeathPenalty,#MaharashtraCrime,#SwiftJustice

पटना मेट्रो पर CM सम्राट चौधरी का अल्टीमेटम: मलाहीपकड़ी तक तय हुई लोकार्पण की तारीख!

Bihar Metro: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना मेट्रो परियोजना पर सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने अधिकारियों को 02 जुलाई 2026 तक मलाहीपकड़ी तक मेट्रो का काम पूरा करने का निर्देश#BiharMetro,#PatnaMetro,#SamratChoudhary

बोधगया में सद्गुरु का दिव्य दर्शन: लाखों श्रद्धालुओं के लिए शांति का संदेश!महाबोधि मंदिर में भव्य स्वागत

Sadhguru: प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने सोमवार को बोधगया के महाबोधि मंदिर में भगवान बुद्ध की पूजा-अर्चना की। उन्होंने विश्व शांति, सद्भाव और मानवता के#Sadhguru,#BodhGaya,#MahabodhiTemple

दरभंगा के इस 250 साल पुराना भगवती मंदिर में आधी रात हुआ ‘ चमत्कार’ ! चोरों की साजिश ऐसे हुई फेल, जानकर चौंक जाएंगे

Darbhanga Bhagwati Mandir: दरभंगा के कादिराबाद स्थित 250 साल पुराने भगवती मंदिर में चोरी का बड़ा प्रयास नाकाम हो गया। आंधी-बारिश के बीच चोरों ने धावा बोला, लेकिन स्थानीय लोगों की सतर्कता#DarbhangaNews,#BiharCrime,#BhagwatiMandir