spot_img

अजब-गजब : सैंया भए कोतवाल…Taliban ने ‘कैदी’ को ही बनाया काबुल जेल का प्रभारी? पढ़िए क्या है पूरा मामला

spot_img
- Advertisement -

काबुल। अफगानिस्तान में तालिबान राज की वापसी के साथ ही एक के बाद एक अजीब फैसले लिये जा रहे हैं। इस कड़ी में तालिबान ने एक कैदी को ही काबुल जेल का प्रभारी नियुक्त कर दिया। जानकारी के मुताबिक यह कैदी एक समय में इसी जेल में बंद था।

- Advertisement -

काबुल पर कब्जे के बाद तालिबान ने काबुल के पूर्वी क्षेत्र में बनी पुल ए चरखी जेल के सभी कैदियों को रिहा कर दिया है। अफगानिस्तान की कई जेलें इसी तरह वीरान हो गई हैं। रोचक तथ्य ये है कि एक दशक पहले पूर्वी कुनार प्रांत से जिस तालिबान आतंकी को पकड़कर पुल ए चरखी जेल लाया गया था, वही अब जेल का प्रभारी है।

- Advertisement -

वर्तमान जेलर ने बताया

अब वह तालिबान साथियों के साथ जेल की सुरक्षा व्यवस्था देख रहा है। जेल के कमांडर के साथ आए एक उसके साथी ने जेल में पड़ी एक चप्पल को अपने पैर में डाला। नाप ठीक देखते ही उसने अपनी चप्पल वहीं छोड़कर उस चप्पल को पैरों में डाल लिया। राजधानी काबुल की पुल ए चरखी जेल में पांच हजार कैदियों को रखे जाने की व्यवस्था है।

- Advertisement -

यह अफगानिस्तान की सबसे बड़ी जेल है। वीरान पड़ी जेल का नजारा यह बताने के लिए पर्याप्त है कि अब सभी अपराधी सलाखों के बाहर हैं।

उधर, संयुक्त राष्ट्र (यूएन) मानवाधिकार परिषद को मिशेल बाचेलेत ने बताया कि तालिबान घरों में तलाशी ले रहा है। वह अमेरिकी सहयोगियों और पूर्व सरकार में रहे सुरक्षा कर्मचारियों को खोज रहा है।

इस दौरान वह लोगों को यातना दे रहा है। अधिकार समूहों के कार्यालय बंद हो गए हैं। बाचेलेत ने मानवाधिकार परिषद की बैठक में एक वीडियो भी दिखाया, जिसमें तालिबान एक युवक को जबरन गाड़ी की डिग्गी में डाल रहे हैं।

बाचेलेत ने कहा

यह घटना काबुल की है। बाचेलेत ने कहा कि उनके पास विश्वसनीय रिपोर्ट है कि तालिबान पूर्व सरकार के अधिकारियों और उनके परिवारों पर अत्याचार कर रहा है। उन्होंने बताया कि तालिबान कुछ स्थानों पर यूएन कर्मचारियों से भी मारपीट करते हुए उन्हें धमका रहा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

PMCH Principal पर Nishant Kumar का बड़ा एक्शन! नहीं उठाया फोन तो…जानिए कहां मिले प्रिंसिपल साहब?

पीएमसीएच प्राचार्य: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने पीएमसीएच प्राचार्य डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह को पद से हटा दिया। ड्यूटी के दौरान निजी क्लिनिक में पाए जाने पर हुई यह सख्त कार्रवाई#PMCHPrincipal,#BiharHealth,#NishantKumar

बिहार पुलिस ASI परीक्षा की तारीख आ गई! 462 पदों के लिए जानें आपका एग्जाम कब है?

Bihar ASI Exam Date: बिहार पुलिस में ASI बनने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी! BPSSC ने 462 पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक लिखित परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। जानें कब#BiharASIExam,#BPSSCRecruitment,#BiharPoliceJobs

‘मुझे कभी STD…’ बिल गेट्स के सनसनीखेज खुलासे, 3 अफेयर, एपस्टीन का ब्लैकमेल का प्रयास, जानें क्या कहा

Bill Gates: माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने अमेरिकी कांग्रेस के सामने तीन महिलाओं से अवैध संबंध स्वीकार किए। उन्होंने दावा किया कि जेफरी एपस्टीन ने उन्हें ब्लैकमेल#BillGates,#JeffreyEpstein,#Microsoft

पटना में खेल क्रांति! अगस्त से शुरू होगा बिहार का पहला इंटरनेशनल हॉकी ग्राउंड | बिछेगा एस्ट्रो टर्फ

Patna Sports News: पटना के राजेंद्र नगर में बन रहे अंतर्राष्ट्रीय हॉकी ग्राउंड का काम तेज हो गया है, अगस्त तक उद्घाटन का लक्ष्य है। FIH की टीम ने गुणवत्ता जांची है।#PatnaSports,#BiharHockey,#RajendraNagar