Neet का Result आ गया है। बीती देर रात नेशनल टेस्ट एजेंसी की ओर से मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2023 का रिजल्ट जारी कर दिया गया। इसमें बिहार के सभी बच्चों का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है।
जानकारी के अनुसार, साल 2023 में बिहार के कुल 64916 विद्यार्थी इस परीक्षा में सफल हुए हैं। जो कि पिछले साल की तुलना में कई गुना बेहतर देखने को मिल रहा है। इसके अलावा बिहार के सैकड़ों छात्र-छात्राओं का रिजल्ट बेहतर हुआ।

इस साल कुल 2087462 परीक्षार्थियों ने नीट के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से 2038596 स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हुए थे।
इसमें 1145976 स्टूडेंट्स सफल हुए हैं। परीक्षा में सबसे अधिक 655599 लड़कियां सफल हुई है। वहीं, लड़के 490374 सफल हुए हैं। थर्ड जेंडर तीन सफल हुए हैं। परीक्षा में 1156618 लड़कियां व 881967 लड़के शामिल हुए थे।
जानकारी के अनुसार, बिहार के कुल 121647 विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता के लिए फॉर्म भरा था। इसमें 118533 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल वह उपस्थित हुए थे। इनमें से कुल 64916 विद्यार्थियों को सफलता प्राप्त हुई।
बिहार के शशांक कुमार ने कुल 720 नंबर में से 715 नंबर लाकर बिहार का नाम रोशन किया और इसके साथ पूरे भारत में 14 व रैंक हासिल किया शशांक को कुल 99.9990 68 परसेंट आई अंक प्राप्त हुआ। वहीं, कटिहार जिले के एक और सत्संग सीना नाम के छात्र ने 720 अंक में से 712 अंक हासिल कर पूरे भारत में 20 व रैंक प्राप्त किया।
शशांक कुमार (720 में 715 अंक) को ऑल इंडिया 14वां रैंक मिला है। शाशांक कुमार को 99.999068 परसेंटाइल मिला है। कटिहार के शशांक सिन्हा को ऑल इंडिया 20वां रैंक मिला है। इन्हें 99.999018 परसेंटाइल प्राप्त हुआ है।
पहले स्थान पर दो स्टूडेंट्स तमिलनाडु के प्रभांजन जे और आंध्र प्रदेश के बोरा वरुण चक्रवर्ती रहे हैं। दोनों को 720 में 720 अंक मिला है।
नीट यूजी 2023 में इस बार बिहार के 64916 स्टूडेंट्स सफल हुए हैं, जो पिछले साल की तुलना में काफी बेहतर है। इसके अलावा सैकड़ो छात्रों का बेहतर रिजल्ट हुआ है।
बिहार से 121647 स्टूडेंट्स में 118533 स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हुए थे। इसमें 64916 छात्रों ने सफलता प्राप्त की है। नीट यूजी 2022 में 103691 में से 98668 स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हुए थे। इसमें से 55709 सफल हुए थे। बिहार के कॉलेजों में सरकारी एमबीबीएस के 1151 सीटों पर एडमिशन होगा।

















