spot_img

Darbhanga-बेनीपुर रोड में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑटो ट्रक से टकराया, Darbhanga जा रही महिला की मौत

spot_img
- Advertisement -
सतीश झा, बेनीपुर देशज टाइम्स। बेनीपुर-दरभंगा पथ में धरौड़ा माधोपुर के मध्य पेट्रोल पंप के समीप सोमवार को सड़क दुघर्टना में बेनीपुर निवासी सुरेंद्र पासवान की 50 वर्षीय पत्नी पारो देवी की मौत हो गई।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार मृतक पारो देवी एक टेंम्पो से दरभंगा किसी काम से जा रही थी।  इसी दौरान पेट्रोल पंप के निकट सड़क किनारे खड़े ट्रक में टेम्पो अनियंत्रित होकर टकरा गई। इससे वह गंभीर रूप घायल हो गई।

- Advertisement -

स्थानीय लोगों ने घायलावस्था में एक नी0जी वाहन से अनुमंडलीय अस्पताल बेनीपुर में इलाज के लिए भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचकर शव को उठाकर अपने घर ले गए।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में रिश्ते हुए तार-तार! चाचा ने 2 भतीजों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत से सनसनी

शव को देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में घर पर महिला पुरुष की भीड़ जुटने लगी।  घटना कि सूचना मिलने पर बहेड़ा थाना पुलिस ने घर पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए दरभंगा भेजने की तैयारी करने लगे। लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम करवाने से इंकार कर दिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा श्यामा मंदिर में नौकरी का सुनहरा अवसर! आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, जानें कब तक कर सकते हैं अप्लाई?

बाद में पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव दे दिया। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष गोविंद प्रसाद ने देशज टाइम्स बताया कि क्षतिग्रस्त टेम्पो को कब्जे में कर थाना पर लाया गया है। परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम करवाने से इंकार कर दिया। पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव परिजन को सौंप दिया। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार शराबबंदी पर हाईकोर्ट का नया आदेश: अब सिर्फ ब्रेथ एनालाइजर से नहीं होगी गिरफ्तारी, जानें क्यों

Bihar Prohibition Law: पटना हाईकोर्ट ने बिहार के शराबबंदी कानून पर बड़ा फैसला सुनाया है। अब केवल ब्रेथ एनालाइजर से शराब पीने का दोषी नहीं ठहराया जा सकेगा, खून की जांच अनिवार्य होगी।#BiharProhibitionLaw,#PatnaHighCourt,#LiquorMafia

रामगढ़ में ‘मौत का NH-23’! बैंड- ताशा पार्टी के 7 कलाकारों की मौत, ग्रामीणों का गुस्सा, सड़क जाम

Ramgarh Road Accident: झारखंड के रामगढ़ में NH-23 पर भीषण सड़क हादसे में बैंड-ताशा पार्टी के सात सदस्यों की मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर सड़क चौड़ीकरण, स्ट्रीट लाइट और#RamgarhAccident,#JharkhandNews,#RoadSafety

दरभंगा की लड़कियों के लिए सुनहरा मौका! इस बड़े संस्थान में B.Tech, MCA, BCA में एडमिशन, जानें आखिरी तारीख

Darbhanga Admission: दरभंगा में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम विमेंस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ने छात्राओं के लिए B.Tech, MCA और BCA पाठ्यक्रमों में नामांकन शुरू किया है। आवेदन की अंतिम तिथ#DarbhangaAdmission,#BiharEducation,#WomensEmpowerment

जेब होंगी ढ़ीली : पासपोर्ट बनवाने वालों को बड़ा झटका! लागू होंगे नए नियम, जानें कब से देने होंगे Passport बनबाने के ज्यादा पैसे?

Passport Fee Hike: केंद्र सरकार ने पासपोर्ट शुल्क में बढ़ोतरी की घोषणा की है, जो 1 जुलाई 2026 से लागू होगी। अब सामान्य और तत्काल पासपोर्ट के लिए अधिक कीमत चुकानी होगी।#PassportFee,#PassportRules,#MEAIndia