spot_img

Madhubani में अनोठा विरोध, जब सड़क पर चल नहीं सकते तो धान उगाओ, जलजमाव के खिलाफ उबले ग्रामीण, कहा-कोई सुनता ही नहीं, BDO बोले, किसी ने शिकायत ही नहीं की

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें: मुख्य सड़क पर जलजमाव व कीचड़ से बढ़ी परेशानी, सड़क के बीचोबीच धनरोपनी कर ग्रामीणों ने जताया आक्रोश, जलजमाव से महिलाओं एवं बच्चों का घर से निकलना हुआ दुश्वार, कौआहा गांव के वार्ड दो का मामला, देशज टाइम्स फोटो: सड़क पर धनरोपनी कर आक्रोश जताते ग्रामीण

- Advertisement -

मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। हरलाखी प्रखंड अंतर्गत कौआहाबरही पंचायत के कौआहा गांव स्थित वार्ड नंबर दो के मुख्य सड़क पर जलजमाव व कीचड़ से ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

- Advertisement -

ग्रामीणों ने सोमवार को सड़क के बीचोबीच धनरोपनी कर आक्रोश जताया है। इस दौरान ग्रामीणों ने रोषपूर्ण प्रदर्शन भी किया। स्थानीय गुरु कुमार, अनिल कुमार, राम चलितर राउत, रामह्रदय राउत, सुनील कुमार, मुसहर राउत,रामदुलार राउत, खितिर देवी सहित कई ग्रामीणों ने देशज टाइम्स को बताया कि यहां कुछ लोगों की मनमानी से सड़क पर जलजमाव की समस्या बनी हुई है।

- Advertisement -

स्थानीय जनप्रतिनिधियों की ओर से भी समस्या के निदान की ओर कोई पहल नहीं किया जा रही है। इससे महिला एवं बच्चों का घर से निकलना मुश्किल को रहा है। सड़क पर घुटने से अधिक पानी रहने के कारण छोटे-छोटे बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी होती है।

ग्रामीणों ने वरीय अधिकारियों से इस गंभीर समस्या का शीघ्र निदान करने की मांग की है। इस संबंध में प्रभारी बीडीओ सह सीओ सौरभ कुमार ने बताया कि समस्या को लेकर कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर शीघ्र निदान किया जायेगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार शराबबंदी पर हाईकोर्ट का नया आदेश: अब सिर्फ ब्रेथ एनालाइजर से नहीं होगी गिरफ्तारी, जानें क्यों

Bihar Prohibition Law: पटना हाईकोर्ट ने बिहार के शराबबंदी कानून पर बड़ा फैसला सुनाया है। अब केवल ब्रेथ एनालाइजर से शराब पीने का दोषी नहीं ठहराया जा सकेगा, खून की जांच अनिवार्य होगी।#BiharProhibitionLaw,#PatnaHighCourt,#LiquorMafia

रामगढ़ में ‘मौत का NH-23’! बैंड- ताशा पार्टी के 7 कलाकारों की मौत, ग्रामीणों का गुस्सा, सड़क जाम

Ramgarh Road Accident: झारखंड के रामगढ़ में NH-23 पर भीषण सड़क हादसे में बैंड-ताशा पार्टी के सात सदस्यों की मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर सड़क चौड़ीकरण, स्ट्रीट लाइट और#RamgarhAccident,#JharkhandNews,#RoadSafety

दरभंगा की लड़कियों के लिए सुनहरा मौका! इस बड़े संस्थान में B.Tech, MCA, BCA में एडमिशन, जानें आखिरी तारीख

Darbhanga Admission: दरभंगा में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम विमेंस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ने छात्राओं के लिए B.Tech, MCA और BCA पाठ्यक्रमों में नामांकन शुरू किया है। आवेदन की अंतिम तिथ#DarbhangaAdmission,#BiharEducation,#WomensEmpowerment

जेब होंगी ढ़ीली : पासपोर्ट बनवाने वालों को बड़ा झटका! लागू होंगे नए नियम, जानें कब से देने होंगे Passport बनबाने के ज्यादा पैसे?

Passport Fee Hike: केंद्र सरकार ने पासपोर्ट शुल्क में बढ़ोतरी की घोषणा की है, जो 1 जुलाई 2026 से लागू होगी। अब सामान्य और तत्काल पासपोर्ट के लिए अधिक कीमत चुकानी होगी।#PassportFee,#PassportRules,#MEAIndia