spot_img

Darbhanga में ये निरीक्षण खोल देगा स्कूलों की पोल, बेनीपुर में दिखे शिक्षक अस्त-व्यस्त, ये तो अभी शुरूआत है…

spot_img
- Advertisement -

सतीश झा, बेनीपुर, देशज टाइम्स। प्रखंड क्षेत्र के सभी प्राथमिक, मध्य एवं माध्यमिक विद्यालयों का चरणवद्ध निरीक्षण प्रारंभ किए जाने को लेकर शिक्षकों में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया है।

- Advertisement -

सोमवार को सभी विद्यालयों में शिक्षकों की शत-प्रतिशत उपस्थिति देखी गई। वहीं, बच्चों की उपस्थिति कम दिखी। इस दौरान प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी इंदू सिन्हा ने प्रखंड के पांच माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया।

- Advertisement -

निरीक्षण के दौरान उन्होंने बताया कि उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय अमैठी में 50% बच्चों की उपस्थिति पंजी पर दिखाया गया था। लेकिन, दिन के दो बजे उपस्थिति पंजी के अनुसार बच्चे विद्यालय में उपस्थित नगण्य था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में मुहर्रम से पहले पुलिस का 'पावर मार्च', DM-SSP ने खुद संभाली कमान!

वहीं, माध्यमिक विद्यालय रढ़ियाम ,प्लस टू उच्च विद्यालय नवादा, प्लस टू उच्च विद्यालय बहेड़ा एवं परियोजना बालिका उच्च विद्यालय बेनीपुर में सभी शिक्षक शिक्षकेतर कर्मचारी के साथ-साथ छात्र-छात्राएं भी उपस्थित थे।

उन्होंने बताया कि इन विद्यालयों में परीक्षा एवं नामांकन का कार्य चल रहा था। शिक्षा विभाग के निर्देश के आलोक में प्रखंड के बीईओ, बीडीओ, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, एमडी एम प्रभारी सहित कई डाटा ऑपरेटर को भी जांच में लगाया गया है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में रिश्ते हुए तार-तार! चाचा ने 2 भतीजों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत से सनसनी

बीईओ इंदू सिन्हा ने देशज टाइम्स को बताया कि 168 मध्य एवं प्राथमिक विद्यालय तथा अट्ठारह माध्यमिक विद्यालयों का निरीक्षण था किया गया सभी निरीक्षी अधिकारी व कर्मी को 5 बजे तक बीईओ कार्यालय में रिपोर्ट जमा करना है, जिसे जिला पदाधिकारी के माध्यम से विभागीय अपर मुख्य सचिव को भेजा जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

आज : आपकी किस्मत में क्या है? जानें राशिफल और रहें सावधान!

Bihar Horoscope: 26 जून 2026 का दैनिक राशिफल: आज कुछ राशियों को धन लाभ और शुभ समाचार मिलेंगे, वहीं कुछ को स्वास्थ्य और खर्चों पर ध्यान देना होगा। जानें सभी 12 राशियों का हाल।#BiharHoroscope,#DailyRashifal,#Astrology

बिहार शराबबंदी पर हाईकोर्ट का नया आदेश: अब सिर्फ ब्रेथ एनालाइजर से नहीं होगी गिरफ्तारी, जानें क्यों

Bihar Prohibition Law: पटना हाईकोर्ट ने बिहार के शराबबंदी कानून पर बड़ा फैसला सुनाया है। अब केवल ब्रेथ एनालाइजर से शराब पीने का दोषी नहीं ठहराया जा सकेगा, खून की जांच अनिवार्य होगी।#BiharProhibitionLaw,#PatnaHighCourt,#LiquorMafia

रामगढ़ में ‘मौत का NH-23’! बैंड- ताशा पार्टी के 7 कलाकारों की मौत, ग्रामीणों का गुस्सा, सड़क जाम

Ramgarh Road Accident: झारखंड के रामगढ़ में NH-23 पर भीषण सड़क हादसे में बैंड-ताशा पार्टी के सात सदस्यों की मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर सड़क चौड़ीकरण, स्ट्रीट लाइट और#RamgarhAccident,#JharkhandNews,#RoadSafety

दरभंगा की लड़कियों के लिए सुनहरा मौका! इस बड़े संस्थान में B.Tech, MCA, BCA में एडमिशन, जानें आखिरी तारीख

Darbhanga Admission: दरभंगा में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम विमेंस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ने छात्राओं के लिए B.Tech, MCA और BCA पाठ्यक्रमों में नामांकन शुरू किया है। आवेदन की अंतिम तिथ#DarbhangaAdmission,#BiharEducation,#WomensEmpowerment