spot_img

Darbhanga के सिंहवाड़ा-कंसी पंचायत के वार्ड सदस्य देंगे सामूहिक इस्तीफा! दिया अल्टीमेटम…सौंपा अधिकारियों को पत्र

spot_img
- Advertisement -

राजीव सिंह, सिंहवाड़ा देशज टाइम्स। सिमरी थाना के कंसी पंचायत के विकास योजना में भारी अनियमितता हुई है। इसकी जांच पर पंचायत के वार्ड सदस्य अड़ गए हैं। वार्ड सदस्यों ने इसके खिलाफ बिगुल फूंकते हुए सामूहिक इस्तीफे की बात कह दी है।

- Advertisement -

कहा है कि अगर इस अनियमितता की जांच-पड़ताल कर दोषियों पर कार्रवाई नहीं की जाएगी तो हम  सभी वार्ड सदस्य त्याग पत्र दे देंगे। इस अल्टीमेटम को लेकर वार्ड सदस्यों ने डीएम राजीव रौशन और पंचायतीराज पदाधिकारी को आवेदन भी सौंपा है।

- Advertisement -

इस आवेदन में वार्ड सदस्यों ने अनियमितता की पूरी जानकारी अधिकारियों को देते हुए तत्काल जांच कराने पर जोर दिया है। साथ ही, वार्ड सदस्यों ने आगामी रणनीति को लेकर बैठक भी है। इसमें आगे की रणनीति पर विमर्श किया गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा के एक ही गांव में डबल ट्रेजेडी, 23 वर्षीय युवक का खेत में मिला शव, दूसरे की कोलकाता में संदिग्ध मौत

जानकारी के अनुसार, कंसी पंचायत में विकास योजनाओं में पंचायती राज अधिनियम का सीधा उल्लंघन किया गया है। सरकारी राशि को बिचौलिए के माध्यम से अनियमिता की गई है। इसकी जांच की मांग वार्ड सदस्य कर रहे हैं। साथ पड़ताल करते हुए कार्रवाई तय करने पर जोर भी दे रहे। साथ ही अल्टीमेटम भी दे रहे कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो हम सभी पंद्रह में चौदह वार्ड सदस्य त्याग पत्र सौंप देंगे।

यह भी पढ़ें:  DMCH में Emergency, NICU के ड्यूटी से गायब मिले डॉक्टर साहेब...हुई बड़ी कार्रवाई, जानिए ' 'सरप्राइज चेक ' का क्या रहा इंपैक्ट

डीएम व पंचायतीराज पदाधिकारी को हस्ताक्षर युक्त आवेदन सौंपकर मुखिया विभा देवी, पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक व लेखापाल पर कार्रवाई की मांग की है। कहा है कि सदर प्रखंड के कंसी पंचायत में चल रहे योजनाओं में अनियमितता कर सरकारी मापदंड का अनुपालन नहीं करना चिंता की बात है।

पंचायत में बिचौलिया बनकर वार्ड संख्या पांच सदस्य के पति सुरेंद्र साह मनमाने ठंग से कार्य योजना संचालित कर शिलापट्ट पर अपना नाम अंकित कर रखा है। कार्यकारणी की बैठक में उप मुखिया व वार्ड सदस्य को नहीं बुलाना वह अपनी शान समझते हैं।

यह भी पढ़ें:  LNMU में एडमिशन की खुशखबरी! 28 जून से दाखिला, 7 जुलाई से शुरू होंगी क्लासें, पूरी लिस्ट देखें

स्मार पत्र पर हस्ताक्षर करने वालों में उप मुखिया संतोष साह इंदल चौधरी, प्रतिमा देवी, पूनम देवी, मंजू देवी, पुष्पा देवी, चंदा देवी, रजिया देवी, मो. इरशाद, सत्तन सहनी समेत अन्य शामिल हैं।

वार्ड सदस्यों ने सोमवार को पुकार राम की अध्यक्षता में बैठक कर आगे की रणनीति व आंदोलन के स्वरूप पर चर्चा की। सभी को एकजुट होकर अनियमितता के खिलाफ संघर्ष तेज करने का आह्वान किया है।

मांग पत्र के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित नहीं होने पर सभी वार्ड सदस्यों ने सामूहिक रूप से जिला पंचायत राज अधिकारी के यहां अपना त्यागपत्र सौंपेंगे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

खुशखबरी: बिहार में 27 हजार शिक्षकों को मिलेगा मनचाहा तबादला, जानिए किसे मिलेगी पहली प्राथमिकता

Bihar Teacher Transfer: बिहार में 27,000 शिक्षकों के तबादले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शिक्षा विभाग ने गंभीर बीमारियों, दिव्यांगता और पति-पत्नी के अलग जिलों में कार्यरत होने जैसी समस्#BiharTeacherTransfer,#BiharEducation,#TeacherRelief

सनसनीखेज खुलासा: भोजपुर एनकाउंटर पर मां का रुला देने वाला बयान, हर तरफ अविश्वास!

Bhojpur News: भोजपुर में कथित एनकाउंटर में मारे गए भरत भूषण तिवारी की मां आशा देवी ने पुलिस अधीक्षक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने CBI जांच की मांग करते हुए कहा कि उन्हें म#BhojpurNews,#BiharPolice,#CBIEnquiry

बड़ी खबर! छपरा JPU में छुट्टी के दिन भी होंगे एडमिशन, छात्रों के लिए ये है आखिरी मौका

Bihar JPU Admission: जयप्रकाश विश्वविद्यालय (JPU) ने छात्रों को बड़ी राहत दी है। 30 जून तक चलने वाले स्नातक नामांकन के लिए 28 और 29 जून को छुट्टी के दिन भी कॉलेज कार्यालय खुले रहेंग#BiharJPUAdmission,#SaranNews,#ChhapraEducation

BPSC ऑडिटर परीक्षा देने जा रहे हैं? 2 जुलाई को आएगा बड़ा अपडेट, 5 जुलाई को एग्जाम के लिए ये नियम जान लें

BPSC Auditor Exam: BPSC ऑडिटर प्रारंभिक परीक्षा के उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर! 2 जुलाई से देख सकेंगे परीक्षा केंद्र की जानकारी, जबकि 5 जुलाई को होगी परीक्षा। एडमिट कार्ड पहले ही#BPSC,#AuditorExam,#BiharExam