दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। पति को छोड़ आशिक संग फरार हो गई गोल्डी। गहना, जेवर और बच्चों को भी साथ ले गई। बहादुरपुर थाना में पति ने इस मामले की प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिला के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के सैदनगर किराये का मकान लेकर एक पति अपनी पत्नी औऱ बच्चों के बेहतर जिंदगी और ऐशो आराम मिले।
बच्चों का भी बेहतर भविष्य बने पढ़ाई लिखाई बेहतर हो इस आस में गांव को छोड़ पत्नी और बच्चों को शहर लेकर आया था। लेकिन होनी में कुछ और लिखा था जिस पत्नी के लिए ये सब किया वो पत्नी ही वेवफा निकल गई । वो अपने पति को छोड़ कर दूसरे लड़के के साथ बच्चों को साथ लेकर फरार हो गयी।






दरअसल यह मामला हादुरपुर थाना का है जहां पीड़ित पति ने आवेदन देकर मदद की गुहार लगाई है। मुजफ्फरपुर जिला निवासी अजीत कुमार की शादी वर्ष 2010 में दरभंगा के पटोरी निवासी रवि मोहन चौधरी की पुत्री गोल्डी कुमारी से हुई थी।
अजीत कुमार पटना में नौकरी करते थे। उन्होंने अपनी पत्नी को दरभंगा जैसे शहर में अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए रखा था। जहां से वह किसी दूसरे लड़के के साथ फरार हो गई। पति अजीत कुमार का कहना है कि 19 मई को उनके सास ने फोन कर बताया मिली कि उनकी पत्नी सुबह में ही घर से अपने बच्चों को साथ लेकर निकल गई है।
अजीत बताते हैं कि उनकी पत्नी जाले निवासी रवि कुमार और प्रत्यूष प्रसाद जो पुपरी चंदौली गांव के रहने वाले हैं के साथ भाग गई है। साथ में सभी गहना-पैसा लेकर चली गयी है।
वही प्राथमिकी दर्ज होने के बाद अभी तक पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं हुई है। और थाने से लेकर वरीय अधिकारी के दफ़्तर के चकार काट रहा है।








