spot_img

Darbhanga के बिरौल में दरवाजे पर खेल रहे डेढ़ साल के बच्चे को Bharat Gas Agency के वाहन ने कुचला, मौत पर उबले ग्रामीण, चालक को बनाया बंधक

spot_img
- Advertisement -

उत्तम सेन गुप्ता, बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। थाना क्षेत्र के पड़री पंचायत के अगरेडीह गांव में भारत गैस ऐजेंसी के माल वाहक गाड़ी की चपेट में आने से बहेड़ा थाना के लवानी निवासी मुकेश तांती के डेढ़ वर्षीय पुत्र रौशन कुमार की मौत घटना स्थल पर हो गई।

- Advertisement -

रौशन अपनी मां नेहा के साथ लवानी से अगरेडीह गांव स्थित नाना प्रसादी तांती के घर आया था। वह अपने ननिहाल के दरवाजे पर खेल रहा था कि इसी दौरान भारत गैस एजेंसी लोहनी के माल वाहक वाहन की चपेट में आ गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  LNMU में एडमिशन की खुशखबरी! 28 जून से दाखिला, 7 जुलाई से शुरू होंगी क्लासें, पूरी लिस्ट देखें

घटना से आक्रोशित परिजनों एवं ग्रामीणों ने दोषी वाहन चालक को बंधक बना कर उसके विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग प्रशासन से करने लगे।

सूचना पर पुनि सह थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर स्थानीय मुखिया श्रवण ठाकुर एवं सरपंच अच्युतानंद ठाकुर के सहयोग से मामले को शांत करने के बाद चालक को मुक्त कराने बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  DMCH में Emergency, NICU के ड्यूटी से गायब मिले डॉक्टर साहेब...हुई बड़ी कार्रवाई, जानिए ' 'सरप्राइज चेक ' का क्या रहा इंपैक्ट

मृतक रौशन के पिता मुकेश दिल्ली में रहकर परिवार का भरण पोषण करता है। घटना की सूचना मिलते ही वह घर के लिए रवाना हो गया। थानाध्यक्ष ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि आवेदन मिलने के बाद अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा में पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा: जैमर-CCTV से होगी निगरानी, नकल की तो सीधे जेल!

Bihar Police Exam: दरभंगा में बिहार पुलिस दूरसंचार सिपाही (प्रचालक) भर्ती परीक्षा 28 जून को 24 केंद्रों पर होगी। कदाचार रोकने के लिए जैमर, CCTV, बायोमेट्रिक और सख्त जांच के इंतजाम#BiharPoliceExam,#DarbhangaNews,#ExamFairness

Gold Silver Price: सोना-चांदी खरीदने का शानदार मौका! रिकॉर्ड गिरावट के बाद जानें आज के ताजा भाव

Patna Gold Silver Price: राजधानी पटना में सोने और चांदी की कीमतों में इस सप्ताह भारी गिरावट दर्ज की गई है। 24 कैरेट सोना 5,097 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 15,432 रुपये प्रति किलोग्राम#PatnaGoldSilver,#GoldPriceBihar,#SilverRateToday

बड़ी खबर! जुलाई में 7 महा कल्याणक पर्व, जैन समाज मनाएगा ऐतिहासिक उत्सव, जानें पूरी लिस्ट

Jain Kalyanak Parv: जुलाई 2026 में जैन समाज 7 प्रमुख कल्याणक पर्व मनाएगा। भगवान आदिनाथ, महावीर स्वामी सहित कई तीर्थंकरों के उत्सवों पर देशभर के जैन मंदिरों में विशेष धार्मिक कार्यक#JainKalyanakParv,#JainTemples,#BiharJainNews

मोबाइल चोरी का इल्जाम, फिर भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला! हाजीपुर की खौफनाक वारदात

Hajipur Mob Lynching: हाजीपुर में मोबाइल चोरी के आरोप में 31 वर्षीय संतोष पासवान की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मुहर्रम जुलूस देखने गए संतोष का शव शनिवार सुबह मिला। परिवार पर दुखों का#HajipurCrime,#BiharMobLynching,#VaishaliNews