बेनीपुर। गत 13जूलाई को विधानसभा मार्च के दौरान हुए बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज एवं भाजपा कार्यकर्ता विजय सिंह की हत्या के खिलाफ प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी एवं नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा के आहवान पर बेनीपुर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने अंचल कार्यालय प्रांगण में शनिवार को एक दिवसीय धरना कार्यक्रम का आयोजन किया।
धरना कार्यक्रम में नगर एंव मंडल के अधिकांश भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। उपस्थित कार्यकर्ताओं में तीनों मंडल के अध्य्क्ष पिंटू झा,शिवकांत झा नटवर झा सहित जिला परिषद सदस्य अमर शर्मा, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष बाला कांत झा,मायानंद झा,जिला कार्यसमिति सदस्य






राधेश्याम झा, प्रदेश क्रीड़ा प्रकोष्ठ के कार्यसमिति सदस्य राजीव झा,वरिष्ठ कार्यकर्ता रामसागर ठाकुर, कन्हैया झा, शिवकुमार यादव, उदन झा, ललित झा,महेश झा एवं आलोक
महतो, सुबोध कामत, गोविंद ठाकुर, राहुल सिंह, संतोष झा, राजू झा, संजय झा, सुमित झा, अंकित झा,सौरव झा, सोनू महतो,अरुन झा, रामभरोस पासवान,दिनेश शदा,राजू सदा,राघव झा,नरेश चौधरी सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।








