spot_img

Darbhanga की ADCP Neha Nupur का Bhagalpur तबादला, पाग, चादर, माला में बसीं रहेंगी Darbhanga की यादें

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स। दरभंगा, समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में आयोजित विदाई समारोह में भागलपुर जिला को स्थानांतरित सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई नेहा नुपूर को पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने पाग एवं चादर तथा फूल माला के साथ हार्दिक शुभकामना देते हुए विदाई की।

- Advertisement -

विदाई समारोह को सम्बोधित करते हुए उप निदेशक, जन संपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि जिला बाल संरक्षण इकाई का कार्य काफी चुनौती पूर्ण है। समाज कल्याण विभाग अन्तर्गत संचालित पर्यवेक्षण गृह, बाल गृह एवं विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान सहित कई संस्थानों की निगरानी एवं अनुश्रवण करनी होती है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा DM का अल्टीमेटम: 'दो दिन में दो, नहीं तो...', राइस मिलरों पर गिरी गाज!

गत तीन वर्षों के कार्यकाल में इन दायित्वों को नुपूर ने बखूबी निभाई है। इनकी पहचान एक अच्छे पदाधिकारी की है और हमारी शुभकामना है कि जहाँ जा रही है, वहाँ भी इनका कार्यकाल अच्छा ही रहेगा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  मयंक राज : दरभंगा के इस बेटे ने कर दिखाया कमाल! 10 लाख की फंडिंग से Droneman स्टार्टअप बिहार में लाएगा क्रांति

जिला प्रोग्राम पदाधिकारी डॉ. रश्मि वर्मा, सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा नेहा कुमारी, वन स्टॉप सेंटर के केंद्र प्रशासक अजमतुन निशा, बाल संरक्षण पदाधिकारी पंकज कुमार सिन्हा, पर्यवेक्षक गृह के अधीक्षक डेजी रानी, बाल कल्याण समिति के सदस्य रेणु देवी, इंद्रा कुमारी, जेजेबी के सदस्य अजित कुमार मिश्रा ने नूपुर के कार्यकाल की भूरी-भूरी प्रशंसा की तथा उनके कार्यशैली को अनुक्रणीय बताया।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा DM का अल्टीमेटम: 'दो दिन में दो, नहीं तो...', राइस मिलरों पर गिरी गाज!

इस अवसर पर जिला बाल संरक्षण कार्यालय एवं सामाजिक सुरक्षा कोषांग, बाल कल्याण समिति, किशोर न्याय पर्षद के सभी कर्मीगण उपस्थित थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पटना में खेल क्रांति! अगस्त से शुरू होगा बिहार का पहला इंटरनेशनल हॉकी ग्राउंड | बिछेगा एस्ट्रो टर्फ

Patna Sports News: पटना के राजेंद्र नगर में बन रहे अंतर्राष्ट्रीय हॉकी ग्राउंड का काम तेज हो गया है, अगस्त तक उद्घाटन का लक्ष्य है। FIH की टीम ने गुणवत्ता जांची है।#PatnaSports,#BiharHockey,#RajendraNagar

भोजपुर एनकाउंटर: ‘बेटे के हत्यारों को फांसी दो’, मां की इस बात से हिला जांच आयोग, SDM पर भी गंभीर आरोप | बिहार स्टेट...

Bihar Encounter: भोजपुर के बिलौटी गांव में हुए भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की न्यायिक जांच शुरू हो गई है। मां आशा देवी ने रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा से हत्यारों को फांसी देने#BiharEncounter,#BhojpurNews,#BharatTiwari

बिहार के गांवों में बड़ा बदलाव: हर महीने मनेगा ‘पंचायत विकास दिवस’, जानिए आपको क्या मिलेगा लाभ?

Bihar Panchayat: बिहार सरकार ने ग्रामीण शासन को मजबूत करने के लिए 'पंचायत विकास दिवस' की घोषणा की है। यह हर महीने की आखिरी रविवार को मनाया जाएगा, जिसकी शुरुआत 28 जून से होगी।#BiharPanchayat,#PanchayatVikasDiwas,#SamratChoudhary

चौंकाने वाला दावा: RJD MLA भाई बीरेंद्र बोले- बिहार में हुए सभी एनकाउंटर ‘फर्जी’, पुलिस की भेदभाव | Bihar Politics HOT

Bihar Police: राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने बिहार पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में हुए सभी एनकाउंटर फर्जी हैं और पुलिस जाति-धर्म के आधार पर भेदभाव करती ह#BiharPolice,#BhaiVirendra,#RJD