back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 25, 2026
spot_img

मुजफ्फरपुर में जमीन कारोबारी आशुतोष शाही और उनके निजी बॉडीगार्ड की हत्या, वकील के घर बातचीत के दौरान पहुंचे हमलावरों ने 5 लोगों को मारी गोली

spot_img
- Advertisement - Advertisement

दीपक कुमार, मुजफ्फरपुर। जिले के बड़े जमीन कारोबारी आशुतोष शाही की बॉडीगार्ड समेत हत्या कर दी गई है। हमलावरों ने एक साथ पांच लोगों को निशाना बनाया जहां आशुतोष शाही पर यह हमला उनके अधिवक्ता के घर पर हुआ। बताया जा रहा है चार अपराधी आशुतोष शाही के अधिवक्ता के घर में घुसे। वहां मौजूद पांच लोगों को गोली मार दी।

- Advertisement -

घटना नगर थाना क्षेत्र के लकड़ी ढाई मोहल्ले की है। पूर्व महापौर समीर कुमार की मौत के मामले में आशुतोष शाही आरोपित थे। इनकी भी हत्या वहीं की गई है, जहां समीर कुमार की हुई थी। मारवाड़ी हाई स्कूल के नजदीक यह घटना हुई।

- Advertisement -

बताया जाता है कि आशुतोष शाही ने लकड़ी ढाई मोहल्ले में शिव मंदिर के निकट कुछ जमीन की खरीद की थी। इसी मामले में वो शुक्रवार की शाम स्थानीय डॉलर वकील के पास बातचीत करने उनके घर गए थे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar HIV Crisis: बिहार में एड्स का विकराल रूप! स्वास्थ्य मंत्री ने स्वीकारा 1 लाख से ज़्यादा मरीज, कौन है समाधान?

इसमें आशुतोष शाही ने तो मौके पर ही दम तोड़ दिया। एक बॉडीगार्ड निजामुद्दीन ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। एक अन्य बॉडीगार्ड व अधिवक्ता समेत तीन लोगों का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।

पहले से रेकी कर रहे अपराधियों ने अधिवक्ता सैयद कासिम हसन उर्फ डॉलर वकील के साथ घर से निकलने के दौरान ही आशुतोष को गोलियों से भून डाला। गोलीबारी की घटना में आशुतोष शाही की मौके पर ही मौत हो गई।

वकील और उनके अंगरक्षक घायल बताए जा रहे हैं। सूचना पाकर पहुंची नगर थाने की पुलिस ने घायलों को बैरिया स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया है जहां घायल अंगरक्षक ने भी दम तोड़ दिया। मारे गए आशुतोष शाही के शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा गया है।

आशुतोष शाही मुजफ्फरपुर के जाने माने जमीन कारोबारी थे। साथ ही उन पर पूर्व मेयर समीर कुमार की हत्या का आरोप लगा था। उन्‍होंने पिछले विधानसभा चुनाव में नामांकन भी किया था। नामांकन अवैध होने के कारण वह चुनाव नहीं लड़ पाए थे। हत्या के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। पूरे इलाके की सीसी कैमरे के फुटेज भी पुलिस खंगाल रही है। अधिकारियों की पूरी टीम मौके पर मामले की तहकीकात में जुटे हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Urvashi Rautela News: उर्वशी रौतेला ने काटा 16 करोड़ का केक, शाही अंदाज़ में मनाया जन्मदिन, दान में दिए इतने करोड़!

Urvashi Rautela News: बॉलीवुड की खूबसूरत हसीना उर्वशी रौतेला अपनी शाही ज़िंदगी और आलीशान...

Juvaria Abbasi News: 51 की उम्र में जुवेरिया अब्बासी ने की दूसरी शादी, ट्रोलिंग का डटकर किया सामना!

Juvaria Abbasi: पाकिस्तानी सिनेमा की सबसे खूबसूरत और दमदार अदाकारा जुवेरिया अब्बासी ने 51...

T20 वर्ल्ड कप में भारत का ‘करो या मरो’ मुकाबला, क्या Rinku Singh मचाएंगे धमाल?

Rinku Singh: टी20 वर्ल्ड कप में हर मुकाबला अब आर-पार की लड़ाई जैसा है!...

नई Renault Duster: भारतीय सड़कों पर वापसी को तैयार दमदार एसयूवी!

New Renault Duster: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में एक बार फिर धमाल मचाने को तैयार...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें