spot_img

भारत दैट इज इंडिया के अमृत मंथन में आत्मधिक्कार….हिंदी दिवस पर DeshajTimes.Com का विशेष अनुष्ठान Manoranjan Thakur के साथ

spot_img
- Advertisement -

भारत दैट इज इंडिया के अमृत मंथन में आत्मधिक्कार व भाषा की हीनग्रंथी से बाहर निकलकर राष्ट्रीय अस्मिता का संवाहक, एक सूत्र वाक्य, ब्रह्म की अलौकिक, विराट, अक्षुण्ण, अटूट शक्तिवद्र्धन के बीच शारदीय आशीष, अनुकंपा ने देश की संपर्क व आधिकारिक भाषा हिंदी को उस मुकाम, दहलीज पर ला खड़ा कर दिया है, जहां हिंदी भाषा पर कुछ भी कहना, बोलना अपनी अस्मिता पर पुन: नए सिरे से विचार करने सरीखे से कम नहीं।

- Advertisement -

बात राष्ट्रीय पहचान की हो या आत्म अन्वेषण का। हिंदी भाषा आज स्मृति, परंपरा, मिथक व इतिहास को नए सिरे से परिभाषित कर रही है। यह दीगर, हिंदी के चाहने-बोलने वाले भले करोड़ों में हों।

- Advertisement -

विश्व में सर्वाधिक, सर्वव्यापी लोग हिंदी को आत्मसात उसे तालुकंठ में समा चुके हों। बावजूद, हालात-ए-मजबूरियां यही यह ज्ञान-विज्ञान व विमर्श की भाषा बनने से कतराती, दूर नजर आ रही है। सरकारी उपेक्षा नीति ने उसे उसके अपने जरुरी सम्मान से भी वंचित, तिरस्कृत, दूर कर उचित हक नहीं दे सकी।

- Advertisement -

हिंदी पर सभी दिशाओं ने हमले किए। कुठाराघात की हद तक तैयारी ने इसे कई अर्से तक धकेले, पिछले पायदान पर लंबी कतारों में रखने की कोशिश की। उद्देश्य यही कि हिंदी की अटूट शक्ति को कमतर, कमजोर किया जा सके। जिस हिंदी में देश की अखंड भाषा होने की सारी काबिलीयत थी, उसे साहित्य, ज्ञान-विज्ञान की परंपरा, क्लासिकल चेतना, संवेदना के लिए जगह नहीं देकर समायोजित ही नहीं की गई।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा DM का अल्टीमेटम: 'दो दिन में दो, नहीं तो...', राइस मिलरों पर गिरी गाज!

वहां, पश्चिमवाद हिंदी भाषा संस्कृति के सामने एक कुल्हाड़ लेकर खड़ा मिला। सिर्फ विज्ञानवाद का घटिया बाजारवाद। देहवादी सोच। यौन लिप्सा के बीच जीभ और जांघ का भूगोल, इतिहास को समेटे वर्तमान को घेरे अपनी उपभोक्तावादी संस्कृति की कामुक, उन्मुक्तता की ऊंची उड़ानों के साथ वहीं शेष खड़ा मिला।

नतीजा, भारतीय हिंदी की सर्जनात्मकता, वैचारिकता का संहार इस तरीके शुरु हुआ कि ग्लोबल विलेज में अंग्रजियतवाद ने नवसांस्कृतिक साम्राज्यवाद एकछत्र स्थापित करने की जिद पर उतारू, भाषाई छिन्नभिन्नता का खतरा लेकर मौजूद हो गया।

बदत्तर हालात स्वाधीन भारत में साफ दिखती चली गई। नए-नए खुले विश्वविद्यालयों ने हिंदी भाषा संस्कृति को चुन-चुन कर बर्बाद, हाशिए पर पहुंचाना शुरू किया। देश के नए-नवांगुत अंग्रेजीदा शासक वर्ग ने शुद्ध विदेशी राग का ऐसा अनर्गल अलाप किया, विद्यानुराग से लेकर हितों-लाभों की रक्षा व विस्तार के लिए विश्वविद्यालयी विशेषज्ञों की पूरी शक्ति पश्चिमी ज्ञान-विज्ञान की आधुनिकताओं को जरूरत में समायोजित कर भारत को अंग्रेजी भाषा में लादने, ढोने की परंपरा का श्रीगणेश कर दिया।

लसफा, हिंदी को वर्नाकुलर या गंवारों-पिछड़ों-उपेक्षितों-शोषितों की भाषा कहकर दुत्कार की ऐसी लताड़ लगाई कि देवनागरी बहुत ही सरल और आत्मीय लिपि होने के बाद भी आम जन से दूर होती बड़े सुशिक्षित लोगों की ड्राइगरूम से दूर खिसक गई।

भाषा विज्ञान, काव्यशास्त्र और विचारधाराओं के नाम पर अंग्रेजियत हावी होता संपूर्ण पाठ्यक्रम विदेशी चिंतकों, विचारों से पाट दिया। भारतीय चिंतन,  मनोविज्ञान के लिए कोई जगह शेष बची ही नहीं। बाजारवादी शिक्षा प्रणाली ने हिंदी को सौतेली मां की जगह देकर खुद शिक्षा व्यवस्था को तोड़ने पर आमादा हो गया।

यह भी पढ़ें:  Bihar Cabinet: 5 नए विश्वविद्यालय, AI मिशन, 1 लाख करोड़ की टाउनशिप, शिक्षकों के ट्रांसफर नियम... बिहार कैबिनेट के 47 बड़े फैसले

सबसे अधिक हिंदी भाषा ने ही अपनी पीठ को लहूलुहान करने से गुरेज नहीं किया। ज्यादा प्रलोभन हिंदी के पुरोधा ही पाठ्यक्रम की उछल-कूद मचाकर की। विकृति सामने साक्षात् दिखा, दिख रहा।

माहौल ऐसा पढ़ने-सुनने-गढ़ने वाले छात्र साहित्यक हिंदी से बचकर भ्रष्ट हिंदी लिखते चले गए। रोजगार के सारे विकल्प बंद। सरकारी समीकरणों ने हिंदी को तख्ती से भी उतार दिया। प्रगतिशीलता के नाम पर सन्नाटा फैलाकर।

कुलपतियों की नियुक्ति सरकारों के हाथों में आ गई। शिक्षकों की भर्ती में अंधेरगर्दी चलने लगी। कोई भी कानून हिंदी में दिखे, लिखे तो नहीं ही गए। एक भी कानून भारत की राजभाषा में पारित नहीं हुआ। बस, कानून का मतलब अंग्रेजीयत और अनुवाद हिंदी में कच्चा-कचरा के रूप में।

गर समय बदला। करवट ऐसी ली कि आज हालात फिर से बदलते, समीचीन होते जा रहे हैं। हिंदी इस गरज और लिहाज के साथ मजबूत होती चली आ रही है कि यह हमेशा अब आंदोलनों की भाषा बनी रहेगी।

शुद्धतावाद के खिलाफ हमेशा लचीली हिंदी भविष्य उज्जवल के बीच खड़ी मुकाम तलाश चुकी है। ऐतिहासिक झंझावातों से क्षत-विक्षत होने के बाद भी हमारी हिंदी जातीय स्मृति और आत्मबोध बचाए तमाम अंग्रेजी बौद्धिकों, अपरिपक्व राजनीतिज्ञों, गुलामी की मानसिकता से भरे देश के विश्वविद्यालयों में प्रोफेसरों, भूमंडलीकार चापलूसों के बाद भी अपनी खुद की लड़ाई जीतती दिख रही है। हिंदी भाषियों की गुलाम मानसिकता व अपनी ही बोली को अक्षम साबित, समझ कर अंग्रेजी पर निर्भरत रहने वाले प्रदेशों के भटकी पीढ़ी ने थक-हारकर इसे आत्मसात करना शुरू कर दिया है।

स्वाधीन भाषा, स्वाधीन चिंतन, स्वाधीनता और स्वाधीन संस्कृति में जीने से धबराने वाले वाले भी अब हिंदी की जयकारी में लगे हैं। कलतलक गुलाम मानसिकता को अपनाने वाले, उसी की भाषा बोलने, समझने वाले कि भारत में पश्चिमी संस्कृति का प्रभुत्व तब तक स्थापित नहीं हो सकता जब तक यहां की शिक्षा पद्धति से संस्कृत का सफाया न हो जाए। जो जातीय भाषायी अस्मिता के वैचारिक स्वराज से नाभिनाल को जुड़ा नहीं देख सक पा रहे थे, जिसे काटकर ही जाति को गुलाम बनाकर विस्मृति के अंधकार में धकेला जा सकता था।

यह भी पढ़ें:  बड़ा प्रशासनिक फैसला: बिहार में 14 IAS अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, जानिए -किन विभागों की बदली किस्मत, कौन इधर से उधर?

वहीं, उन्होंने ही भारतीय हिंदी को लेकर आज एक विश्वास का ऐसा वातावरण निर्मित किया है जिसके बूते आज अहिंदी भाषी क्षेत्रों और विदेशों में इस सूर्योदय के सतरंगी ने असर दिखाता हिंदी को सहेजने-संभालने का खूब काम हो रहा है। हिंदी के कुछ अखबार ऐसे हैं जिनकी पाठक संख्या एक करोड़ में है। पहले अंग्रेजी के अखबारों का जो वर्चस्व था आज हिंदी ने सबको पीछे छोड़ दिया है। जो रचनाएं समाज में आ रही हैं, वो हिंदी की दमदार उपस्थिति के लिए काफी है।

स्त्री वर्चस्व हिंदी की मुख्यधारा में समाहित हो चुकी है। साहित्य ही नहीं इतिहास, विज्ञान, राजनीति और दर्शन की विशेषताओं को समेटे हिंदी में अच्छी किताबें बाजारवाद को लपेट लिया है।

प्रकाशकों ने अंग्रेजीयत की दुकानों का शटर गिराकर हिंदी का नया काउंटर सजा लिया है। ऐसे में, चिंताओं की लकीर मिट चुकी है। ऐसे में, निराश होने की अब जरूरत नहीं। हिंदी का बाजार घरों में ही नहीं आत्माओं में धंस चुका है।

निज भाषा उन्नति अहै,सब भाषा को मूल।
बिनु निज भाषा ज्ञान के,मिटै न हिय को शूल।

बस, जिस भाषा में हमने एक संपूर्ण आंदोलन,आजादी की लड़ाई को लड़ा, जीता उस लोक जीवनी हिंदी, उसकी संस्कृति, लोक ज्ञान के बल पर हम एक दिन अंग्रेजी के इस्तेमाल के पक्ष में खड़े बुद्धिजीविक समाज की जीभ काटने के मनोनुकूल वातावरण का वरण जरूर कर लेंगे। इसी सोच के साथ कि हिंदी हैं हम वतन है हिंदुस्ता हमारा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पटना में खेल क्रांति! अगस्त से शुरू होगा बिहार का पहला इंटरनेशनल हॉकी ग्राउंड | बिछेगा एस्ट्रो टर्फ

Patna Sports News: पटना के राजेंद्र नगर में बन रहे अंतर्राष्ट्रीय हॉकी ग्राउंड का काम तेज हो गया है, अगस्त तक उद्घाटन का लक्ष्य है। FIH की टीम ने गुणवत्ता जांची है।#PatnaSports,#BiharHockey,#RajendraNagar

भोजपुर एनकाउंटर: ‘बेटे के हत्यारों को फांसी दो’, मां की इस बात से हिला जांच आयोग, SDM पर भी गंभीर आरोप | बिहार स्टेट...

Bihar Encounter: भोजपुर के बिलौटी गांव में हुए भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की न्यायिक जांच शुरू हो गई है। मां आशा देवी ने रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा से हत्यारों को फांसी देने#BiharEncounter,#BhojpurNews,#BharatTiwari

बिहार के गांवों में बड़ा बदलाव: हर महीने मनेगा ‘पंचायत विकास दिवस’, जानिए आपको क्या मिलेगा लाभ?

Bihar Panchayat: बिहार सरकार ने ग्रामीण शासन को मजबूत करने के लिए 'पंचायत विकास दिवस' की घोषणा की है। यह हर महीने की आखिरी रविवार को मनाया जाएगा, जिसकी शुरुआत 28 जून से होगी।#BiharPanchayat,#PanchayatVikasDiwas,#SamratChoudhary

चौंकाने वाला दावा: RJD MLA भाई बीरेंद्र बोले- बिहार में हुए सभी एनकाउंटर ‘फर्जी’, पुलिस की भेदभाव | Bihar Politics HOT

Bihar Police: राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने बिहार पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में हुए सभी एनकाउंटर फर्जी हैं और पुलिस जाति-धर्म के आधार पर भेदभाव करती ह#BiharPolice,#BhaiVirendra,#RJD