spot_img

याद है कि भूल गए…जब Darbhanga के Benipur SDPO के आवास में कमर तक घुस गया था पानी, दौड़े-दौड़े JCB लेकर पहुंची थी बहेड़ा पुलिस

धरौरा से लेकर धेरुख तक मुख्य पथ में अतिक्रमण के कारण जल जमाव मुख्य समस्या बनी हुई है। जहां नाला का निर्माण तो आज तक नहीं हो पाया है, लेकिन पूर्व से बने कच्चे नाले को लोगों ने अतिक्रमण कर पूर्ण रूप से जल निकासी को रोक दिया है।

spot_img
- Advertisement -

सतीश चंद्र झा, बेनीपुर, देशज टाइम्स। मौसम की सक्रियता के बाद पिछले चार दिनों से हो रही झमाझम बारिश के कारण नगर परिषद के अधिकांश वार्डो में जलजमाव ने आवागमन पूर्ण रूप से ठप कर दिया है।

पिछले एक दशक में नगर परिषद द्वारा नाला निर्माण के नाम पर किए गए करोड़ों रुपए ब्यय का कोई फलाफल आम लोगों को नहीं मिल पा रही है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, नगर परिषद के 29 वार्डों में से लगभग 15 वार्ड वर्तमान समय में जल जमाव की समस्यायों से जूझ रहा है। जिसमें बहेड़ा अवस्थित वार्ड संख्या 3 का नजारा तो अद्भुत दृश्य प्रस्तुत कर रही है। जहां भगवती स्थान से नथुल्लापुर जाने वाली सड़क में सड़क का कोई अता-पता ही नहीं चल रहा है।

यह भी पढ़ें:  मयंक राज : दरभंगा के इस बेटे ने कर दिखाया कमाल! 10 लाख की फंडिंग से Droneman स्टार्टअप बिहार में लाएगा क्रांति

सड़क के किनारे बड़े गड्ढे को लेकर सड़क और गड्ढे में कोई फर्क ही नहीं मालूम पड़ता है ।ठीक इसी तरह वार्ड संख्या संख्या 2,3,4,6,15,20,24 के ग्रामीण क्षेत्र का अधिकांश गली का यही हाल है जहां घुटनों तक पानी जमा हुआ है।

वहीं वार्ड संख्या 6 जो बहेड़ा बाजार से बासुहम गांव जाने वाली मुख्य सड़क है उसका भी कमोबेश वही हाल है जो नाली और सड़क में कोई फर्क ही नहीं मालूम पड़ता है की नाले में सड़क है या सड़क में नाले हैं।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा DM का अल्टीमेटम: 'दो दिन में दो, नहीं तो...', राइस मिलरों पर गिरी गाज!

और सबसे अधिक आश्चर्यजनक पहलू तो धरौरा से लेकर धेरुख तक मुख्य पथ में अतिक्रमण के कारण जल जमाव मुख्य समस्या बनी हुई है। जहां नाला का निर्माण तो आज तक नहीं हो पाया है, लेकिन पूर्व से बने कच्चे नाले को लोगों ने अतिक्रमण कर पूर्ण रूप से जल निकासी को रोक दिया है।

फलस्वरुप अनुमंडल कार्यालय, आवासीय परिसर एवं न्यायालय परिसर में जल निकासी का अभाव के कारण झील का नजारा प्रस्तुत कर रहा है।

और तो और इन सरकारी आवासीय परिसर का जल निकासी गत वर्ष कच्चे नाले का अतिक्रमण कर लिए जाने के कारण अनुमंडल आरक्षी पदाधिकारी के आवास में कमर तक पानी घुस गया था, जब पदाधिकारी को अपने परिसर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया था,

यह भी पढ़ें:  प्रेरणा बने प्रतीश: दरभंगा के लाल का कमाल! 70वीं BPSC में बनें RDO | दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग

तो बहेड़ा थाना पुलिस ने आनन-फानन में जेसीबी मशीन से करहरी मोड़ के पास एवं अनुमंडल आवासीय कॉलोनी से लेकर अगले मोड़ तक साफ सफाई करते हुए जल निकासी की व्यवस्था करवाई थी।

जिसे पुनः जामकर लोगों ने अपना अस्थाई व्यावसायिक प्रतिष्ठान बना लिया है। और सबसे आश्चर्यजनक पहलू तो यह है कि नगर परिषद की ओर से जो नाला का निर्माण किया जाता है उक्त नाला का अगला आउटलेट बगैर निर्धारित किए हुए ही नाला का निर्माण कर दिया जाता है।

जिससे कि नाला बनना और ना बनना बराबर रहता है। इस संबंध में नगर परिषद के मुख्य पार्षद मोहम्मद अकबाल बताते हैं कि वर्तमान समय में स्थानीय लोगों के सूचना पर जल निकासी की तत्काल व्यवस्था की जा रही है मौसम अनुकूल होने पर स्थाई व्यवस्था की जाएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

अनुभव बताइए: मगध यूनिवर्सिटी में बड़ा खेल! नए शिक्षकों का वेतन रुका, फर्जीवाड़े की जांच से हड़कंप

Bihar Magadh University: मगध यूनिवर्सिटी में नियुक्त हुए असिस्टेंट प्रोफेसरों के अनुभव प्रमाणपत्रों की सघन जांच शुरू हो गई है। फर्जीवाड़े की शिकायत के बाद कई शिक्षकों के वेतन पर रोक लगा#MagadhUniversity,#BiharNews,#AssistantProfessor

IAS संजीव हंस ने बिहार टेंडर घोटाले में भरी हुंकार, SVU की चार्जशीट को बताया ‘दुर्भावनापूर्ण’, उठाया बड़ा कदम!

Bihar Tender Scam: बिहार टेंडर घोटाले में फंसे IAS संजीव हंस ने अपने खिलाफ दायर चार्जशीट को चुनौती देने का फैसला किया है। उनके वकील ने इसे दुर्भावनापूर्ण बताते हुए कहा कि पहले के#BiharNews,#SanjeevHans,#BiharTenderScam

बड़ा प्रशासनिक फैसला: बिहार में 14 IAS अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, जानिए -किन विभागों की बदली किस्मत, कौन इधर से उधर?

Bihar IAS Posting: बिहार में 14 IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां मिली हैं। इजतबा हुसैन वित्त विभाग और वसीम अहमद पंचायती राज विभाग में संयुक्त सचिव बने हैं, जिससे प्रशासनिक व्यवस#BiharIAS,#AdministrativeUpdate,#BiharGovernment

Bhagalpur Vikramshila Setu: विक्रमशिला सेतु पर DM अलंकृता पांडे का एक्शन, सुरक्षाकर्मियों के लिए उठाया बड़ा कदम!

Bhagalpur Vikramshila Setu: भागलपुर की जिलाधिकारी अलंकृता पांडे ने विक्रमशिला सेतु पर यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया। सुरक्षाकर्मियों के लिए तत्काल शेड और रेनकोट की व्यवस्था का निर्देश#BhagalpurNews,#VikramshilaSetu,#BiharTraffic