Bihar Education Department ने एक बार फिर Bihar School Examination Board के अध्यक्ष पद पर आईएएस अधिकारी आनंद किशोर को 3 साल का सेवा विस्तार दिया है। विभाग ने 25 सितंबर 2023 से बिहार बोर्ड का पुनर्गठन किया है, इसमें एक बार फिर आनंद किशोर को BSEB Chairman नियुक्त किया गया है।
Bihar Cabinet: 5 नए विश्वविद्यालय, AI मिशन, 1 लाख करोड़ की टाउनशिप, शिक्षकों के ट्रांसफर नियम… बिहार कैबिनेट के 47 बड़े फैसले..अभी पढ़ें
शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रेशेखर और अपर मुख्य सचिव केके पाठक के बीच चल रही खींचतान के बीच शिक्षा विभाग ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति यानी बिहार बोर्ड को तीन साल के लिए पुनर्गठित कर दिया है। आईएएस आनंद किशोर समेत इन नामों को लेकर विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।






मगध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर शशि प्रताप शाही और चाणक्य नेशनल लॉ यूनि वर्सिटी के कुलपति डॉ फैजान मुस्तफा को समिति का सदस्य बनाया गया है।
जानकारी के अनुसार,सरकार ने एक बार फिर आईएएस अधिकारी आनंद किशोर पर भरोसा जताते हुए उन्हें अगले तीन साल तक के लिए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति का अध्यक्ष बनाया है। इसे लेकर शनिवार को सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी की है।
विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार वरिष्ठ आईएएस अधिकारी आनंद किशोर 25 सितंबर के प्रभाव से अगले तीन साल तक के लिए बीएसईबी के चेयरमैन की कुर्सी पर रहेंगे। साथ ही वे बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षण संस्थान एवं प्रशिक्षण बोर्ड पटना के मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी का भी कामकाज संभालेंगे।
उल्लेखनीय है कि वरिष्ठ आईएएस अधिकारी आनंद किशोर लंबे समय से बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष बने हुए हैं। उनकी देखरेख में राज्य में अब तक कई परीक्षाएं सफलतापूर्वक आयोजित हुई हैं।
इसके अलावा निदेशक, माध्यमिक शिक्षा, शिक्षा विभाग, बिहार परीक्षा नियंत्रक, बिहार लोक सेवा आयोग परीक्षा नियंत्रक, पटना विश्वविद्यालय और राजकीय शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, छपरा के प्राचार्य को नामित किया गया है। Bihar Board के सचिव इस पुनर्गठित समिति के पदेन सचिव के रूप में कार्य करेंगे।
बोर्ड के अन्य सदस्यों में,
प्रो. एसपी शाही, कुलपति, मगध विश्वविद्यालय,निदेशक, माध्यमिक शिक्षा विभाग,प्रो. फैजान मुस्तफा, कुलपति, चाणक्य नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, परीक्षा नियंत्रक, बिहार लोक सेवा आयोग, प्राचार्य, राजकीय शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालय, छपरा,परीक्षा नियंत्रक, पटना विश्वविद्यालय,सचिव, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (पदेन सचिव) शामिल हैं।
आनंद किशोर का कार्यकाल 24 सितंबर 2023 को खत्म हो रहा था। बिहार सरकार ने जिसे अगले तीन साल का एक्सटेंशन दिया है। आईएएस अधिकारी आनंद किशोर आईएएस 1996 बैंच के अधिकारी हैं।
आनंद किशोर की पोस्टिंग 23 सितंबर 2020 को की गई थी। आनंद किशोर की पोस्टिंग तब की गई थी, जब बिहार परीक्षा समिति मे काफी उतार चढ़ाव हुए थे। यह पहला मौका था जब किसी आईएएस को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति का अध्यक्ष बनाया गया था।








