कुशेश्वरस्थान, देशज टाइम्स। देशज टाइम्स् ने पहले लिखा था सिनेस्टाइल में अपहरण। यानि, सिने पर्दे पर क्या दिखता है। हीरोइन की शादी तय हो जाती है। हीरोइन सात फेरे लेने वाली होती ही है कि हीरो की एंट्री हो जाती है। जैसे अमिताभ बच्चन की सूर्यवंशम…दिल मेरे तू दीवाना है…हीरोइन को अनपढ़ हीरा अपनी बाइक पर ले उड़ता है…।
ऐसा ही कुछ हुआ है कुशेश्वरस्थान के थाना क्षेत्र के ग्राम हथड़ा टोला झिलोरिया में…जहां दरभंगा के कुशेश्वरस्थान में रिलीज हुई है फिल्म… इश्क, अपहरण और शादी। हथियार के बल पर अगवा युवती ने कोर्ट में कहा, मैंने कर ली है प्रेमी से शादी। पढ़िए पूरी खबर






यहां, हथियार के बल पर युवती के घर से अपहरण करने का मामला प्रेम प्रसंग का निकला। अपहृत युवती ने बुधवार को न्यायालय में अपने 164 के बयान में पिता की ओर से लगाए गए अपहरण के आरोप को झूठा बताते हुए कहा कि घर से मैं अकेली निकली और अपने प्रेमी कुंदन यादव के साथ प्रेम विवाह कर लिया हूं। अब मैं अपने पति के साथ ससुराल में रहना चाहती हूं।
थाना अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि झिलोरिया निवासी राम अशीष यादव ने अपनी पुत्री उर्मिला कुमारी के अपहरण किए जाने की शिकायत थाना में दर्ज किया था। आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर लड़की के खोज में पुलिस सक्रिय हो गया। इसी बीच गुप्त सूचना मिली कि दस अक्टूबर को लड़की स्थानीय शिव मंदिर में पूजा करने आ रही है।
सूचना मिलते ही पुलिस को मंदिर में उसके आने का इंतजार करने का आदेश दिया गया। जैसे ही युवती मंदिर में पूजा करने पहुंची पुलिस उसे हिरासत में ले लिया। बुधवार को युवती के न्यायालय में 164 का बयान दर्ज कराया गया।
अपने बयान में लड़की ने अपने अपहरण के आरोप को गलत बताते हुए कही मैं बालिग हूं और अपनी इच्छा से अकेले घर से निकली थी तथा अपने प्रेमी कुंदन के साथ प्रेम विवाह कर लिया हूं।
मैं अपने पति के साथ ससुराल में रहना चाहती हूं। 164 के बयान के बाद न्यायालय के आदेश पर युवती को उनके ससुराल वालों को सौंप दिया गया।








