spot_img

Darbhanga के बिरौल-बेनीपुर मुख्य मार्ग पर पिकअप ने दूध व्यवसायी को कुचला, ऑन द स्पॉट मौत, दूसरे की हालत नाजुक

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। जिले के बिरौल-बेनीपुर मुख्य मार्ग पर डुमरी विश्वकर्मा मंदिर के निकट एक अनियंत्रित पिकअप ने एक साथ दो साइकिल सवार को रौंद दिया। इससे एक साइकिल सवार साठ वर्षीय नोखे लाल चौपाल की ऑन द स्पॉट मौत हो गई। वहीं, दूसरा साइकिल पर सवार डुमरी गांव के छोटे लाल पासवान के पुत्र सोलह वर्षीय कन्हैया पासवान की हालत गंभीर है। गंभीरावस्था में सीएचसी में प्राथमिक इलाज के बाद डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। पढ़िए रितेश कुमार सिन्हा की यह रिपोर्ट…

- Advertisement -

मौत की खबर मिलते ही नोखे लाल चौपाल के घर कोहराम मच गया है। आसपास के लोग उनके परिजनों को ढांढस बंधाने में लगे है। बताया जाता है कि चौपाल प्रतिदिन की तरह अपने घर से साइकिल से दूध बेचने के लिए बिरौल बाजार जाया करते थे। आज भी दूध लेकर बाजार जाने के दौरान हादसा हो गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में BDO साहेब की कुर्सी ! जाले के पीछे बहादुरपुर | एक प्रेम दीवाने दूजे काला धन- ज़हरीले! पढ़िए -मोतिहारी वाले घर पर क्या हुआ?

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नोखे लाल चौपाल अपने गांव बलाठ से दूध बेचने के लिए साइकिल से सुपौल बाजार जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे पिकअप वैन का डुमरी विश्वकर्मा मंदिर के निकट आगे का टायर फट जाने के कारण चालक ने पिकअप वैन से नियंत्रण खो दिया। और एक साथ दो साइकिल सवार को टक्कर मारते हुए गड्‌ढे में पलट गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में अब जमीन अधिग्रहण रुकेगा नहीं...3 परियोजनाएं लेंगी बड़ी आकार! डीएम कौशल ने सीधे रैयतों से की बात - औद्योगिक क्षेत्र का सपना होगा साकार

इस संबंध में बिरौल थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश झा ने बताया कि पिकअप औऱ साइकिल की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है। घायल किशोर को इलाज के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga BDO के 5 ठिकानों पर EOU के छापे में क्या मिला? 121% अधिक संपत्ति का खुलासा, अधिकारी फरार! | पढ़िए - DSP मिथिलेश जायसवाल ने क्या बताया?

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Nepal Earthquake | नेपाल में आया बड़ा भूकंप ! बाढ़ और कहर के बीच देर रात 5.0 रिक्टर स्केल से डोली धरती – ...

Nepal Earthquake: बाढ़ की मार झेल रहे नेपाल में मंगलवार रात 5.0 तीव्रता का भूकंप आया। लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए। पहले तिब्बत में भी आए थे झटके।#NepalEarthquake,#NepalFloods,#EarthquakeNews

भागलपुर में 8 CM उछली गंगा का कहर! शहर में घुसा पानी, कई मोहल्ले जलमग्न, NH-80 बंद, एक बच्चे की मौत, फोरलेन पर खतरा...

Bihar Flood: बिहार के भागलपुर में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है। शहरी इलाकों में पानी घुस गया है, NH-80 बंद है और सुल्तानगंज में एक बच्चे की डूबन#BiharFlood,#BhagalpurNews,#GangaRiver

दरभंगा में BDO साहेब की कुर्सी ! जाले के पीछे बहादुरपुर | एक प्रेम दीवाने दूजे काला धन- ज़हरीले! पढ़िए -मोतिहारी वाले घर पर...

Bihar EOU Raid: बिहार EOU ने दरभंगा के बीडीओ आनंद कुमार विभूति के पैतृक घर पर आय से अधिक संपत्ति मामले में छापा मारा। मोतिहारी के चिरैया स्थित लालबेगिया गांव में मंगलवार सुबह E#BiharEOURaid,#CorruptionBihar,#MotihariNews

बिहार CM सम्राट चौधरी ने बताया ‘अंदर की बात’, कैसे मिली मुख्यमंत्री की कुर्सी ! … कि ‘कभी सोचा नहीं था’ … नीतीश...

Bihar CM: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपनी नियुक्ति को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगा दिया है। उन्होंने बताया कि कैसे भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें मुख्यमंत्#BiharPolitics,#SamratChoudhary,#NitishKumar