spot_img

Darbhanga के सिंहवाड़ा में फांसी पर झूलती मिली युवक की लाश, मौत में हैं कई पेंच

spot_img
- Advertisement -

सिंहवाड़ा, देशज टाइम्स। थाना क्षेत्र के मनिकौली वार्ड 3 में गुरुवार को एक युवक की लाश घर में फंदे से झूलती हुई मिली। जिसकी सूचना मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची प्रभारी थानाध्यक्ष कल्पना कुमारी व एसआई जयप्रकाश साह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच (Dead body of a young man found hanging in Singhwada, Darbhanga) भेज दिया।

- Advertisement -

मृतक की पहचान मनिकौली के स्व. गौरीकान्त ठाकुर के 35 वर्षीय पुत्र प्रमोद ठाकुर के रूप में हुई है। बताया गया है कि प्रमोद के माता पिता का देहांत हो चुका है। विवाद के कारण पत्नी कमला देवी पुत्र मोहन (6 वर्ष) व पुत्री सोनाली (3 वर्ष) को लेकर मुंबई में रहती है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रमोद नशे का आदि था। करीब आठ वर्ष पूर्व मुंबई में उसने प्रेम विवाह किया था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में बिजली ने बढ़ाई किसानों की मुसीबत! जाले में धान रोपनी पर मंडराया संकट

इधर तीन वर्ष से पत्नी बच्चों को लेकर अलग रह रही है। जिस कारण वह डिप्रेशन में भी था। हालांकि घर के कमरे में लाश जिस तरह फंदे से लटकी मिली उसपर ग्रामीण तरह तरह की चर्चा कर रहे थे। मृतक का पांव फर्श को छू रहा था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा से खुली बिहार के मेडिकल कॉलेजों की पोल! DMCH में 50% छात्र फेल, NMC ने दी चेतावनी, पढ़ाई और इलाज दोनों ठप, क्या है वजह?

उसके गले में लगा कपड़े का फंदा भी ढीला ढाला लग रहा था। इस कारण लोगों को आशंका हो रही थी कि किसी ने उसकी हत्या कर मामले को आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया गया है। प्रभारी थानाध्यक्ष कल्पना कुमारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें:  बाबा नागार्जुन की जयंती पर बिहार सरकार का बड़ा फैसला: युवाओं के लिए MLA विनय ने दिया ये खास संदेश ..'नवतुरिया आगा आबू' !

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

अरे कमाता तो कुत्ता भी है…! ‘कुत्ता’ के बयान पर मचा बवाल!

Bihar Politics: बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने राजगीर में एक कार्यक्रम के दौरान विपक्ष पर हमला बोलते हुए विवादित टिप्पणी की। उन्होंने 'कुत्ता' शब्द का इस्तेमाल किया और#BiharPolitics,#DilipJaiswal,#ControversialStatement

दरभंगा में खूनी संघर्ष: हत्या-गोलीकांड के बाद नाले से मिली पिस्तौल, ASI की जान बची

Darbhanga Crime: दरभंगा के ओझौल गांव में हुए गोलीकांड और हत्या मामले में पुलिस ने नाले से एक पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद किया है। सहायक दरोगा मोहम्मद मोबीन का सफल ऑपरेशन हुआ,#DarbhangaCrime,#BiharPolice,#OjhaulVillage

दरभंगा में सिर्फ पानी की बोतल के लिए हत्या! बेनीपुर में खूनी वारदात, पुलिस ने दबोचा मुख्य हत्यारा

Benipur Crime: बेनीपुर के मोतीपुर गांव में पानी की बोतल के पैसे को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रमोद साहु को गिरफ्तार कर#BenipurCrime,#BiharPolice,#MotipurMurder

दरभंगा वालों ध्यान दें! 1 जुलाई को सुबह-सुबह गुल रहेगी बिजली, 17 इलाके प्रभावित, देखें लिस्ट

Darbhanga News: दरभंगा के निवासियों के लिए जरूरी खबर! 01 जुलाई, 2026 को लक्ष्मीसागर उपकेंद्र से जुड़े 17 इलाकों में सुबह 7:30 बजे से 10:00 बजे तक बिजली नहीं आएगी।#DarbhangaNews,#BiharPowerCut,#Laxmisagar