spot_img

Jaynagar बनेगा “अमृत” रेलवे स्टेशन, 10 नवंबर को आएंगें महाप्रबंधक, विस्तारीकरण को देंगे आकार

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें: अपने संभावित दौरे में आगामी 10 नवंबर को जयनगर आएंगे रेल महाप्रबंधक, भारत अमृत योजना के तहत चयनित जयनगर रेलवे स्टेशन के विकास योजना की करेंगे समीक्षा

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

 

- Advertisement -

जयनगर, मधुबनी देशज टाइम्स। पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के महाप्रबंधक अनिल कुमार खंडेलवाल के आगामी 10 नवंबर को सीमावर्ती क्षेत्र जयनगर रेलवे स्टेशन के निरीक्षण की संभावना है। वह भारत अमृत योजना के तहत चयनित जयनगर रेलवे स्टेशन के विकास योजना की समीक्षा करेंगे।

- Advertisement -

रेल सूत्रों के अनुसार संभावित रेल महाप्रबंधक सीमावर्ती जयनगर रेलवे स्टेशन पर नवनिर्मित रनिंग रूम का उद्घाटन भी करेंगे, जिसका लाभ ट्रेन परिचालन करने वाले ड्राइवर, टीटी, गार्ड सहित अन्य को मिलेगा। अमृत भारत योजना के तहत रेलवे स्टेशन पर आधारभूत सुविधा का विकास होगा।

इसके तहत स्टेशन के पुराने बिल्डिंग को तोड़कर नया बनाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी वहीं आधुनिक वेटिंग रूम, रनिंग रूम, टिकट काउंटर, सर्कुलेटिंग एरिया में पार्किंग, पार्क, स्टेशन परिसर पर लिफ्ट एवं पैदल पुल, प्लेटफॉर्म पर ब्लू स्टोन लगाया जा रहा है।

नेपाल सीमा से सटे होने के कारण जयनगर रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधा एवं ट्रेनों के विस्तार सहित आधुनिक सुविधाओं से जयनगर रेलवे स्टेशन को जोड़ा जाएगा। स्टेशन परिसर के सर्कुलेटिंग एरिया में राष्ट्रीय ध्वज लहराने को लेकर काम शुरू कर दिया गया है।

वहीं महाप्रबंधक के आगमन को लेकर समस्तीपुर मंडल परिचालन प्रबंधक संगीता कुमारी ने बुधवार को जयनगर रेलवे स्टेशन का रूटीन निरीक्षण किया। इस मौके पर टीआई आर मलिक, एसएम रमेश चंद्र दास सहित अन्य उपस्थित थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Bhai Dooj News | बाबा की नगरी कुशेश्वरस्थान में चौका पर ‘पीढ़ी’ और बहनों का अटूट प्रेम! फूल, पान, सुपारी से लंबी उम्र...

Bihar Bhai Dooj: बिहार में भाई दूज का पर्व धूमधाम से मनाया गया। कुशेश्वरस्थान में बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए विधि-विधान से पूजा-अर्चना की, पारंपरिक गीतों#BiharBhaiDooj,#Kusheshwarasthan,#YamDwitiya

Darbhanga News| जाले चित्रगुप्त पूजा पर युवाओं ने लिया समाजसेवा का संकल्प! भैयादूज पर बहनों ने मांगी भाइयों की लंबी उम्र

Jale Festival: जाले में भैयादूज और चित्रगुप्त पूजा धूमधाम से मनाई गई। बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र की कामना की, वहीं कायस्थ समाज के युवाओं ने राष्ट्र और समाज के निर्माण का संक#JaleFestival,#BhaiDooj,#ChitraguptaPuja

आपकी छठ पूजा का प्रसाद कहीं मिलावटी घी से तो नहीं बन रहा? पटना में 18 लाख का ‘संदिग्ध’ घी जब्त!

Bihar Food Safety: छठ महापर्व से ठीक पहले पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 18 लाख रुपये मूल्य का संदिग्ध घी जब्त किया है। एक्सपायर्ड घी को दोबारा पैक कर#BiharFoodSafety,#PatnaNews,#ChhathMahaparv

Bihar Politics |बिहार में ब्राह्मण-मुस्लिम वोट पर PK का धमाकेदार जवाब! शिक्षा मंत्री को घेरा, कहा- ‘उन्हें ज्यादा ज्ञान है’

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में ब्राह्मण और मुस्लिम वोटरों को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है. प्रशांत किशोर ने शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि उ#BiharPolitics,#PrashantKishor,#MithileshTiwari