spot_img

Darbhanga के केवटी में किसानों की खुशहाली के लिए चौपाल

spot_img
- Advertisement -

केवटी, देशज टाइम्स। रबी किसान चौपाल कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को केवटी प्रखंड की अलग-अलग दो पंचायत क्रमशः छाछा पचाढ़ी और असराहा पंचायत में किसान चौपाल का आयोजन किया (Chaupal for the prosperity of farmers in Kewati) गया।

- Advertisement -

कृषि प्रौधोगिकी प्रबंध अभिकरण ( आत्मा) दरभंगा की ओर से छाछा पचाढ़ी पंचायत के रामपुर गांव में आयोजित किसान चौपाल का उद्घाटन भूमि संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक सह मुखिया प्रतिनिधि ई. धीरज यादव ने किया।

- Advertisement -

इस अवसर पर राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि किसानों की खुशहाली के बिना बिहार और देश का विकास संभव नहीं है। उन्होंने किसानों की हित में चलाई जा रही सरकार की योजनाओं का लाभ ससमय किसानों को उपलब्ध कराने को कहा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में बिजली ने बढ़ाई किसानों की मुसीबत! जाले में धान रोपनी पर मंडराया संकट

वहीं कृषि विशेषज्ञों ने उक्त दोनों पंचायत में किसान चौपाल के माध्यम से किसानों के हित में कृषि विभाग द्वारा संचालित होने वाले सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में विस्तृत रुप से जानकारी दिया। कहा कि वैज्ञानिक विधि से खेती कर किसान ज्यादा मुनाफा कमा सकते है।

इसके तहत सब्जी और श्रीविधि से अन्य फसलों की खेती करने के लिए भी विशेषज्ञों ने किसानों को उत्प्रेरित किया। कृषि विशेषज्ञों ने कहा कि धान की कटनी के बाद किसान पुआल को खेत में नहीं जलाए, बल्कि उसका उचित प्रबंधन करें। वहीं गेहूं की बुआई ,खाद के प्रयोग, सिंचाई, खर पतवार नाशक के उपयोग सहित मिट्टी जांच के बारे में विस्तार से जानकारी दिया।

यह भी पढ़ें:  बाबा नागार्जुन की जयंती पर बिहार सरकार का बड़ा फैसला: युवाओं के लिए MLA विनय ने दिया ये खास संदेश ..'नवतुरिया आगा आबू' !

विशेषज्ञों की टीम में कृषि समन्वयक संजय कुमार, मुरारी मोहन मिश्र ,धनंजय ,आशुतोष कुमार झा,ऋषिकेश रंजन आदि के अलावा सहायक तकनीकी प्रबंधक मो. रशीदुल हक आदि शामिल थे। चौपाल में असराहा के पैक्स अध्यक्ष तौकीर अहमद, मोहन यादव सहित काफी संख्या में किसान मौजूद थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

अरे कमाता तो कुत्ता भी है…! ‘कुत्ता’ के बयान पर मचा बवाल!

Bihar Politics: बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने राजगीर में एक कार्यक्रम के दौरान विपक्ष पर हमला बोलते हुए विवादित टिप्पणी की। उन्होंने 'कुत्ता' शब्द का इस्तेमाल किया और#BiharPolitics,#DilipJaiswal,#ControversialStatement

दरभंगा में खूनी संघर्ष: हत्या-गोलीकांड के बाद नाले से मिली पिस्तौल, ASI की जान बची

Darbhanga Crime: दरभंगा के ओझौल गांव में हुए गोलीकांड और हत्या मामले में पुलिस ने नाले से एक पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद किया है। सहायक दरोगा मोहम्मद मोबीन का सफल ऑपरेशन हुआ,#DarbhangaCrime,#BiharPolice,#OjhaulVillage

दरभंगा में सिर्फ पानी की बोतल के लिए हत्या! बेनीपुर में खूनी वारदात, पुलिस ने दबोचा मुख्य हत्यारा

Benipur Crime: बेनीपुर के मोतीपुर गांव में पानी की बोतल के पैसे को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रमोद साहु को गिरफ्तार कर#BenipurCrime,#BiharPolice,#MotipurMurder

दरभंगा वालों ध्यान दें! 1 जुलाई को सुबह-सुबह गुल रहेगी बिजली, 17 इलाके प्रभावित, देखें लिस्ट

Darbhanga News: दरभंगा के निवासियों के लिए जरूरी खबर! 01 जुलाई, 2026 को लक्ष्मीसागर उपकेंद्र से जुड़े 17 इलाकों में सुबह 7:30 बजे से 10:00 बजे तक बिजली नहीं आएगी।#DarbhangaNews,#BiharPowerCut,#Laxmisagar