spot_img

Darbhanga के जाले मोदी पोखर में डूबने से युवक की मौत, पापा-पापा कहकर बिलखते रहे 3 छोटे नादान

spot_img
- Advertisement -
जाले, देशज टाइम्स ब्यूरो। सूर्य उपासना का चार दिवसीय महापर्व छठ सोमवार को उदयागमी भगवान सूर्य नारायण को अर्घदान के साथ संपन्न हो गया। वहीं, मोदी पोखर में डूबने से मौत ने पूरे पर्व को मातम में बदल दिया।

इससे पहले, इस महापर्व पर लोगों ने प्रखंड के सभी नदी तालाब पाइन आहार आदि को साफ सफाई कर श्रद्धालुओं ने केला के थम से संपूर्ण घाट को सजाया था वही सुंदर बिजली बत्ती की झाड़ियां से छठघाट को सजाया गया था।

वही सैकड़ों श्रद्धालु अपने अपने घर के छत एवम परिसर में वैल्पिक पोखर की व्यवस्था कर भगवान भास्कर की पूजा अर्चना कर छठ मान्य। वहीं जाले स्थित ऐतिहासिक पौराणिक सुखाई पोखर के बीचो-बीच भगवान भुवन भास्कर सूर्य नारायण की प्रतिमा स्थापित की गई थी।
सात घोड़े की सवारी करते हुए भगवान सूर्य रथ पर सवार का प्रीतिमा बड़ा ही आकर्षक दृश्य प्रस्तुत कर रहा था। वहीं कई तालाबों को बड़ा ही मनोहर एवम आकर्षक ढंग से सजाया सवारा गया था। लोक भगवान भास्कर के दर्शन के लिए लगातार छ्ठघाट पर डटे रहे। बच्चे नए नए परिधान पहन कर घाटों पर पहुंचे। फुलझिया जलाकर नाचने का दृश्य बड़ा ही मनोहारी दृश्य उपस्थित कर रहा था।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime एक ही शख्स के दो पासपोर्ट, नाम भी अलग और जन्मतिथि भी! जाले में बड़ा खुलासा | पढ़िए -जालसाज FIR और दोहरी पहचान
संपूर्ण क्षेत्र के तालाबों पर श्रद्धालुओं की भीड़ पूरी रात जमी रही महिलाओं व श्रद्धालु की ओर से अनवरत सूर्य नारायण के अरदास में गई छठ गीत से वातावरण भक्ति में बना रहा। इस मौके पर स्थानीय थाना पुलिस की ओर से लगातार सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गश्ती जारी रहा।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News केवटी में पुलिस का बड़ा एक्शन! घर से निकली 15 लीटर शराब, तस्कर रंगे हाथ धराया | मारपीट में लालबाबू पकड़ाया
 मोदी पोखर में डूबने से मौत
इधर, नगर परिषद क्षेत्र जाले स्थित मोदी पोखर में आयोजित छठ महापूर्व के अवसर पर एक श्रद्धालु के मोदी पोखर तालाब में डूबने से मौत हो गई। बताया जाता है कि मृतक नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 16 के छोटे शाह के पुत्र कमलेश साह 35 वर्ष बीते रविवार की शाम तालाब में स्नान के दौरान लापता हो गया।
लोगों की ओर से डूब कर उसकी मौत हो जाने की जानकारी पर स्थानीय लोग पोखर में डुबकी मार कर रात में खोजने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मिला। वह अत्यंत गरीब परिवार का व्यक्ति था इसके डूबने सूचना से पर्व गमगीन हो गया।
मृतक के घर में कोहराम मच गया, मृतक की पत्नी का रो रो कर बुरा हाल है,उनके छोटे-छोटे तीन बच्चे पापा पापा कह कर रूदन क्रंदन से लोगों की भी आंखें नम हो गई।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में हाईवे पर पलटा शराब से भरा ट्रक, बोतलें लूटने उमड़ी भीड़; अब पुलिस का आया ये फरमान
घटना की जानकारी मिलते ही जाले थानाध्यक्ष प्रियंका कुमारी के नेतृत्व पुलिस बल मौके पर पहुंचकर स्थानीय गोताखोरों के सहयोग से शव सोमवार की सुबह  तालाब से निकाला गया। एवं शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Teacher Recruitment 21 सितंबर तक आवेदन नहीं तो भड़केगा आंदोलन! शिक्षक भर्ती पर छात्र नेता दिलीप कुमार का CM Samrat को सीधी चेतावनी

Bihar Teacher Recruitment: बिहार शिक्षक भर्ती TRE-4.0 को लेकर छात्र नेता दिलीप कुमार ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को सीधा अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने कहा कि अगर 21 सितंबर तक आवेदन शुरू नही#BiharTeacherRecruitment,#BPSCExam,#SamratChoudhary

PM मोदी के जन्मदिन पर बिरौल प्रथम हॉस्पिटल में खास जश्न! आयुष्मान भारत योजना से गरीबों को मिला नया जीवन, जानें क्यों जताई गई...

Darbhanga PM Modi Birthday: दरभंगा के बिरौल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिवस उत्साह से मनाया गया। इस अवसर पर आयुष्मान भारत योजना के लिए आभार जताते हुए उनके दीर्घायु जीवन की#DarbhangaNews,#NarendraModiBirthday,#AyushmanBharat

दरभंगा में शराबबंदी पर पुलिस का एक्शन: बेनीपुर में दो कारों से 401 लीटर विदेशी शराब पकड़ी गई! जाले में युवकों पर शामत

Bihar Liquor Seizure: दरभंगा के बहेड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब तस्करों पर बड़ी कार्रवाई की है। महिनाम गांव में दो कारों से 401 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई, एक धंधेबाज गिरफ्तार#BiharLiquorBan,#DarbhangaNews,#PoliceAction

Darbhanga PDS दरभंगा के राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर! अब नहीं होगी धांधली, मिलेगा सही अनाज | जानिए – 70 नए पॉइंट...

Darbhanga PDS: दरभंगा में जन वितरण प्रणाली (PDS) में पारदर्शिता लाने के लिए जिलाधिकारी कौशल कुमार ने 70 नवचयनित विक्रेताओं को ईपॉस मशीनें वितरित कीं। इससे लाखों लाभार्थियों को#DarbhangaNews,#BiharPDS,#EPOSMachine