spot_img

Darbhanga के बिरौल में पटाखे से किशोरी की मौत, सुबह सहेलियों के साथ गई थी घाट पर छठ पूजा देखने, मचा कोहराम

spot_img
- Advertisement -

बिरौल, देशज टाइम्स। छठ पूजा के दौरान सोमवार की सुबह उगते सूर्य को लोग जहां पूजा करने और अर्ध्य देने में खुद को समर्पित कर रहे थे वहीं स्थानीय एक छठ घाट पर पटाखा वाला राकेट बम फटने से एक किशोरी की मौत (Teenager dies due to firecracker in Biraul) हो गई।

- Advertisement -

हादसा, सुपौल बाजार के सीमावर्ती क्षेत्र जिरात सल्हेस स्थान स्थित छठ घाट पर हुआ है जहां सोमवार को छठ पूजा देखने गई थाना क्षेत्र की सुपौल अफजला के रहने वाले मो. सद्दाम की बारह साल की बेटी मुशर्त परवीन की पटाखें वाली राकेट बम फटने से मौत हो गई। इस हादसे के बाद पूरा बिरौल सन्न रह गया। वहीं, लोगों में नकली पटाखे को लेकर आक्रोश भी दिखा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बाबा नागार्जुन की जयंती पर बिहार सरकार का बड़ा फैसला: युवाओं के लिए MLA विनय ने दिया ये खास संदेश ..'नवतुरिया आगा आबू' !

जानकारी के अनुसार, मुशर्त सुबह में अपनी दोस्तों के साथ घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के जिरात सल्हेस स्थान छठ पूजा देखने गई थी। यहां कुछ युवक घाट पर बम, पटाखें फोड़ रहे थे। इसी दौरान एक बम मुशर्त परवीन के सिर में लग गई, जिससे वह वहीं बेहोश होकर गिर पड़ी। उसके सिर से काफी खून बहने लगा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में बिजली ने बढ़ाई किसानों की मुसीबत! जाले में धान रोपनी पर मंडराया संकट

प्रत्यक्षदर्शियों में शामिल उसकी सहेलियों को उसके दर्द का अहसास नहीं हुआ वह उसे उठने के लिए बोलती रही लेकिन मामला गंभीर था। वहां मौजूद लोग भी उसे छटपटाते देखते रहे लेकिन लेकिन कोई नहीं उसे जाकर देखा कि वह काफी गम्भीर हो गयी.उसी में कुछ सहेलियों ने मृतका के घर पर जाकर इसकी सूचना दी।

यह भी पढ़ें:  बाबा नागार्जुन की जयंती पर बिहार सरकार का बड़ा फैसला: युवाओं के लिए MLA विनय ने दिया ये खास संदेश ..'नवतुरिया आगा आबू' !

इस बीच वह तड़प-तड़प कर वही दम तोड़ दी। हालांकि, बाद में पहुंचे परिजन उसे उठाकर सीएचसी ले गए लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। इधर, जैसे ही शव घर पहुंचा, लोगों की भीड़ जुट गई। मां का रोरो कर बुरा हाल था।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

अरे कमाता तो कुत्ता भी है…! ‘कुत्ता’ के बयान पर मचा बवाल!

Bihar Politics: बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने राजगीर में एक कार्यक्रम के दौरान विपक्ष पर हमला बोलते हुए विवादित टिप्पणी की। उन्होंने 'कुत्ता' शब्द का इस्तेमाल किया और#BiharPolitics,#DilipJaiswal,#ControversialStatement

दरभंगा में खूनी संघर्ष: हत्या-गोलीकांड के बाद नाले से मिली पिस्तौल, ASI की जान बची

Darbhanga Crime: दरभंगा के ओझौल गांव में हुए गोलीकांड और हत्या मामले में पुलिस ने नाले से एक पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद किया है। सहायक दरोगा मोहम्मद मोबीन का सफल ऑपरेशन हुआ,#DarbhangaCrime,#BiharPolice,#OjhaulVillage

दरभंगा में सिर्फ पानी की बोतल के लिए हत्या! बेनीपुर में खूनी वारदात, पुलिस ने दबोचा मुख्य हत्यारा

Benipur Crime: बेनीपुर के मोतीपुर गांव में पानी की बोतल के पैसे को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रमोद साहु को गिरफ्तार कर#BenipurCrime,#BiharPolice,#MotipurMurder

दरभंगा वालों ध्यान दें! 1 जुलाई को सुबह-सुबह गुल रहेगी बिजली, 17 इलाके प्रभावित, देखें लिस्ट

Darbhanga News: दरभंगा के निवासियों के लिए जरूरी खबर! 01 जुलाई, 2026 को लक्ष्मीसागर उपकेंद्र से जुड़े 17 इलाकों में सुबह 7:30 बजे से 10:00 बजे तक बिजली नहीं आएगी।#DarbhangaNews,#BiharPowerCut,#Laxmisagar