



कुशेश्वरस्थान, देशज टाइम्स। पूर्वी प्रखंड से एक बड़ी खबर है जहां डूबने से एक बालक की मौत हो गई है। वह अपने दोस्तों के साथ शौच करने निकला था। इसी बीच पानी में पांव फिसलने से उसकी मौत हो गई। बाद में दोस्तों ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने शव को (Child dies due to drowning in Kusheshwarsthan) बाहर निकाला। पढ़िए पूरी खबर
वारदात थाना क्षेत्र के केवटगामा पंचायत के सलमगढ गांव का है जहां के रहने वाले सचिन कुमार राय के दस वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार राय की मौत हो गई है। वह गांव के बगल में बह रही कमला नदी के किनारे अपने दोस्तों के साथ शौच करने के लिए गया था।
प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो प्रिंस का शौच के दौरान पांव फिसल गया। इसके बाद वह गहरे पानी में चला गया। फिर उसकी पानी में डूबने से मौत हो गई। प्रिंस की मां राधा देवी का रो रोक कर बुरा हाल है। छठ के मौके पर इस हादसे से पूरा गांव सन्न और मातम में है। वहीं,थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

