spot_img

Foundation Day Of Madhubani । मधुबनी 1 December को मनाएगा अपना स्थापना दिवस, सब नाचेंगे, गाएंगें, खेलेंगे, उत्सवी-उत्साह के साथ बनेंगे हर कोई भागीदार

1 दिसंबर को पूरे उत्सवी और उत्साह के साथ जिला स्थापना दिवस का होगा आयोजन, डीएम अरविंद कुमार वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक, लिए गए कई फैसले, प्रभात फेरी,रंगा-रंग संस्कृतिक कार्यक्रम,खेल प्रतियोगिता समेत कई होंगे आयोजन, समीर कुमार मिश्रा की रिपोर्टरौशनी से जगमग होंगे समाहरणालय सहित सभी प्रमुख सरकारी कार्यालयमेले में विभिन्न विभागों के लगाएं जाएंगे स्टॉल

spot_img
- Advertisement -

समीर कुमार मिश्रा, मधुबनी,देशज टाइम्स ब्यूरो। डीएम अरविन्द कुमार वर्मा की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में मंगलवार को जिला स्थापना दिवस 2023 के सफल आयोजन को लेकर सभी संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक (Madhubani will celebrate its foundation day on 1st) का आयोजन किया गया।

- Advertisement -

डीएम ने अपने संबोधन में कहा कि जिला स्थापना दिवस हर वर्ष की भांति आगामी 01 दिसंबर को मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर सभी संबधित पदाधिकारी अभी से ही इसकी तैयारी शुरू कर दें।बैठक में निर्णय लिया गया कि 1 दिसम्बर को प्रातः कालीन प्रभात फेरी निकाली जाए।

- Advertisement -

इसमे मतदाता जागरूकता ,वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने विशेषकर युवा एवं महिला मतदाताओं के नाम जोड़ने, मजबूत लोकतंत्र, सशक्त भागीदारी आदि मूल भावना को प्रश्रय देने का प्रयास किया जाए। इसमें जिले के युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों सहित स्कूल-कॉलेज के बच्चों की भी सक्रिय भूमिका होनी चाहिए।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Weather बिहार में खतरा बढ़ा! मौसम विभाग का 38 जिलों के लिए भीषण बारिश और वज्रपात का अलर्ट

उन्होंने निर्देश दिया कि स्थापना दिवस पर विभिन्न विभागों के द्वारा जिले के विकास कार्यो एवं उपलब्धियों को लेकर स्टॉल भी लगाए जाएं। उन्होंने इसके लिए उद्योग विभाग,डीआरडीए, उत्पाद विभाग,कृषि विभाग, सामाजिक सुरक्षा सहित अन्य विभागों से संबंधित विकास कार्यो एवं उपलब्धियों का स्टॉल लगाए।

उन्होंने जिले में खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला स्थापना दिवस के मौके पर खेलों के आयोजन के निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने समूचे कार्यक्रम में दिन के दौरान स्कूली बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देने वाले कार्यक्रमों जैसे गायन, वादन, नृत्य आदि (एकल व समूह) के आयोजन के भी निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें:  Bihar Border Economy नेपाल हिंसा से बिहार की सीमा पर हाहाकार! 500 करोड़ का कारोबार रुका, जानें क्यों ठप हुई अर्थव्यवस्था

साथ ही संध्या कालीन आयोजन में स्थानीय व लोक विख्यात कलाकारों से सुसज्जित सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता को लेकर अयोजनं समिति के गठन करने का निर्देश दिया। समाहरणालय सहित महत्वपूर्ण सरकारी भवनों को नीली रौशनी से जगमग किया जायेगा।

बैठक में उप विकास आयुक्त विशाल राज, अपर समाहर्ता नरेश झा, सिविल सर्जन नरेश भीमसारिया, अनुमंडल पदाधिकारी सदर अश्विनी कुमार, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी, परिमल कुमार, प्रभारी पदाधिकारी जिला सामान्य शाखा, प्रभारी जिला खेल पदाधिकारी, मयंक सिंह, सहायक निर्देशक सामाजिक सुरक्षा आशीष अमन अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें:  मधुबनी में सड़क हादसे के बाद भड़की जनता, शव के साथ किया सड़क जाम! फंसी रहीं गाड़ियां, खजौली में घंटों बाधित रहा जनजीवन

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

झटका Bihar Toll News! पटना-बक्सर हाईवे पर बढ़ा टोल, कुलहरिया प्लाजा पर आज से लागू हुए नए रेट, जानें कितना पड़ेगा असर

Bihar Toll News: पटना-बक्सर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-922) पर सफर करना महंगा हो गया है। कुलहरिया टोल प्लाजा पर 1 अगस्त से टोल शुल्क में वृद्धि की गई है, जिससे यात्रियों की जेब पर अ#BiharTollNews,#PatnaBuxarHighway,#KulhariaToll

‘BPSC TRE-4 का विज्ञापन जारी करो, विज्ञापन नहीं तो शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो’! ‘देरी से छात्र भड़क गए हैं’| बड़ा ऐलान…जब वह 10वीं कक्षा...

Bihar BPSC TRE-4: बिहार में BPSC TRE-4 नोटिफिकेशन में देरी से छात्र भड़क गए हैं। 'विज्ञापन नहीं तो शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो' का नारा लगाते हुए छात्रों ने महा आंदोलन की चेतावनी दी#BiharNews,#BPSC,#TRE4

शराबबंदी से बिहार में महिलाओं को मिली ‘आजादी’, CM Samrat ने गिनाए चौंकाने वाले फायदे! | कहा – देवघर, बनारस, कुशीनगर पूजा में क्यों...

Bihar Liquor Ban: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार में शराबबंदी कानून को महिलाओं के लिए आज़ादी और राज्य के आर्थिक विकास का कारण बताया। उन्होंने 'नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत सं#BiharLiquorBan,#SamratChoudhary,#NashaMuktBihar

Peru Plane Crash पेरू में बड़ा हादसा: पर्यटक विमान क्रैश, 13 की मौत, 11 विदेशी नागरिक भी मारे गए!

Peru Plane Crash: पेरू में नाज़का लाइन्स के ऊपर एक छोटे पर्यटक विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से 13 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 7 इतालवी सहित 11 विदेशी पर्यटक शामिल हैं।#PeruPlaneCrash,#NazcaLinesTragedy,#InternationalNews