spot_img

Nepal Bus Accident | काठमांडू जा रही बस राप्ती पुल के नीचे गिरी, Bihar और UP के दो भारतीय नागरिकों समेत 12 की मौत

spot_img
- Advertisement -

अररिया से बड़ी खबर है जहां बिहार सीमा से सटे पड़ोसी देश नेपाल में दांग जिले के भालुवाड़ में भीषण बस हादसा हुआ है। बस में सवार 35 यात्रियों में से बारह यात्रियों की मौत हो गई है। वहीं, अन्य यात्री घायल हो गए हैं। जिनका इलाज भालुवाड़ में अस्पताल में कराया जा रहा है। जिनमे कईयों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

- Advertisement -

Nepal Bus Accident | यात्री बस बांके के नेपालगंज से काठमांडू जा रही थी

पुलिस के मुख्य निरीक्षक उज्ज्वल बहादुर सिंह ने कहा कि यात्री बस बांके के नेपालगंज से काठमांडू जा रही थी, लेकिन यह पुल से फिसल गई और राप्ती नदी में गिर गई। हमने केवल आठ मृत यात्रियों की पहचान की है, जिनमें दो भारतीय भी शामिल हैं।” क्षेत्रीय पुलिस कार्यालय, भालूबांग में, फोन पर एएनआई से पुष्टि की गई।

- Advertisement -

Nepal Bus Accident | दुर्घटना में अतिरिक्त 22 यात्रियों को चोटें आई हैं

मृतकों में दो भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। बस दुर्घटना में अतिरिक्त 22 यात्रियों को चोटें आई हैं। मृतक भारतीयों की पहचान बिहार के मलाही के रहने वाले योगेन्द्र राम (67) और उत्तर प्रदेश के रहने वाले मुने (31) के रूप में हुई है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  भागलपुर में बन रहा 995 करोड़ का अनोखा पुल! 2028 तक बदल देगा शहर की पहचान, जानें खासियतें

Nepal Bus Accident | अब तक सिर्फ आठ मृतकों की ही हुई है पहचान

जानकारी के अनुसार,मध्य-पश्चिमी नेपाल के डांग जिले में एक सड़क दुर्घटना में दो भारतीय नागरिकों सहित कम से कम 12 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। भालूबांग में शुक्रवार की देर रात हुई इस दुर्घटना में अब तक केवल आठ मृतकों की पहचान हो पाई है।

Nepal Bus Accident | बस पुल से फिसल गई और राप्ती नदी में गिर गई

पुलिस के मुख्य निरीक्षक उज्ज्वल बहादुर सिंह ने कहा कि यात्री बस बांके के नेपालगंज से काठमांडू जा रही थी, लेकिन यह पुल से फिसल गई और राप्ती नदी में गिर गई। हमने केवल आठ मृत यात्रियों की पहचान की है, जिनमें दो भारतीय भी शामिल हैं।” क्षेत्रीय पुलिस कार्यालय, भालूबांग में, फोन पर पुष्टि की गई।

यह भी पढ़ें:  Madhubani Crime मधुबनी में तड़के खौफनाक डकैती ! घर में घुसे 4 बदमाश, 60 साल की मां को पीटा, बंधक बनाकर लूटा सब कुछ!

Nepal Bus Accident | दांग के डीएसपी जनक बहादुर मल्ल ने बताया

शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए लमही अस्पताल ले जाया गया है।  12 यात्री के मौत की पुष्टि जिला पुलिस कार्यालय दांग के डीएसपी जनक बहादुर मल्ल ने भी की है। पुलिस के अनुसार सात यात्री की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि चार की मौत इलाज के लिए ले जाने के क्रम में और एक की मौत इलाज के दौरान होने की बात जिला पुलिस कार्यालय दांग के डीएसपी जनक बहादुर मल्ल ने कही।

Nepal Bus Accident | मृतकों में अन्य चार लोगों की पहचान नहीं हो पायी है

मृतक की पहचान नेपालगंज के 60 वर्षीया कुसुम बस्नेत, मकवानपुर हेटौंडा के 35 वर्षीय शौरभ विष्ट, जुम्ला के चन्दनाथ 9 के 40 वर्षीय मुन बहादुर रावत, बांके के 30 वर्षीय रामवरण हरिजन,रुकुम गोतामकोट 9 के 25 वर्षीय दीपक डांगी, भारत के पूर्वी चंपारण के 67 वर्षीय योगेन्द्र राम, उत्तर प्रदेश के अतिकुल्ला खैरे निवासी 31 वर्षीय मुने और काठमांडू चन्द्रागिरि नगरपालिका-15 के 65 वर्षीय ताराकांत पांडेय की मृत्यु होने की बात पुलिस ने कही है। जबकि मृतकों में अन्य चार लोगो की पहचान नहीं हो पायी है।

यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur News | LJP विधायक के घर पुलिस रेड: भूमि विवाद में MLA के भाई पर गंभीर आरोप, क्या है सच्चाई?

Nepal Bus Accident | बस में कुल 35 यात्री थे सवार

पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात्रि नेपालगंज से काठमांडू की तरफ जा रहे भे1ख 3001 ख 3912 नंबर की बस राप्ती गांव पालिका–1 स्थित राप्ती पुल से नीचे गिर गयी थी। बस में कुल 35 यात्री सवार थे। हादसे की जानकारी मिलने के बाद नेपाल पुलिस रात में ही मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गई और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

Nepal Bus Accident | घायल लोगों में कई की हालत गंभीर 

पुलिस के अनुसार, सात यात्री की मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकि चार की मौत इलाज के लिए ले जाने के दौरान हुई। एक की मौत इलाज के दौरान हुई। बस हादसे में घायल लोगों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। तुरंत ही राहत बचाव शुरू हुआ, घायलों को भालुवाड़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Madhubani News मधुबनी के दो नए केंद्रीय विद्यालयों में ऑनलाइन लॉटरी से 320 बच्चों का चयन! भविष्य सुरक्षित, एडमिशन में धांधली की कोई...

Bihar KV Admission: मधुबनी में नवसृजित केंद्रीय विद्यालयों में बालवाटिका-1 से कक्षा 5 तक के लिए ऑनलाइन लॉटरी से 320 छात्रों का चयन हुआ, जिससे पारदर्शिता सुनिश्चित हुई।#BiharKVAdmission,#MadhubaniNews,#KendriyaVidyalaya

बिहार में अति पिछड़ों को मिली बड़ी ताकत! जानें कैसे प्रजापति समाज बना नई सियासी पहचान | मंत्री निशांत कुमार ने क्या कहा

Bihar Politics: पटना में आयोजित एक सम्मान समारोह में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने कहा कि प्रजापति समाज को विधान परिषद में प्रतिनिधित्व मिलना उनकी राजनीतिक भागीदारी का प्रती#BiharPolitics,#PrajapatiSamaj,#NishantKumar

औरंगाबाद के किसानों की जमीन पर बिछेगी रेल लाइन! बिहार में विकास की नई रफ्तार, पर उठ रहे गंभीर सवाल

Bihar Rail Project: बिहार में औरंगाबाद-बिहटा रेल लाइन परियोजना के तहत जमीन अधिग्रहण शुरू हो गया है। 12 किमी नई रेल लाइन के लिए 11 गांवों के किसान उचित मुआवजे और अंडरपास की मांग कर#BiharRailProject,#AurangabadNews,#LandAcquisition

Madhubani Crime मधुबनी में बेटी ने मायके में लगाई फांसी, आम के पेड़ से उतरी लाश ! मां बोली- ‘ससुराल वालों ने पीट-पीटकर मार...

Madhubani Suicide: मधुबनी में 22 वर्षीय विवाहिता गूंजा कुमारी ने मायके में खुदकुशी कर ली। मां ने ससुरालवालों पर मारपीट का गंभीर आरोप लगाया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।#MadhubaniNews,#BiharCrime,#DomesticViolence