back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 17, 2026
spot_img

Darbhanga News|Manigachi News| घूंघट की आड़ से अंगूरी की सौदेबाजी…नेहरा पुलिस के हत्थे चढ़े बहकने वाले भी, बहकाने वाली भी

spot_img
- Advertisement - Advertisement

Darbhanga News|Manigachi News| मनीगाछी में घूंघट की आड़ से अंगूरी की सौदेबाजी होने लगी है। आप पढ़ रहे हैं, देशज टाइम्स पर Manigachi latest news । जहां, बिहार में शराबबंदी है। बावजूद, इस अवैध कारोबार में लोग लिप्त हैं। अब तो महिलाएं भी इस धंधे में उतर (Three arrested in liquor case in Darbhanga) गई हैं। जहां, नेहरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

- Advertisement -

Darbhanga News|Manigachi News| नेहरा पुलिस के हत्थे चढ़े बहकने वाले भी बहकाने वाली भी

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने…बहकने वाले के साथ बहकाने वाली को गिरफ्तार करते हुए इलाके में शराब तस्करी में उतरी महिला तस्करों की धर-पकड़ तेज कर दी हैै। पुलिस ने गुरुवार को जहां, एक महिला तस्कर को दबोचा है। वहीं, शराब पीने के जुर्म में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। शराब बेचने में एक और पीने में दो लोगों की गिरफ्तारी के बाद तीनों को पुलिस ने हिरासत में भेज दिया है।

- Advertisement -

Darbhanga News|Manigachi News| नेहरा थानाध्यक्ष राजकिशोर राय ने बड़ी कार्रवाई करते हुए

जानकारी के अनुसार, नेहरा थानाध्यक्ष राजकिशोर राय ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब तस्करों पर नकेल की कवायद तेज कर दी है। इसी का नतीजा दिखा कि नेहरा थाना पुलिस ने गुरुवार को थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में छापेमारी कर तीन लोगों को शराब तस्करी समेत शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Hand Block Printing को मिलेगी वैश्विक पहचान? Darbhanga ko मिला GI टैग का भरोसा, कारीगरों के खिले चेहरे

Darbhanga News| Manigachi News| नारायणपुर गांव में पुलिस की बड़ी रेड, कामयाबी

थानाध्यक्ष राज किशोर राय ने बताया कि गांव में शराब पीने और पिलाने के साथ कारोबार से जुड़ी महिलाओं के नाम गुप्त तरीके से उनके पास पहुंच रहे थे। इसी सूचना के आधार पर जब रेड की गई तो नारायणपुर गांव से स्व.अमरजीत सहनी की पत्नी रूणा देवी को शराब तस्करी में दबोचा गया। रूणा के पास से पुलिस ने तीन सौ एमएल के अठारह बोतल नेपाली सौरभ सौफी देसी शराब बरामद करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।

Darbhanga News| Manigachi News| शुक्रवार को तीनों भेजे जाएंगें न्यायिक हिरासत में

वहीं,इसी नारायणपुर गांव के ही कारी सहनी के पुत्र बिरजू सहनी और देवानंद जी सहनी के पुत्र बिरजू सहनी के बारे में जानकारी मिली कि दोनों नशेबाजी के शौकीन हैं। दोनों की जब जांच की गई तो दोनों को तत्काल शराब पीने के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद तीनों को कल शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar IPS Officer Death: बिहार पुलिस सेवा का चमकता सितारा… पूर्व DIG और Darbhanga DSP रहे परवेज़ अख़्तर का निधन

Bihar IPS Officer Death: जीवन की नश्वरता का एक और कड़वा सच सामने आया...

Darbhanga News: बहेड़ा में तालाब किनारे की खेल में उजड़ा परिवार… डूबने से मासूम की मौत, Child Drowning से मचा हाहाकार

Child Drowning: जीवन की डोर कितनी नाजुक होती है, इसका एहसास तब होता है...

CBSE Date Sheet 2026: जानिए सीबीएसई 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की महत्वपूर्ण तिथियां और दिशा-निर्देश

CBSE Date Sheet: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें