back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 17, 2026
spot_img

Darbhanga News|Manigachi News| शराबी युवक ने ग्रिल दुकान में की तोड़फोड़, कर्मियों को पीटा, दुकान से कैश लूटकर चलते बना

spot_img
- Advertisement - Advertisement

Darbhanga News|Manigachi News| शराबी युवक ने ग्रिल दुकान में की तोड़फोड़| कर्मियों को पीटा| दुकान से कैश लूटकर चलते बना| जहां, मनीगाछी में एक शराबी युवक ने जमकर उत्पात मचाया है। यहां बड़ी तोड़फोड़ की वारदात को अंजाम देते हुए व्यवसायी की जमकर पिटाई (Drunken youth vandalized grill shop in Darbhanga) करते हुए दुकान से कैश भी लूट लिए हैं। मामला, थाना क्षेत्र के महथौर चौक का है।

- Advertisement -

Darbhanga News|Manigachi News| शराब के नशे में घुत युवक ने की ग्रिल  दुकान में तोड़फोड़, कर्मियों को पीटा

जहां, बुधवार को शराब के नशे में घुत युवक ने स्थानीय एक ग्रिल की दुकान में भयंकर तोड़फोड़ को अंजाम दिया। वहीं, विरोध करने पर दुकानदार की जमकर पिटाई कर दी। दुकान से कैश लूटकर चले गए। इस वारदात में दुकान के स्टाफ के साथ मारपीट में दो लोग जख्मी हो गए हैं।

- Advertisement -

Darbhanga News|Manigachi News| थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने देशज टाइम्स को बताया

इनका स्थानीय स्तर पर इलाज चल रहा है। वहीं, थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने देशज टाइम्स को बताया, पूरे मामले की तहकीकात चल रही है। एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई हो रही है।

- Advertisement -

Darbhanga News|Manigachi News| कौशल कुमार झा के ग्रिल दुकान में वारदात, कर्मियों को पीटा

जानकारी के अनुसार, महथौर चौक पर कौशल कुमार झा की ग्रिल की दुकान है। यहां एक युवक नशे की हालत में पहुंचा। वह पूरी तरह शराब में टल्ली था। आते ही ग्रिल दुकान में  बेवजह तोड़-फोड़ की वारदात को अंजाम देने लगा। जब, दुकान के कर्मियों ने इसका विरोध किया तो वह स्टाफ के साथ उलझ गया। दोनों की जमकर पिटाई कर दी। साथ ही जाते जाते दुकान में रखे साढ़े पांच हजार कैश के साथ वहीं दो मोबाइल पड़ा था, साथ लेकर चला गया।

Darbhanga News|Manigachi News| जख्मियों का चला बेनीपुर अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज

बाद में दुकान मालिक कौशल कुमार झा को लगी तो वह तत्काल मारपीट में जख्मी रोहन कुमार झा और नीरज कुमार को लेकर बेनीपुर सदर अस्पताल पहुंचे। जहां दोनों की जांच कर चिकित्सकों ने दवा दी।

Darbhanga News|Manigachi News| एफआईआर, तहकीकात

पुलिस को दिए आवेदन में दुकान मालिक कौशल कुमार झा ने बताया है कि वारदात बीती देर रात है। तत्काल कौशल कुमार झा ने मनीगाछी थाना में एफआईआर दर्ज कराते हुए त्वरित कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने देशज टाइम्स को बताया कि  एफआईआर दर्ज कर तहकीकात की जा रही है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar IPS Officer Death: बिहार पुलिस सेवा का चमकता सितारा… पूर्व DIG और Darbhanga DSP रहे परवेज़ अख़्तर का निधन

Bihar IPS Officer Death: जीवन की नश्वरता का एक और कड़वा सच सामने आया...

Darbhanga News: बहेड़ा में तालाब किनारे की खेल में उजड़ा परिवार… डूबने से मासूम की मौत, Child Drowning से मचा हाहाकार

Child Drowning: जीवन की डोर कितनी नाजुक होती है, इसका एहसास तब होता है...

CBSE Date Sheet 2026: जानिए सीबीएसई 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की महत्वपूर्ण तिथियां और दिशा-निर्देश

CBSE Date Sheet: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें