Darbhanga News| City SP Shubham Arya की कार्यशैली ने कम समय में दरभंगा की जनता के दिलों को छुआ है। यही वजह है, यहां के लोगों को इनसे न्याय की उम्मीद जगी है। भरोसा जगा है। तभी तो हर दिन, इनकी जनता के नाम दरबार (Darbhanga City SP Shubham Arya reached Laheriasarai police station) सज रहा है। फरियादियों की समस्याओं का ऑन द स्पॉट निबटारे हो रहे हैं। लोगों का पुलिस के प्रति भरोसा जगा है। पुलिस-पब्लिक रिश्ते मजबूत दिख रहे हैं।
Darbhanga News| City SP Shubham Arya का औचक निरीक्षण, पहुंचे लहेरियासराय थाना
इसी क्रम में गुरुवार को City SP Shubham Arya लहेरियासराया थाना पहुंचे। वहां औचक निरीक्षण किया। थानाध्यक्ष समेत अन्य पुलिस कर्मियों को 75 दिनों की टास्क का ब्लू प्रिंट दिया। कई निर्देश दिए। अमल में लाने को कहा। साथ ही, थाना की साफ-सफाई से लेकर अन्य गतिविधियों को भी लेकर कई निर्देश दिए।

Darbhanga News| दिखा असर,कई दिशा निर्देश
जानकारी के अनुसार, City SP Shubham Arya ने इस दौरान लहेरियासराय थाना का औचक निरीक्षण करने पहुंच गए। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने गुंडा पंजी, आगंतुक पंजी से लेकर लोक शिकायत पंजी, केस डायरी, वारंट-इश्तिहार-कुर्की पंजियों का हर पन्ना पलटा। उसको पढ़ा। पूरा अवलोकन किया। फिर कई दिशा निर्देश थानाध्यक्ष को दिए। सामने आए।
Darbhanga News| कई बिंदुओं पर खास निर्देश, कहा- अपडेट रखें
जानकारी के अनुसार, City SP Shubham Arya ने सभी अनुसंधानकर्ता के लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन करने को कहा। थाना के प्रतिवेदित कांडों के अनुसंधान की समीक्षा करते हुए पंजी संधारण के सभी बिंदु अद्यतन रहे, इसकी ताकीद की। साथ ही, उन्होंने पुलिस महानिदेशक की ओर से 75 दिन के अंदर कांडों के निष्पादन किए जाने के जो आदेश हैं, उसे हर हाल में पूरा करने का लक्ष्य दिया।
Darbhanga News| कई बिंदुओं पर खास निर्देश, कहा- अपडेट रखें
मौके पर उन्होंने सभी अनुसंधानकर्ताओं को अनुसंधान कार्यों में तेजी लाने,लंबित कांडों में वांछितों की गिरफ्तारी, लहेरियासराय थाना के प्रतिवेदित कांडों के अनुसंधान की समीक्षा करते हुए लंबित कांडों में वांछितों की गिरफ्तारी तेज करने के साथ रात्रि गश्ती में तेजी लाने। साथ ही, गश्ती के दौरान बैंक, एटीएम, पेट्रोल पंप अन्य वित्तिय संस्थाओं पर खास निगरानी की हिदायत दी। वहीं, थाना के कार्यों के बंटवारा के बिंदु पर शत-प्रतिशत अनुपालन हो, थाना परिसर और थाना भवन का निरीक्षण करते हुए रखरखाव और साफ-सफाई पर खास ध्यान रखने की हिदायत भी देते गए।

















