spot_img

Darbhanga News|Kamtaul News| दहेज लोभियों का महिला पर अत्याचार, अबोध बच्चों को भी नहीं छोड़ा, मारपीट, तलाक की धमकी…मायके से बाइक, कैश नहीं लाने पर करंट से जान मारने की कोशिश

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News|Kamtaul News| कमतौल में दहेज लोभियों के खिलाफ उठ खड़ी हुई नासरीन। जहां, दहेज लोभियों का महिला पर अत्याचार। अबोध बच्चों के साथ अन्याय। मारपीट, तलाक की धमकी…मायके से बाइक, कैश नहीं (Nasreen stood up against dowry greedy people in Darbhanga) लाने पर करंट से जान मारने की कोशिश के खिलाफ अब नासरीन कानूनी लड़ाई का सहारा लिया है।

- Advertisement -

Darbhanga News|Kamtaul News|कमतौल में दहेज उत्पीड़न की बड़ी वारदात हुई है।

कमतौल में दहेज उत्पीड़न की बड़ी वारदात हुई है। पहले करंट से मारने की कोशिश। फिर तलाक का हवाला। अब तीन अबोध बच्चों के साथ पीड़िता को घर से निकालने की एफआईआर दर्ज की गई है। प्रताड़ना की जड़ में दहेज लोभियों की वह लगातार डिमांड है जो पूरी नहीं हो सकी। अब छह साल पूर्व की हुई शादी में अपाची बाइक, एक लाख कैश और एक भर सोना मायके से लाने का दबाव बनाना, मारपीट करना, प्रताड़ित कर घर से निकाल देना।

- Advertisement -

Darbhanga News|Kamtaul News| ससुराल वालों के खिलाफ अब नासरीन प्रवीण बुलंदी से थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराते एफआईआर कराई है

ऐसे में, ससुराल वालों के खिलाफ अब नासरीन प्रवीण बुलंदी से थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराते एफआईआर कराई है। जहां,पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि पूरे मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। जल्द आरोपी पर कार्रवाई होगी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime एक ही शख्स के दो पासपोर्ट, नाम भी अलग और जन्मतिथि भी! जाले में बड़ा खुलासा | पढ़िए -जालसाज FIR और दोहरी पहचान

Darbhanga News|Kamtaul News| नासरीन प्रवीण ने पति, सास और देवर मो. इमरान इमाम पर दहेज प्रताड़ना की एफआईआर दर्ज कराई

जानकारी के अनुसार, टेकटार निवासी गुफरान इमाम की पत्नी नासरीन प्रवीण अपने ही ससुरालवालों के खिलाफ लड़ाई लड़ रही। नासरीन के साथ उनके ससुरालवाले बहुत ही बुरा कर रहे। उनके साथ मारपीट की जा रही। उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा। ऐसे में अब, नासरीन प्रवीण ने पति, सास और देवर मो. इमरान इमाम पर दहेज प्रताड़ना की एफआईआर दर्ज कराई है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में पुलिस टीम पर खतरनाक हमला! ASI घायल, आरोपी ने चलती गाड़ी से लगाई छलांग, SDPO का बड़ा ऐलान

Darbhanga News|Kamtaul News| अपाची बाइक, एक लाख रुपया नकद और एक भर सोना मायके से लाने का दबाव

जानकारी के अनुसार, अपने बयान में नासरीन ने बताया है कि छह वर्ष पूर्व उसकी शादी हुई। तभी से ससुरालवाले उसे प्रताड़ित कर रहे हैं। हालांकि, इस बीच में उसे तीन बच्चे भी हुए लेकिन, लगातार ससुराल वाले पति, देवर और सास मिलकर उसे एक अपाची बाइक, एक लाख रुपया नकद और एक भर सोना मायके से लाने का दबाव बनाते रहे। मना करने पर उसके साथ बुरा सलूक करते रहे। मारपीट और गाली गलौज तो आम बात हो गई थी। कई बार करंट लगाकर मारने की कोशिश भी ससुरालवालों ने किया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga PDS दरभंगा के राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर! अब नहीं होगी धांधली, मिलेगा सही अनाज | जानिए - 70 नए पॉइंट - ईपॉस मशीनें और पारदर्शिता की प्राथमिकता

Darbhanga News|Kamtaul News| पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया

आप बीती सुनाते हुए नासरीन ने पुलिस को बताया कि गत 27 मई की रात करीब सात बजे फिर ससुराल वाले उसके साथ मारपीट करने लगे। इस दौरान जब पड़ोसियों ने बीच बचाव किया तो। तलाक का हवाला देकर तीन अबोध बच्चों को घर से निकाल दिया। पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पीड़ित पक्ष को न्याय मिलेगा। पूरे मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। जल्द आरोपी पर कार्रवाई होगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Teacher Recruitment 21 सितंबर तक आवेदन नहीं तो भड़केगा आंदोलन! शिक्षक भर्ती पर छात्र नेता दिलीप कुमार का CM Samrat को सीधी चेतावनी

Bihar Teacher Recruitment: बिहार शिक्षक भर्ती TRE-4.0 को लेकर छात्र नेता दिलीप कुमार ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को सीधा अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने कहा कि अगर 21 सितंबर तक आवेदन शुरू नही#BiharTeacherRecruitment,#BPSCExam,#SamratChoudhary

PM मोदी के जन्मदिन पर बिरौल प्रथम हॉस्पिटल में खास जश्न! आयुष्मान भारत योजना से गरीबों को मिला नया जीवन, जानें क्यों जताई गई...

Darbhanga PM Modi Birthday: दरभंगा के बिरौल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिवस उत्साह से मनाया गया। इस अवसर पर आयुष्मान भारत योजना के लिए आभार जताते हुए उनके दीर्घायु जीवन की#DarbhangaNews,#NarendraModiBirthday,#AyushmanBharat

दरभंगा में शराबबंदी पर पुलिस का एक्शन: बेनीपुर में दो कारों से 401 लीटर विदेशी शराब पकड़ी गई! जाले में युवकों पर शामत

Bihar Liquor Seizure: दरभंगा के बहेड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब तस्करों पर बड़ी कार्रवाई की है। महिनाम गांव में दो कारों से 401 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई, एक धंधेबाज गिरफ्तार#BiharLiquorBan,#DarbhangaNews,#PoliceAction

Darbhanga PDS दरभंगा के राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर! अब नहीं होगी धांधली, मिलेगा सही अनाज | जानिए – 70 नए पॉइंट...

Darbhanga PDS: दरभंगा में जन वितरण प्रणाली (PDS) में पारदर्शिता लाने के लिए जिलाधिकारी कौशल कुमार ने 70 नवचयनित विक्रेताओं को ईपॉस मशीनें वितरित कीं। इससे लाखों लाभार्थियों को#DarbhangaNews,#BiharPDS,#EPOSMachine