spot_img

Bihar News|Sand In Bihar| बिहार में अब Online खरीदिए बालू…घर बैठे होगा Best Quality वाला Home Delivery

spot_img
- Advertisement -

Bihar News|Sand In Bihar| बिहार में अब Online खरीदिए बालू…घर बैठे होगा Best Quality वाला Home Delivery| जहां, बिहार सरकार ने अगले तीन महीने में ऑनलाइन बालू खरीद की प्रक्रिया शुरू करने का फैसला किया है। इस नई व्यवस्था के तहत लोग अपने घर बैठे ही ऑनलाइन ऑर्डर देकर बालू खरीद सकेंगे और यदि बालू की गुणवत्ता खराब होती है तो इसे वापस भी किया जा सकेगा। इस पहल में बाद में ईंट और गिट्टी को भी जोड़ा जाएगा।

- Advertisement -

Bihar News|Sand In Bihar| उचित दर पर आसानी से सही मात्रा में बढ़िया बालू होगा ऑन लाइन उपलब्ध

जानकारी के अनुसार, यह व्यवस्था खान एवं भूतत्व विभाग की ओर से बिहार स्टेट माइनिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीएसएमसी) के माध्यम से हो रहा है। ताकि, आम लोगों को उचित दर पर आसानी से सही मात्रा में बढ़िया बालू उपलब्ध हो सके। उपमुख्यमंत्री सह खान एवं भूतत्व मंत्री विजय कुमार सिन्हा और विभाग के अपर मुख्य सचिव मिहिर कुमार सिंह ने बताया कि इसका मकसद बालू की अवैध निकासी, ढुलाई और बिक्री पर लगाम लगाना है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार के गांवों में बड़ा बदलाव: हर महीने मनेगा 'पंचायत विकास दिवस', जानिए आपको क्या मिलेगा लाभ?

Bihar News|Sand In Bihar| चार महीने में नहीं सुधरने वाले बालू माफियाओं पर कार्रवाई

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि चार महीने में नहीं सुधरने वाले बालू माफियाओं पर कार्रवाई होगी। इस साल सरकार के राजस्व को दोगुना करने का लक्ष्य है। पूरे प्रक्रिया में सुधार के लिए नई नियमावली बना रहे हैं।अवैध खनन की सूचना विभाग के 0612-2215360 नंबर पर दी जा सकती है। यह सात दिन और 24 घंटा कार्यरत है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  भागलपुर में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से हड़कंप, पति हिरासत में, मायके वालों का हत्या का आरोप!

Bihar News|Sand In Bihar| फिलहाल राज्य में 15 जून से 15 अक्तूबर तक बालू खनन बंद है।

उन्होंने कहा कि घाटों पर सीसीटीवी लगाना अनिवार्य है। बिहार में कुल 891 बालू घाट हैं, जिनमें 488 पीला और 403 उजला बालू घाट शामिल हैं। इनमें से 15 जून से पहले 185 घाटों से बालू निकासी हो रही थी। फिलहाल राज्य में 15 जून से 15 अक्तूबर तक बालू खनन बंद है।

यह भी पढ़ें:  बिहार में मौसम का 'डबल अटैक': 13 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आपके यहां क्या! भीषण गर्मी या बारिश?

Bihar News|Sand In Bihar| सभी जिला मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिया गया है,20 ईंच चौड़ी लाल पट्टी की शुरुआत एक जुलाई से

सभी जिला मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिया गया है कि इस अवधि के दौरान अवैध खनन पर पूरी सख्ती रखें। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि वर्तमान में चार महीनों के बालू का पर्याप्त भंडारण है, जिसे के-लाइसेंसधारी बेच सकेंगे। इस नई ऑनलाइन प्रक्रिया से लोगों को गुणवत्तापूर्ण बालू की उपलब्धता सुनिश्चित होगी और साथ ही बालू की अवैध निकासी और बिक्री पर भी अंकुश लगेगा। उन्होंने कहा कि लघु खनिज लदे वाहनों पर 20 ईंच चौड़ी लाल पट्टी लगाने की शुरुआत एक जुलाई से हो जाएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पटना में खेल क्रांति! अगस्त से शुरू होगा बिहार का पहला इंटरनेशनल हॉकी ग्राउंड | बिछेगा एस्ट्रो टर्फ

Patna Sports News: पटना के राजेंद्र नगर में बन रहे अंतर्राष्ट्रीय हॉकी ग्राउंड का काम तेज हो गया है, अगस्त तक उद्घाटन का लक्ष्य है। FIH की टीम ने गुणवत्ता जांची है।#PatnaSports,#BiharHockey,#RajendraNagar

भोजपुर एनकाउंटर: ‘बेटे के हत्यारों को फांसी दो’, मां की इस बात से हिला जांच आयोग, SDM पर भी गंभीर आरोप | बिहार स्टेट...

Bihar Encounter: भोजपुर के बिलौटी गांव में हुए भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की न्यायिक जांच शुरू हो गई है। मां आशा देवी ने रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा से हत्यारों को फांसी देने#BiharEncounter,#BhojpurNews,#BharatTiwari

बिहार के गांवों में बड़ा बदलाव: हर महीने मनेगा ‘पंचायत विकास दिवस’, जानिए आपको क्या मिलेगा लाभ?

Bihar Panchayat: बिहार सरकार ने ग्रामीण शासन को मजबूत करने के लिए 'पंचायत विकास दिवस' की घोषणा की है। यह हर महीने की आखिरी रविवार को मनाया जाएगा, जिसकी शुरुआत 28 जून से होगी।#BiharPanchayat,#PanchayatVikasDiwas,#SamratChoudhary

चौंकाने वाला दावा: RJD MLA भाई बीरेंद्र बोले- बिहार में हुए सभी एनकाउंटर ‘फर्जी’, पुलिस की भेदभाव | Bihar Politics HOT

Bihar Police: राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने बिहार पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में हुए सभी एनकाउंटर फर्जी हैं और पुलिस जाति-धर्म के आधार पर भेदभाव करती ह#BiharPolice,#BhaiVirendra,#RJD