spot_img

Darbhanga News| आए नहीं अधिकारी, Meeting Canceled, बिफरे, उबाल, फैसला, उपलब्धि

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News| आए नहीं अधिकारी, बैठक कैसिंल, बिफरे, उबाल, फैसला, उपलब्धि| जाले प्रखंड मुख्यालय स्थित सूचना एवं प्रौद्योगिकी भवन के सभागार में मंगलवार को अनुश्रवण समिति की बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में पशु चिकित्सक, पीएचइडी, विद्युत, मनरेगा, नगर परिषद व नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी आदि के अनुपस्थित रहने की वजह से बैठक को सर्वसम्मति से स्थगित कर दिया गया।

- Advertisement -

Darbhanga News| अगली बैठक में अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों से स्पष्टीकरण

प्रमुख फूलो बैठा की अध्यक्षता एवं सीओ वत्सांक के संचालन में आयोजित बैठक में विधायक डॉ. जीवेश कुमार, सभी मुखिया, नगर पंचायत कमतौल के अध्यक्ष रंजीत प्रसाद सहित सभी राजनीतिक पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष, बीडीओ दीनबंधु दिवाकर, सीडीपीओ, अस्पताल प्रभारी व बाढ़ प्रमंडल के एई एवं जेई उपस्थित हुए। प्रमुख फूलो बैठा ने अगले सप्ताह में बैठक करने निर्णय लिया। विधायक ने अगली बैठक में अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगने को कहा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime दरभंगा में दहशत: कमतौल के दो गांवों में महिलाओं पर जानलेवा हमला,घर में घुसकर बेटी से मंगलसूत्र -पैसे लूटे

Darbhanga News| प्रखंड क्षेत्र में 45 किलोमीटर किलोमीटर खिरोई नदी का बहाव क्षेत्र

बाढ़ से पूर्व की तैयारी पर चर्चा करते हुए सीओ ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में 45 किलोमीटर किलोमीटर खिरोई नदी का बहाव क्षेत्र है। इस नदी के दोनों तटबंध पर होने वाले रेनकट का निरीक्षण के लिए संबंधित विभाग को सूचित किया गया है। पंचायतों में सौ से अधिक आश्रय स्थल है। सभी आश्रय स्थलों पर पेयजल, शौचालय व पशुओं को रखने की व्यवस्था है। सरकारी नौ नाव है मगर इससे काम नहीं चलेगा और नाव के लिए जिला को सूचित किया गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime कोढ़ा गैंग से मिली बड़ी राहत! राजमिस्त्री के लूटे 5 लाख लौटाए, पुलिस ने 4 दिन में खोज निकाले अपराधी

Darbhanga News| सर्पदंश के मरीजों को झाड़ फूक के चक्कर में न रखकर

उन्होंने सभी से आग्रह किया कि सर्पदंश के मरीजों को झाड़ फूक के चक्कर में न रखकर सीधे रेफरल अस्पताल लेकर आने को कहा। सर्पदंश की भरपूर दवा अस्पताल में उपलब्ध है। बताया कि बाढ़ जनित बीमारियों के उपचार के लिए सभी पंचायत के स्वास्थ्य केन्द्रों पर डेढ़ सौ तरह की दवा उपलब्ध करा दिया गया है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Climate Smart Schools दरभंगा के स्कूलों में बड़ा बदलाव! 5 विद्यालय बनेंगे 'क्लाइमेट स्मार्ट', बच्चों को मिलेगा सीधा फायदा

Darbhanga News| पशु चिकित्सक के अनुपस्थित रहने पर विधायक बिफरे

पशुओं की सुरक्षा पर चर्चा चलते ही पशु चिकित्सक के अनुपस्थित रहने पर विधायक बिफरे। इसके बाद बैठक को सर्वसम्मति से स्थगित करते हुए इस बैठक को अगले दिन लेने का निर्णय लिया गया। बैठक में अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों से स्पस्टीकरण भी पूछने का सर्वसम्मति निर्णय किया गया। उन्होंने बताया कि सात निश्चय योजना से पंचायतों में गली तो बन गया मगर नाली नहीं बनने से पंचायतों में जलजमाव हो रहा है। पीएचसी प्रभारी डॉ. विवेकानंद झा ने बताया कि बाढ़ के दौरान सर्पदंश का मामला अधिक होता है। और दवा के लिए जिला को लिखा गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News बेनीपुर में बड़ा हादसा: सड़क पर गिरी महिला गंभीर! बहेड़ा पुलिस ने वारंटी और 7 नशेड़ियों को दबोचा

Benipur News: दरभंगा के बेनीपुर में सड़क हादसे में 45 वर्षीय महिला इशरत प्रवीण गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें डीएमसीएच रेफर किया गया है। वहीं, बहेड़ा पुलिस ने दो वारंटी और #BenipurNews,#DarbhangaAccident,#BiharPolice

बिहार चुनाव में निशांत कुमार का बड़ा दांव: ‘2005 से पहले का बिहार याद करो, तब डालो वोट’

Bihar Election: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने पटना के बाढ़ में NDA प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे। उन्होंने मतदाताओं से 2005 से पहले के बिहार और मौजूदा विकास को याद करने की अ #BiharElection,#NDABihar,#NishantKumar

नीरज कुमार का खुला ऐलान: ‘कोई माई का लाल मेरे चरित्र पर दाग नहीं लगा सकता’, MLC चुनाव में NDA ने झोंकी पूरी ताकत

Bihar MLC Election: बिहार एमएलसी चुनाव से पहले जेडीयू प्रत्याशी नीरज कुमार को जिताने के लिए एनडीए के दिग्गज नेता एकजुट हुए। पटना में हुई बैठक में रणनीति बनी, वहीं नीरज कुमार ने अनं #BiharMLCElection,#NeerajKumar,#NDABihar

Darbhanga Education News बड़ी खबर: बेनीपुर के इस स्कूल में अब कॉमर्स की भी पढ़ाई, बिहार बोर्ड ने दिया आदेश!

Benipur Commerce Stream: बेनीपुर के उच्च माध्यमिक विद्यालय देवराम अमैठी में अब वाणिज्य संकाय की पढ़ाई शुरू होगी. बिहार बोर्ड ने 80 छात्रों के नामांकन का निर्देश दिया है, जिससे स्थानीय छ #BenipurNews,#BiharEducation,#CommerceStream