spot_img

Muzaffarpur News| गायघाट में केवाइसी वाला घोटाला…दो महीनें का राशन घप्प

spot_img
- Advertisement -

DEEPAK KUMAR| गायघाट में डीलरों की बढ़ी मनमानी, केवाईसी के नाम पर दो महीनें (Two months’ ration missing in Muzaffarpur’s Gaighat) का राशन गबन करने की बू आ रही है|

- Advertisement -

- Advertisement -

प्रखंड क्षेत्र के महमदपुर शुरा पंचायत स्थित सेनिया में डीलर द्वारा दो माह के राशन गबन करने पर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।ग्रामीण विनय राय,रौशन राय, किशोरी राय,डोमन राय व झरी राय आदि ने बताया कि डीलर अरुण राय ने राशनकार्ड का केवाईसी कराने का झांस देकर कार्डधारियों से पॉश मशीन पर जून माह का अंगूठा लगवा लिया।

- Advertisement -

इस बीच जब ग्रामीण राशन की मांग करते तो जवाब मिलता कि उपर से ही राशन नहीं आ रहा है,केवाईसी हो जायेगा तब राशन वितरण होगा‌। लोग इस बात को समझ पाते तब तक डीलर ने चालाकी से जुलाई माह का भी अंगूठा लगवा लिया। जब लोगों को पता चला कि पंचायत के ही दूसरे डीलर राशन का वितरण कर रहे हैं तो ग्रामीणों ने इसकी जानकारी लेना शुरू किया तब पता चला कि डीलर के उपर चार सौ क्विंटल खाद्यान्न का ओभर ड्यू चल रहा है।

इसके कारण उसे राशन का आवंटन नहीं मिला किंतु दो माह का अंगूठा लगवा कर वह करीब डेढ़ सौ क्विंटल खाद्यान्न मेकअप कर दिया। मामले की जानकारी के बाद ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में जिला में शिकायत की गई थी। लेकिन न कोई जांच हुआ न कोई कार्रवाई।

बताया जा रहा है कि डीलर दबंग प्रवृत्ति का है व वर्ष 2017 में गायघाट के तात्कालीन एमओ नारायण दास को घूस लेते रंगे हाथों विजिलेंस से पकड़वा दिया था।इस घटना के बाद से कोई पदाधिकारी भी उसके मामले में पड़ने से कतराते हैं। इस संबंध में जब एसडीएम पूर्वी अमित कुमार से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि संबंधित डीलर के खिलाफ जल्द ही जांच होगी व कार्रवाई भी होगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Crime दरभंगा में नाबालिग से हैवानियत: पहले शादी का झांसा, फिर अगवा कर किया यौन शोषण, शिकायत पर मां को पीटा!

Darbhanga Crime News: दरभंगा में एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से शादी का झांसा देकर यौन शोषण का मामला सामने आया है। शिकायत करने पर आरोपी के परिजनों ने पीड़िता की मां को जातिसूचक गालिया#DarbhangaCrime,#POCSOAct,#BiharNews

Darbhanga Crime दरभंगा में जिम संचालक की गंदी बात – कहा मुझसे शारीरिक संबंध बनाओं ! युवती को भेजी अश्लील वीडियो, फोटो वायरल करने...

Darbhanga News: दरभंगा में एक जिम संचालक पर युवती ने गंभीर आरोप लगाए हैं। अश्लील वीडियो और मैसेज भेजने के साथ ही शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला गया और फोटो-वीडियो वायरल करने#DarbhangaNews,#BiharCrime,#WomenSafety

Bihar Rail News ! समस्तीपुर मंडल के बदला और धमारा घाट के बीच रेल पुल पर अब ट्रेनें दौड़ेगी तेज, पटरी Displacement की टेंशन...

Bihar Rail News: पूर्व मध्य रेल के बदला घाट-धमारा घाट रेल पुल पर आधुनिक कंपोजिट स्टील गर्डर और डेक स्लैब का काम शुरू हो गया है। इससे ट्रेनों की रफ्तार बढ़ेगी, सुरक्षा मजबूत होगी#BiharRailNews,#Samastipur,#IndianRailways

बड़ी खबर Darbhanga Benipur Kendriya Vidyalaya ! बेनीपुर को मिला केंद्रीय विद्यालय, DM Kaushal Kumar ने दी हरी झंडी, अब बच्चों को मिलेगी पढ़ाई...

Benipur Kendriya Vidyalaya: बेनीपुर में केंद्रीय विद्यालय के संचालन की प्रशासनिक तैयारी तेज हो गई है। डीएम कौशल कुमार ने बहेड़ा और नवादा के स्कूलों का निरीक्षण कर प्राथमिकता के आधार पर चयन#BenipurNews,#KendriyaVidyalaya,#Darbhanga