spot_img

Muzaffarpur News: दुर्गा पूजा पर फैलाया अशांति, तो नपेंगे@cyber team active

spot_img
- Advertisement -

दीपक कुमार।Muzaffarpur News: दुर्गा पूजा पर फैलाया अशांति, तो नपेंगे@cyber team active। जहां, जिला पदाधिकारी सुब्रत कुमार सेन एवं वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने दुर्गा पूजा के सफल एवं सुचारु आयोजन के लिए जिला शांति समिति के सदस्यों तथा जिला के अधिकारियों ‌के साथ समाहर णालय सभागार में बैठक की। बैठक में शांति समिति के सदस्यों से आवश्यक सुझाव भी लिए गए तथा नियमानुसार अपेक्षित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

- Advertisement -

जिला पदाधिकारी ने ‌कहा कि दुर्गा पूजा प्रेम ,भाईचारा, शांति, सद्भाव का महान पर्व है।इसलिए सभी लोग आपसी सद्भाव के साथ पर्व मनाएं। पूजा के अवसर पर हर हाल में विधि व्यवस्था तथा शांति व्यवस्था कायम रखी जाएगी तथा पर्व का शांतिपूर्ण आयोजन करने की अपील की। अफवाह फैलाने वाले, सांप्रदायिक एवं सामाजिक सद्भाव भंग करने वाले असामाजिक एवं उपद्रवी तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रखी जाएगी तथा दोषी को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

जिलाधिकारी ने जिला वासियों से पूजा के अवसर पर शांति बनाए रखने तथा आपसी प्रेम भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की है। उन्होंने किसी के बहकावे में नहीं आने, अफवाह पर ध्यान नहीं देने तथा सतर्क एवं सजग रहने की अपील की है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  पटना के बापू टावर में गांधी फिल्म महोत्सव का आगाज: तीन दिन, सात फिल्में, युवाओं को मिलेगा बापू के विचारों से जुड़ने का अनोखा मौका!

पंडालों में ‌अश्लील गीतों के बजाने पर रोक लगाई गई है। डीजे प्रतिबंधित रहेगा। लाउडस्पीकर का उपयोग रात्रि 10:00 बजेसे सुबह 6:00 बजे तक नहीं किए जाएंगे।
सोशल मीडिया पर गलत एवं भ्रामक ‌सूचना प्रचारित करने,अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसकी प्रभावी मॉनिटरिंग पुलिस विभाग की साइबर टीम की ओर से कड़ाई से की जाएगी।

पूजा पंडालों में ‌सुरक्षा मानक का ध्यान देने तथा सीसीटीवी लगाने का निर्देश दिया गया। पंडालो में अग्नि सुरक्षा के तहत लूज वायर , जर्जर तार को सही करने तथा अग्निशमन यंत्र लगाने का निर्देश दिया। लाइसेंस में निर्गत दिशा निर्देश का पालन करने तथा रूट लाइन के अनुसार ही जुलूस एवं मूर्ति विसर्जन करने का निर्देश दिया। मूर्ति विसर्जन ‌ के लिए नगर निगम को कृत्रिम घाट ‌ का निर्माण करने का निर्देश दिया ताकि ‌ नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के गाइडलाइन का अनुपालन किया जा सके। इस अवसर पर यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु ‌ रूट तय कर दिए जाएंगे। पार्किंग स्थल भी चिन्हित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें:  बिग बॉस से निकली 'अंकल' और 'IQ' की जंग: रिया अहीर और शहजाद पूनावाला में तल्ख़ी -भिड़ंत | - उम्र, 'एंटी-नेशनल' - 'एंटी-सनातन' - 'लेफ्ट-विंग इकोसिस्टम' - 'एंटी-मोदी यूट्यूबर्स' और राहुल गांधी !

ग्रामीण क्षेत्रों में रावण दहन के कार्यक्रम का सुचारु आयोजन सुनिश्चित करने के लिए दोनों अनुमंडल पदाधिकारी को अपने-अपने क्षेत्र में वैसे जगह का विजिट करने तथा सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। पूजा के अवसर पर पेट्रोलिंग में तेजी लाई जाएगी।

पुलिस व्यवस्था के तहत पैदल गश्ती, सादे लिवास में पुलिस की तैनाती की जाएगी। पूजा के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारित रखने‌ तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की तैनाती कर दायित्व निर्धारित किया जायेगा। इसके लिए संयुक्तादेश जारी किए जाएंगे।

बैठक में ग्रामीण पुलिस अधीक्षक विद्यासागर नगर पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग,‌ सिविल सर्जन डॉ. अजय कुमार, अपर समाहर्ता राजस्व संजीव कुमार, अपर समरता विधि व्यवस्था सुधीर कुमार सिंह अनुमंडल पदाधिकारी पश्चिम श्रेया श्री,‌ अनुमंडल पदाधिकारी पूर्वी अमित कुमार सहित कई अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार पंचायत चुनाव पर बड़ा अपडेट: हाईकोर्ट ने सरकार को घेरा, क्या समय पर होंगे इलेक्शन?

Bihar Panchayat Election: बिहार में पंचायत चुनाव को लेकर पटना हाईकोर्ट ने राज्य सरकार और निर्वाचन आयोग से जवाब तलब किया है। याचिका में समय पर चुनाव कराने की मांग की गई है, क्योंकि परिसीम#BiharPanchayatElection,#PatnaHighCourt,#BiharNews

पटना में होगा बड़ा बदलाव! विश्व बैंक ने दी हरी झंडी, आपकी जिंदगी पर क्या होगा असर?

Patna Urban Development: विश्व बैंक की एक टीम ने पटना में प्रस्तावित मल्टीस्टोरी कमर्शियल कॉम्प्लेक्स के स्थल का निरीक्षण किया है। यह परियोजना बिहार शहरी परिवर्तन कार्यक्रम का हिस्सा है#PatnaUrbanDevelopment,#WorldBankBihar,#BiharTransformation

बिहार में चीनी क्रांति: 25 नई मिलें लाएँगी किसानों के लिए समृद्धि और बंपर रोजगार!

Bihar Sugarcane: बिहार सरकार ने राज्य में 25 नई चीनी मिलें और गन्ना आधारित उद्योग स्थापित करने का लक्ष्य रखा है। नई दिल्ली में निवेशकों के सामने बिहार गन्ना निवेश नीति 2026 पेश#BiharSugarcane,#SugarMills,#BiharInvestment

Madhubani Headmaster Suspension मधुबनी स्कूल में आर्केस्ट्रा, पिस्टल लहराती नर्तकी, सिगरेट और ठुमका! हेडमास्टर की कुर्सी गई

Madhubani Headmaster Suspension: मधुबनी में स्कूल परिसर में नर्तकी द्वारा पिस्टल लहराते हुए डांस करने का वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। शिक्षा विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रध#BiharNews,#MadhubaniHeadmaster,#EducationDepartment