spot_img

Darbhanga AIIMS News | Darbhanga के इंफ्रास्ट्रक्चर की नई सुबह होगी 13 नवंबर, देखें VIDEO

spot_img
- Advertisement -

प्रभाष कुमार, दरभंगा | प्रभारी मंत्री सह स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने लहेरियासा परिसदन में प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक ऐसे भारत का उदय हो रहा है जिसकी आंखों में गौरव के सपने हैं और जो हर चुनौती को अवसर में बदलने के लिए कृत संकल्पित है। दरभंगा जिले में इस शिलान्यास कार्यक्रम से नवीन ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है, और यहां आशा और विश्वास का वातावरण बना है।

- Advertisement -

एनडीए गठबंधन और जनता के बीच विश्वास

एनडीए गठबंधन के कार्यों के बल पर ही यह जनता के बीच पहुंचते हैं। नीतीश कुमार की सरकार सिर्फ और सिर्फ कार्य पर भरोसा करती है। दरभंगा वासियों का स्वप्न अब साकार होने जा रहा है, जब स्वयं प्रधानमंत्री के हाथों से 1700 करोड़ रुपये से बनने वाले एम्स (AIIMS) का शिलान्यास होगा। इस अवसर पर राज्यपाल महोदय, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, जीतन राम मांझी, उपेन्द्र कुशवाहा, संजय झा, नित्या नन्द रॉय और कई अन्य केंद्रीय और राज्य मंत्री मौजूद रहेंगे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बंपर खबर Gold Silver Price Bihar! धनतेरस-दिवाली से पहले सोना-चांदी खरीदने वालों की हुई चांदी, इतने गिरे दाम

भूमि पूजन और शंखनाद की महत्ता

भूमि पूजन के साथ-साथ मंत्रों का उच्चारण और शंखनाद होगा। यह कार्यक्रम सुबह 9 बजे से शुरू होगा। सभी प्रशासनिक व्यवस्थाएं पूर्ण की जा चुकी हैं और शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर कोई भी कमी नहीं छोड़ी गई है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  राहुल गांधी को मिली बड़ी जीत! अमित शाह मानहानि केस में कोर्ट का चौंकाने वाला फैसला | पढ़िए - क्या हैं बरी के राजनीतिक मायने

NDA सरकार का विकास के प्रति दृष्टिकोण

एनडीए सरकार का दायित्व है कि वह अच्छाई की दिशा में आगे बढ़े और अधिक अच्छा करने की कोशिश करे। सामान्य नागरिकों की आशा और आकांक्षाओं के अनुरूप सरकार के कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। विकास हमारी प्राथमिकता है, न कि भेदभाव। सरकार का लक्ष्य है कि वह सभी को साथ लेकर चले और समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक भी विकास का लाभ पहुंचे।

यह भी पढ़ें:  LIVE शो में खेसारी लाल यादव ने पार की हदें! विदेशी डांसर को देख बोले- 'डाउनलोड भइल बाड़ू?', भड़के लोग

विकास की दिशा में तेजी से कदम

हमारी सरकार ने भविष्य की सोच के साथ इन्फ्रास्ट्रक्चर की कमी को दूर करने के लिए तेज़ी से कदम उठाए हैं। सभी क्षेत्रों में विकास को प्राथमिकता दी जा रही है, और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचे, इस सोच के साथ सरकार कार्य कर रही है।

प्रेस वार्ता में सांसद गोपाल जी ठाकुर, संजय सरावगी, जगरनाथ ठाकुर, जीवछ सहनी, अर्जुन सहनी, दिलीप चौधरी, सुनील भारती, अमरनाथ गामी आदि प्रमुख नेता उपस्थित थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

राहुल गांधी को मिली बड़ी जीत! अमित शाह मानहानि केस में कोर्ट का चौंकाने वाला फैसला | पढ़िए – क्या हैं बरी के राजनीतिक...

Rahul Gandhi Defamation Case: कांग्रेस नेता राहुल गांधी को अमित शाह मानहानि केस में सुलतानपुर कोर्ट ने बरी कर दिया है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान दिए गए बयान को लेकर यह मुकदमा दर्ज हुआ #RahulGandhi,#DefamationCase,#SultanpurCourt

बिहार को मिला बड़ा तोहफा! 5 नई फोरलेन – अरवल से बिहारशरीफ, बरियापुर- बिशुनपुर-जमुई, छपरा- बेतिया – नौबतपुर-हरिहरगंज से अयोध्या-जनकपुर कनेक्टिविटी को हरी...

Bihar Road Project: केंद्र सरकार ने बिहार की पांच बड़ी सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है। इनमें मशरख-चकिया-भिट्ठा मोड़, अरवल-बिहारशरीफ जैसी सड़कें शामिल हैं, जिनसे आवागमन और अयोध् #BiharRoadProject,#FourlaneBihar,#AyodhyaJanakpur

दरभंगा का सिस्टम फिलियोर | ये क्या है… शर्म? स्कूल परिसर बना 1 महीने से तालाब, 700 बच्चे – पढ़ाई पानी में –...

Darbhanga Waterlogging: दरभंगा के मध्य मकतब रजखा विद्यालय में एक महीने से जलजमाव है, जिससे 700 बच्चों की पढ़ाई और स्वास्थ्य खतरे में है। अधिकारियों के आश्वासन के बावजूद समस्या जस की तस #DarbhangaNews,#BiharEducation,#ChhathPujaSafety

क्या पटना विश्वविद्यालय की छात्राएं बिना हॉस्टल देंगी परीक्षा? एक सेमेस्टर बीता, 27 अक्टूबर से इम्तिहान!

Bihar Patna University: पटना विश्वविद्यालय की छात्राएं हॉस्टल आवंटन में देरी से जूझ रही हैं। एक सेमेस्टर पूरा हो चुका है, 27 अक्टूबर से परीक्षा है, लेकिन उन्हें अब तक आवास नहीं मिला है #BiharPatnaUniversity,#HostelAllotment,#StudentIssues