दरभंगा में दरिंदगी, गांव के युवक ने किया है Rape, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जुटी Darbhanga Police
Prabhash Ranjan, दरभंगा | जिले के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली मुक विदुर महिला के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला महिला थाना में दर्ज कराया गया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी शुरू कर दी है।
महिला थानाध्यक्ष आरती कुमारी ने बताया –
सोमवार दोपहर के बाद पीड़िता के परिजन महिला थाना पहुंचे और जानकारी दी कि उनकी बेटी के साथ गांव के एक युवक ने दुष्कर्म किया है। इसके बाद मामले की तहकीकात की गई और संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
पुलिस ने दुष्कर्मी की गिरफ्तारी के लिए इलाके में छापामारी शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जल्द से जल्द आरोपी को पकड़ने की कोशिशें तेज कर दी हैं।