spot_img

Darbhanga में ‘ बाढ़ ‘ से त्राहिमाम… एक तहफ ठंड, तो दूसरी तरफ़ …?

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा | बिहार में एक ओर लोग कड़ाके की ठंड का सामना कर रहे हैं, वहीं दरभंगा के किरतपुर प्रखंड में गेहुआं नदी में अचानक आई बाढ़ ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इस बाढ़ के कारण झगरूआ, तरवारा, क़ुबौल, ढांगा, तेतरी, भुभौल, जगसो जैसे निचले इलाकों में सैकड़ों एकड़ में लगी गेहूं, मक्का, सरसों और दलहन की फसलें डूबकर नष्ट हो गईं।

- Advertisement -

हजारों एकड़ फसल बर्बाद

कोसी नदी के पश्चिमी तटबंध और कमला नदी के पूर्वी तटबंध के बीच गुजरने वाली गेहुआं नदी में बाढ़ आने से हजारों एकड़ में लगी रबी फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं। किसानों का कहना है कि ठंड के मौसम में इस तरह की अप्रत्याशित बाढ़ ने उन्हें भुखमरी के कगार पर ला खड़ा किया है।

- Advertisement -

ग्रामीण मूर्ति देवी ने बताया,

“कोसी की बाढ़ के बाद कर्ज लेकर गेहूं और मक्का की फसल लगाई थी, लेकिन यह बाढ़ सब कुछ तबाह कर गई। अब स्थिति ऐसी है कि हमारे पास खाने के लिए कुछ भी नहीं बचा।”

- Advertisement -

कर्ज में डूबे किसान

ग्रामीण सीता देवी ने कहा,

“दो एकड़ में मक्का की फसल लगाई थी। अब बाढ़ के कारण फसल नष्ट हो गई है। कर्ज चुकाने के लिए शायद जमीन बेचनी पड़ेगी।”

बाढ़ के कारण सैकड़ों किसानों को भुखमरी और कर्ज का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime पार्किंग से टाटा 407 पिकअप रातोंरात गायब! जाले में मालिक ने पुलिस से मांगी मदद

सरकार से मुआवजे की मांग

स्थानीय किसान मूर्ति देवी ने कहा कि अगर सरकार जल्द से जल्द मुआवजा नहीं देती तो किसानों के लिए हालात और बदतर हो जाएंगे।


प्रशासन का बयान

किरतपुर अंचल अधिकारी श्री आशुतोष सनी ने बताया,

“क्षेत्र में बाढ़ से हुई फसल क्षति का मुआयना करने के लिए अधिकारियों को भेजा गया है। सर्वेक्षण के बाद वरीय पदाधिकारियों को रिपोर्ट सौंपी जाएगी।”

प्रशासन ने किसानों को भरोसा दिलाया है कि उन्हें उचित मुआवजा देने की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा रो पड़ा - मिली लाश ' अज्ञात '! कचरा वाली जिंदगी का दु: खद अंत

पिछले आपदाओं से उबरने की कोशिश भी हुई विफल

अक्टूबर 2024 में कोसी नदी का तटबंध टूटने से धान की फसल और अनाज नष्ट हो गए थे। अब गेहुआं नदी की बाढ़ ने किसानों की उम्मीदों पर फिर से पानी फेर दिया है।

क्षेत्र में संकट की स्थिति

बाढ़ के कारण किसानों के लिए खाद्य सुरक्षा और कर्ज चुकाने का संकट गहराता जा रहा है। प्रशासन से अपेक्षा है कि वह जल्द से जल्द राहत कार्य शुरू करे ताकि किसानों की स्थिति में सुधार हो सके।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

UP Voter List यूपी में चुनाव से पहले वोटर लिस्ट का ‘खेल’ पकड़ा गया! चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, पूरे राज्य में जांच के...

UP Voter List: यूपी की वोटर लिस्ट में कांग्रेस के आरोपों के बाद चुनाव आयोग ने बड़ी गड़बड़ी की पुष्टि की है। पीलीभीत में 13,150 मतदाताओं के नाम में धांधली पर दो कर्मचारियों को #UPVoterList,#ElectionCommission,#PilibhitNews

Bihar IAS Transfer बिहार सरकार का बड़ा फैसला: IAS चंद्रशेखर सिंह को मिली जल संसाधन निगम की कमान, संभालेंगे कई अहम विभाग!

Bihar IAS Transfer: बिहार सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए वरिष्ठ IAS अधिकारी चंद्रशेखर सिंह को बिहार जल संसाधन विकास निगम लिमिटेड का अतिरिक्त प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है। इससे #BiharNews,#IASTransfer,#ChandrashekharSingh

खुशखबरी! पटना बापू टावर फेलोशिप की अंतिम तारीख बढ़ी, अब 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, मिलेंगे 5-5 लाख रुपये

Bapu Tower Fellowship: पटना में बापू टावर फेलोशिप के लिए आवेदन की अंतिम तिथि अब 31 अक्टूबर तक बढ़ा दी गई है। पांच शोधार्थियों को महात्मा गांधी से जुड़े विषयों पर शोध के लिए पांच-पांच #BapuTowerFellowship,#BiharNews,#PatnaFellowship

अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप 2027: क्या भारत लगातार तीसरी बार बनेगा चैंपियन? पूरा शेड्यूल देखें |16 टीमें, 41 मुकाबले, कहां- कहां होंगे मैच?

U19 Women's T20 World Cup: आईसीसी ने अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। भारतीय टीम 22 जनवरी को वेस्टइंडीज से भिड़ेगी और लगातार तीसरी बार खिताब जीतने की कोशि #U19WomensT20WorldCup,#IndiaCricket,#CricketNews