spot_img

Darbhanga में महाशिवरात्रि पर अधिकारियों को मिला टास्क, DM Rajiv Roshan और SSP Jagunath Reddy का आया Joint Order

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga । महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी राजीव रौशन और वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्‌डी ने संयुक्त आदेश जारी किया है। इस आदेश के तहत जिले के 350 स्थलों पर दंडाधिकारी और पुलिस बल तैनात किए गए हैं

- Advertisement -

24 घंटे सक्रिय रहेगा जिला नियंत्रण कक्ष

➡ जिले में 24 घंटे निगरानी के लिए जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है
➡ यह नियंत्रण कक्ष 26 और 27 फरवरी तक लगातार कार्यरत रहेगा
➡ नियंत्रण कक्ष की हेल्पलाइन नंबर: 06272-240600
तीन शिफ्ट में दंडाधिकारियों और पुलिस अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है
अतिरिक्त सुरक्षा बल भी तैनात किए गए हैं

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में खौफनाक वारदात! 21 साल का बेटा लापता...अपहरण की बू, 'शादी नहीं तो भाई की हत्या' की धमकी! सहमा परिवार|क्या है Madhubani कनेक्शन

शांति समिति की बैठक और निगरानी के निर्देश

सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों, थाना अध्यक्षों और अनुमंडल पदाधिकारियों को शांति समिति की बैठक करने के निर्देश दिए गए हैं
गांव स्तर पर आसूचना संकलन के लिए प्रखंड विकास अधिकारी ग्राम सेवक, पंचायत मुखिया, सरपंच और स्थानीय लोगों का सहयोग लेंगे

- Advertisement -
16e9e6ce-f9d6-46a7-922f-5a746543f06f

वरिष्ठ अधिकारी रहेंगे तैनात

सभी अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) अपने क्षेत्रों में विधि व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालेंगे
अपर समाहर्ता नीरज कुमार, अनिल कुमार और कुमार प्रशांत को अलग-अलग क्षेत्रों में शांति व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी सौंपी गई है

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में बड़ा हादसा: पूजा करते हुए महिला को लगा करंट, फिर जो हुआ...पति बोले -पोस्टमार्टम मत करवाइए !

अवकाश स्थगित, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

सभी पुलिस और प्रशासनिक पदाधिकारियों का अवकाश अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है
असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी, अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी
महाशिवरात्रि पर्व में सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में मौजूद रहेंगे और सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे

यह भी पढ़ें:  दरभंगा कोर्ट का बड़ा झटका: हत्या और नाबालिग के अपहरण के दोषियों को नहीं मिली जमानत, जेल में ही रहेंगे!

जिला प्रशासन ने लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना देने का अनुरोध किया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

नवादा में वज्रपात का तांडव: आकाश से नाचीं करंट, खेत में काम कर रहे एक बच्चे समेत 4 की मौत, 2महिलाएं झुलसी

Nawada Lightning: बिहार के नवादा जिले में शुक्रवार दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से एक बच्चे समेत चार लोगों की मौत हो गई। दो महिलाएं गंभीर रूप से झुलसी हैं। प्रशासन ने मृतकों के आश्रि#NawadaLightning,#BiharVajrapat,#NardiganjNews

Bihar SDM Transfer भरत तिवारी एनकाउंटर में चर्चित जगदीशपुर SDM संजीत कुमार का बड़ा तबादला! बिहार सरकार ने दिया ये आदेश, जानें अब क्या...

Bihar SDM Transfer: बिहार के जगदीशपुर अनुमंडल में बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ है। एसडीएम संजीत कुमार का तबादला कर उन्हें पटना स्थित सामान्य प्रशासन विभाग में योगदान देने का निर्देश दि#BiharSDMTransfer,#JagdishpurNews,#BiharAdministration

Jamui NEET Protest जमुई में भड़के छात्र! NEET पेपर लीक पर महिसौड़ी चौक पर बवाल, सांसद-मंत्री के पोस्टर फाड़े, 8 पकड़े गए

Jamui NEET Protest: जमुई में नीट पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों का प्रदर्शन हिंसक हो गया। सांसद और मंत्रियों के पोस्टर फाड़े गए, बैरिकेडिंग तोड़ी गई। पुलिस ने 8 उपद्रवियों को गिरफ्#JamuiNews,#NEETPaperLeak,#StudentProtest

Paper Leak Law छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! पेपर लीक पर मोदी सरकार का ऐतिहासिक फैसला, अब 10 साल जेल और 10 करोड़ जुर्माना...

Paper Leak Law: केंद्र सरकार ने पेपर लीक रोकने के लिए 'पेपर लीक रोकथाम कानून' में बड़े संशोधन को मंजूरी दी है। अब दोषियों को 10 साल तक की जेल और 10 करोड़ रुपये तक का जुर्माना ह#PaperLeakLaw,#ModiGovernment,#ExamReform