spot_img

9 बड़े फैसले, अस्पतालों में AC आइसोलेशन वार्ड, स्कूलों में ORS – प्रशासन का बड़ा कदम, जानिए Darbhanga DM Rajiv Roshan के जनहित सर्वोपरि

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga | 9 बड़े फैसले, अस्पतालों में AC आइसोलेशन वार्ड, स्कूलों में ORS – प्रशासन का बड़ा कदम, जानिए Darbhanga DM Rajiv Roshan के आदेश | समाहरणालय स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में जिलाधिकारी श्री राजीव रौशन की अध्यक्षता में भीषण गर्मी, अग्निकांड एवं लू से बचाव व सुरक्षा को लेकर बैठक आयोजित की गई।

- Advertisement -

महत्वपूर्ण निर्देश एवं निर्णय:

अग्निशमन विभाग:

- Advertisement -
  • अग्निशमन विभाग को तत्पर (रेडी मोड) रहने का निर्देश।

    - Advertisement -
  • आगजनी से बचाव हेतु “क्या करें, क्या न करें” का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा के डॉक्टर की हरियाणा में कार के अंदर संदिग्ध मौत, क्या है रहस्य? क्या मिला लाश के साथ, आखिर दो दिनों से क्यों खड़ी थी कार!

स्वास्थ्य विभाग:

  • लू से पीड़ित मरीजों के लिए अस्पतालों में आइसोलेशन एसी वार्ड की व्यवस्था होगी।

  • स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश।

  • आंगनबाड़ी केंद्रों पर पेयजल एवं ओआरएस पैकेट की व्यवस्था होगी।

  • नवजात शिशु, बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य सर्वेक्षण की जिम्मेदारी आईसीडीएस विभाग को सौंपी गई।

शिक्षा विभाग:

  • सभी स्कूलों में शुद्ध पेयजल और ओआरएस की व्यवस्था अनिवार्य की गई।

  • शनिवार कार्यक्रम के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश।

यह भी पढ़ें:  खुशखबरी Darbhanga Airport! दरभंगा एयरपोर्ट पर अब रात में भी उतरेंगे विमान, जानें कब शुरू होगी सुविधा

लोक स्वास्थ्य प्रमंडल:

  • पेयजल संकट से निपटने के लिए जल आपूर्ति बढ़ाने के निर्देश।

  • भू-गर्भ जल स्तर की निगरानी कर नियमित रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया।

  • चापाकल मरम्मत दल एवं कंट्रोल रूम नंबर का प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

अंचल अधिकारी एवं आपदा राहत:

  • अग्निकांड से पीड़ित परिवारों को 24 घंटे के भीतर पॉलिथीन शीट एवं नगद अनुदान देने का निर्देश।

  • पशुओं के लिए शेड, चारा एवं पानी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।

श्रम विभाग:

  • निर्माण कार्यों की समय-सीमा सुबह 6:00 से 11:00 बजे एवं अपराह्न 3:30 से 6:00 बजे तक निर्धारित।

  • श्रमिकों के लिए पेयजल, ओआरएस और छायादार स्थानों की व्यवस्था का निर्देश।

नगर निगम:

  • नगर आयुक्त को शहरभर में प्याऊ (जल सेवा केंद्र) स्थापित करने के निर्देश।

  • चापाकलों की मरम्मत एवं स्लम क्षेत्रों में आकस्मिक दवा आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा गया।

मनरेगा योजना:

  • तालाबों एवं नहरों में मनरेगा कार्य सुबह 6:00 से 11:00 बजे एवं अपराह्न 3:30 से 6:30 बजे के बीच संपन्न होंगे।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा कोर्ट में बड़ा खेल! फर्जी MTS को APP करा रहा था ट्रेनिंग, न्याय के मंदिर में सेंध की आशंका | पढ़िए - Darbhanga Court में पेशी

आगजनी से बचाव हेतु नागरिकों से अपील:

  • सुबह 9:00 बजे तक खाना पकाने का कार्य पूरा करें ताकि पछुआ हवा के कारण आग लगने की घटनाओं को रोका जा सके।

  • घर से बाहर निकलते समय मुख्य बिजली स्विच बंद करें एवं ढीले तारों की मरम्मत कराएं।

बाढ़ पूर्व तैयारी पर समीक्षा

  • बाढ़ राहत सामग्री हेतु निविदा प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने के निर्देश।

  • पॉलीथीन शीट, क्षतिग्रस्त सरकारी एवं निजी नावों की मरम्मत पर बल दिया गया।

  • बाढ़ आश्रय स्थलों का निर्माण शीघ्र पूरा करने एवं एसडीआरएफ टीम की मांग की समीक्षा।

  • गुणवत्तापूर्ण लाइफ जैकेट खरीदने एवं नाविकों के लंबित भुगतान शीघ्र करने के निर्देश।

  • सामुदायिक रसोईघर एवं राहत शिविरों के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।

बैठक में अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) सलीम अख्तर, उप निदेशक (जनसंपर्क) सत्येंद्र प्रसाद, वरीय उप समाहर्ता वृषभानु चंद्र, श्रम अधीक्षक किशोर कुमार झा, प्रोग्राम पदाधिकारी (आईसीडीएस) चांदनी सिंह सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

उप निदेशक, जन संपर्क,
दरभंगा प्रमंडल, दरभंगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

खुशखबरी Bihar Assistant Professor Recruitment! बिहार में 7000+ असिस्टेंट प्रोफेसर की सीधी भर्ती, सितंबर से आवेदन | जानिए – चयन के लिए नया परीक्षा...

Bihar Assistant Professor Recruitment: बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर के 7000 से अधिक पदों पर बंपर भर्ती होने जा रही है। बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग (BSUSC) सितंबर से नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर#BiharAssistantProfessor,#BiharRecruitment,#BSUSC

पटना में हद हो गई! जमीन कारोबारी की हत्या करने पहुंचे तीन हथियारबंद अपराधियों में 2 को ग्रामीणों ने पकड़ा, एक...

Bihar Crime: पटना के गौरीचक में जमीन कारोबारी की हत्या की सुपारी लेकर पहुंचे तीन में से दो अपराधियों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। भीड़ की पिटाई से एक अपराधी की मौत हो गई, जबकि#BiharCrime,#PatnaNews,#Gourichak

अमेरिका से लौटी 101 दुर्लभ मिथिला पेंटिंग, बिहार म्यूजियम में दिखेगा अद्भुत संग्रह! | जानिए – 7 अगस्त से क्या होगा -‘कागज की कश्ती:...

Bihar Museum: बिहार संग्रहालय 7 अगस्त को अपना स्थापना दिवस मनाएगा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर अमेरिका से लौटीं 101 दुर्लभ मिथिला पेंटिंग प्रदर्शित हो#BiharMuseum,#MithilaPaintings,#PatnaArt

Madhubani News मधुबनी में पुलिस अधिकारी अपराधियों के निशाने पर… पहले SI और चौकीदार को चाकू घोंपा अब बालू माफियाओं की दबंगई! थानाध्यक्ष और...

Bihar Sand Mafia: बिहार में बालू माफियाओं का दुस्साहस चरम पर है। मधेपुरा में अवैध खनन रोकने गए दो पुलिसकर्मियों को ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश की गई, जिससे वे गंभीर रूप से चोटिल#BiharSandMafia,#MadhepuraPolice,#IllegalMining