सतीश झा, बेनीपुर (दरभंगा), देशज टाइम्स। बेनीपुर में अग्निशमन सेवा सप्ताह की शुरुआत हो गई है। योग और प्रभात फेरी से जागरूकता का संदेश दिया गया। 20 अप्रैल तक चलने वाले अभियान में आग से बचाव को लेकर ग्रामीणों को जागरूक किया जाएगा।
कार्यक्रम का उद्देश्य:
आग से बचाव के उपायों की जानकारी देना
- Advertisement -🔥 आज की सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें1
बिहार पुलिस का ऐतिहासिक फैसला! अब बच्चों को थाने जाने से नहीं लगेगा डर, हर थाने में बनेगा ‘चाइल्ड हेल्प डेस्क’2
बिहार के 537 अंचल कार्यालयों में लगेंगे CCTV ! अब हर हरकत पर होगी पैनी नजर, पटना से लाइव निगरानी3
Delhi High Court हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से तीखा सवाल: आरक्षण पर प्रदर्शन की इजाजत देने से मना कैसे कर सकते हैं आप?’ | पढ़िए – जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा के तीखे सवाल4
Darbhanga AIIMS खुशखबरी! दरभंगा AIIMS से चमकेगी गांवों की किस्मत, जानिए कैसे होगी लाखों की कमाई?5
बिहार पंचायत चुनाव 2026: गांवों का बदल जाएगा सियासी नक्शा! आरक्षण और परिसीमन पर आया बड़ा अपडेट6
अब ड्राइविंग लाइसेंस पाना हुआ आसान! बिहार में खुल रहे 66 नए सेंटर, जानिए कैसे मिलेगी सरकारी मददआग लगने पर क्या करें – क्या न करें पर फोकस
- Advertisement -ग्रामीण क्षेत्रों को विशेष रूप से जागरूक करना
बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को सुरक्षा तकनीकों से परिचित कराना
अग्निश्मालय बेनीपुर में अग्निशमन सेवा सप्ताह की शुरुआत जोरदार ढंग से हुई। इस अवसर पर मंगलवार सुबह योग सत्र और प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। आयोजन का उद्देश्य लोगों को आग से बचाव और सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक करना है।
प्रभात फेरी से शुरू हुआ सेवा सप्ताह
फायर स्टेशन से शुरू हुई प्रभात फेरी बेनीपुर बाजार, अनुमंडलीय अस्पताल होते हुए पुनः फायर स्टेशन पर समाप्त हुई।
फायर अधिकारियों व कर्मचारियों ने जगह-जगह पर लोगों को पर्चे वितरित कर आग से बचाव और सावधानियों के बारे में जानकारी दी।
मॉक ड्रिल और सार्वजनिक प्रशिक्षण
अनुमंडल अग्निशामालय पदाधिकारी धर्मदेव सिंह ने बताया कि मंगलवार को बेनीपुर अनुमंडलीय अस्पताल सहित ग्रामीण क्षेत्रों में मॉक ड्रिल (मॉडल अभ्यास) कर लोगों को आग लगने की स्थिति में सही प्रतिक्रिया देने के तरीके सिखाए गए।
उन्होंने कहा कि:
“20 अप्रैल तक यह सेवा सप्ताह चलाया जाएगा। इस दौरान गांव-गांव जाकर जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा।”
कार्यक्रम में मौजूद रहे ये अधिकारी:
अस्पताल प्रबंधक राहुल कुमार सिंह
अग्निक राज कुमार सिंह
खुशबू कुमारी
मंटू कुमार
मो. गूफरान आलम
दानिश हुसैन
दर्जनों अस्पताल कर्मी और अग्निशमन विभाग के अधिकारी







