spot_img

नशे की लत, सल्फास का पैकेट और ‘ परिवार ‘ में आत्महत्या की तीसरी घटना, Darbhanga से बड़ी ख़बर, क्या है पूरा मामला?

spot_img
- Advertisement -

प्रभाष रंजन, दरभंगा | लहेरियासराय थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 23 स्थित रामबाग मोहल्ला में उस समय सनसनी फैल गई जब एक 17 वर्षीय युवक का शव घर के पंखे से लटका हुआ मिला। युवक की पहचान लाल बाबू साहनी के पुत्र कौशल कुमार के रूप में की गई है।

- Advertisement -

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है, और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है

- Advertisement -

घटना की सूचना और पुलिस की कार्रवाई

मंगलवार की सुबह लगभग 9:00 बजे पुलिस को सूचना मिली कि रामबाग मुहल्ला में एक युवक का शव फांसी पर लटका हुआ है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बड़ी खबर: अब नहीं रहेंगे बेघर! दरभंगा में 8 परिवारों को मिला जमीन का पट्टा, जानें कैसे


सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अमित कुमारदारोगा पीयूष कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को बरामद कर मामले की जांच शुरू की

घर में ‘ अकेले ‘ रह रहा था कौशल

  • मृतक की पहचान कौशल कुमार (उम्र 17), पिता लाल बाबू साहनी के रूप में हुई है।

  • युवक अपने घर में अकेले रह रहा था, जबकि उसके माता-पिता और भाई-बहन एपीएम थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में रह रहे हैं, जो उसका ननिहाल बताया जा रहा है।

  • शव कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला और गले पर निशान भी पाए गए हैं, जिससे प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है।

  • हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो पाएगी

यह भी पढ़ें:  Darbhanga में शराब माफिया का अंतर जिला तस्करी का खेल खत्म! मधुबनी और बेनीपुर पुलिस ने दबोचा 'फरार' बड़े शराब कारोबारी, जानें पूरा मामला

‘ परिवार ‘ में आत्महत्या की तीसरी घटना

स्थानीय लोगों की मानें तो यह परिवार में आत्महत्या की तीसरी घटना है। कुछ दिनों पहले कौशल की बहन ने भी आत्महत्या कर ली थी, जिससे यह मामला और भी संवेदनशील और संदिग्ध हो गया है।

सल्फास की ‘ खुली ‘ पैकेट, … फांसी लगाने से पहले का क्या है सच ?

  • परिजनों ने बताया कि कौशल नशे का आदी था, और उसकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं थी।

  • घर में सल्फास की एक खुली पैकेट पड़ी हुई मिली, हालांकि वह अप्रयुक्त थी

  • पुलिस इस बिंदु की भी जांच कर रही है कि कहीं युवक ने फांसी लगाने से पहले कोई नशीला पदार्थ तो नहीं लिया।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में सनसनीखेज मामला: छेड़खानी और दुष्कर्म के प्रयास में 2 गिरफ्तार, पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन

थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया —

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हत्या या आत्महत्या की पुष्टि की जा सकेगी। उन्होंने यह भी कहा कि गले पर फंदे के साफ निशान हैं, जिससे यह प्रारंभिक रूप से आत्महत्या प्रतीत हो रही है।


फिलहाल पुलिस ने मृतक के परिवार वालों से पूछताछ शुरू कर दी है, और घटनास्थल से फॉरेंसिक साक्ष्य भी एकत्र किए गए हैं

Deshaj Times Insight: एक नज़र में समझिए

बिंदुविवरण
मृतक का नामकौशल कुमार (17 वर्ष)
पिता का नामलाल बाबू साहनी
पतारामबाग मोहल्ला, वार्ड 23, लहेरियासराय
घटना का समयमंगलवार सुबह 9 बजे
बरामदगी स्थानघर के कमरे में, पंखे से लटका शव
अन्य तथ्यसल्फास की खुली पैकेट, परिवार में आत्महत्या की पूर्व घटना
पुलिस की कार्रवाईशव पोस्टमार्टम को भेजा, जांच जारी
संभावित कारणआत्महत्या (प्रारंभिक रूप से), नशे की लत

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार में बिजली चोरी पर बड़ी खबर: अब ‘गाज’ गिरेगी अधिकारियों पर भी, जानिए क्यों?

Bihar Electricity: बिहार में बिजली चोरी और उपकरणों को नुकसान पहुंचाने की बढ़ती घटनाओं पर सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है। ऊर्जा विभाग ने सभी अधिकारियों को निगरानी बढ़ाने और लापरवाही प#BiharElectricity,#PowerTheft,#EnergyDepartment

Delhi Police Investigation जंतर-मंतर पर हुआ था भयानक प्रदर्शन! अब दिल्ली पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा! 989 लोग निकले खूंखार अपराधी

Delhi Police Investigation: दिल्ली पुलिस की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन में शामिल 2,873 लोगों में से 989 के खिलाफ हत्या, दुष्कर्म और डकैती जैसे संगीन आपराधिक माम#DelhiPolice,#JantarMantarProtest,#CriminalRecords

समस्तीपुर में गोलियां बरसाईं! 50 हजार के लिए घोड़ा कारोबारी पर सनसनीखेज फायरिंग |बरामद खोखे खोलेंगे राज!

Bihar Crime News: समस्तीपुर में दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप मच गया। घोड़ा कारोबारी अमरनाथ राय से 50 हजार रुपये मांगने और विरोध करने पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। पुलिस न#BiharCrimeNews,#SamastipurNews,#FiringIncident

Darbhanga Airport दरभंगा एयरपोर्ट पर कोहराम! दिल्ली की उड़ान रद्द होते ही यात्रियों का भड़का गुस्सा, स्पाइसजेट ने उठाया ये कदम

Darbhanga Airport: दरभंगा एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट की दिल्ली जाने वाली फ्लाइट रद्द होने से यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। एयरलाइन ने 'ऑपरेशनल कारणों' का हवाला देते हुए टिकटें मंगलवार#DarbhangaAirport,#SpiceJet,#FlightCancelled