spot_img

शूटआउट: घर में घुसकर अपराधियों ने बाप-बेटे को मारी गोली –मासूम बेटे की मौत

spot_img
- Advertisement -

अररिया जिले के महलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ककोड़वा वार्ड संख्या 9 में शुक्रवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। घर के बरामदे पर सो रहे पिता और 12 वर्षीय पुत्र को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी। पुत्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।@संतोष पांडेय, देशज टाइम्स।

- Advertisement -

Araria Firing Incident| सिर में गोली लगने से अबू औरेरा की मौत, पिता की हालत गंभीर

जानकारी के अनुसार, 40 वर्षीय मौजसिन अपने पुत्र अबू औरेरा (12 वर्ष) के साथ घर के बरामदे में सोए थे। रात करीब 12:30 बजे, अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर पिता-पुत्र पर फायरिंग कर दी।

- Advertisement -

अबू औरेरा के सिर में गोली मारी, ऑन द स्पॉट मौत

अबू औरेरा के सिर में गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मौजसिन की बांह में गोली लगी, जो हड्डी में फंस गई। उन्हें सदर अस्पताल अररिया में प्राथमिक उपचार के बाद पूर्णिया मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। बाद में परिजनों ने उन्हें पूर्णिया के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

- Advertisement -

स्थानीयों का आरोप: समय पर पुलिस ने नहीं उठाया फोन

घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने बताया कि एक घंटे तक पुलिस को कॉल किया गया, लेकिन कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला। बाद में एक महिला अधिकारी से संपर्क कर गश्ती गाड़ी का नंबर प्राप्त किया गया, तब जाकर पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस की सक्रियता और वैज्ञानिक जांच के निर्देश

घटना की सूचना पर महलगांव थानाध्यक्ष राजेश कुमार और सदर एसडीपीओ रामपुकार सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन की और कहा कि वैज्ञानिक और तकनीकी तरीके से जांच की जाएगी। एसडीपीओ ने पुष्टि की कि अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी जल्द ही की जाएगी।

परिवार में मातम, मृतक था सबसे बड़ा बेटा

मृतक अबू औरेरा, पांच भाइयों और एक बहन में सबसे बड़ा था। उसकी असमय मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। इलाके में भी घटना के बाद से सन्नाटा और भय का माहौल है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मधुबनी CSP लूटकांड का पर्दाफाश! ग्रामीणों ने दबोचा था एक बदमाश, ‘मास्टरमाइंड’ और ‘लाइनर’ भी गिरफ्त में

Madhubani CSP Loot: मधुबनी में सीएसपी लूटकांड का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। एक 'लाइनर' समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। ग्रामीणों ने एक बदमाश को पहले ही पकड़#MadhubaniPolice,#BiharCrime,#CSPLoot

मधुबनी में कोर्ट का कड़ा संदेश: अवैध हथियार रखने पर 2 साल की सीधी जेल, जानें पूरा मामला

Madhubani Arms Act: मधुबनी में अवैध हथियार रखने के मामले में दो युवकों को दो साल की कठोर कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई गई है। बेनीपट्टी अनुमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत ने#MadhubaniNews,#ArmsAct,#BiharCrime

दरभंगा के DM का बड़ा फैसला! इस पोर्टल पर अब नहीं चलेगी लापरवाही, आम जनता को होगा सीधा फायदा

Darbhanga DM: दरभंगा के जिलाधिकारी कौशल कुमार ने सहयोग पोर्टल पर लंबित आवेदनों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं। अब सरकारी कामकाज में देरी#DarbhangaNews,#BiharAdministration,#SahyogPortal

बिहार के प्रोजेक्ट्स में देरी पर बड़ा एक्शन: सचिव प्रणव ने दिए सख्त निर्देश, अब नहीं होगा कोई समझौता!

Bihar Construction Projects: बिहार के भवन निर्माण विभाग ने राज्य की प्रमुख परियोजनाओं में हो रही देरी पर सख्त रुख अपनाया है। सचिव प्रणव कुमार ने अधिकारियों को गुणवत्ता और समय-सीमा पर कोई सम#BiharConstructionProjects,#PranavKumar,#PatnaNews