spot_img

Darbhanga के 4.28 लाख पेंशनधारियों के चेहरे खिले – ₹47 करोड़ की राशि सीधे बैंक खाते में

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स। Darbhanga के 4.28 लाख पेंशनधारियों के चेहरे खिले – ₹47 करोड़ की राशि सीधे बैंक खाते में। दरभंगा में 4.28 लाख पेंशनधारियों को 47 करोड़ से अधिक की राशि डीबीटी के माध्यम से जारी@दरभंगा,देशज टाइम्स।

यह भुगतान जुलाई 2025 माह के लिए

जिला पदाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में एक वृहद कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें दरभंगा जिला के 4,28,649 पेंशनधारियों को कुल ₹47,15,33,900 की पेंशन राशि डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से जारी की गई। यह भुगतान जुलाई 2025 माह के लिए किया गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा DM का अल्टीमेटम: 'दो दिन में दो, नहीं तो...', राइस मिलरों पर गिरी गाज!

कार्यक्रम का वर्चुअल उद्घाटन और संबोधन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया, जिसे जिले के 4557 स्थलों पर नोडल पदाधिकारियों और कर्मियों की उपस्थिति में सभी लाभार्थियों ने टीवी, लैपटॉप, टैबलेट और अन्य माध्यमों से देखा-सुना।

यह भी पढ़ें:  मयंक राज : दरभंगा के इस बेटे ने कर दिखाया कमाल! 10 लाख की फंडिंग से Droneman स्टार्टअप बिहार में लाएगा क्रांति

पेंशन राशि ₹400 से बढ़कर ₹1100 प्रति माह

जिलाधिकारी कौशल कुमार ने कहा:

“माननीय मुख्यमंत्री ने पेंशन राशि को लगभग तीन गुना बढ़ाकर ₹400 से ₹1100 कर दिया है, जिससे वृद्धजनों, दिव्यांगजनों और विधवाओं के जीवन में खुशी और सम्मान दोनों आएंगे।”

लाभार्थियों ने भी इस वृद्धि पर खुशी और आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें:  प्रेरणा बने प्रतीश: दरभंगा के लाल का कमाल! 70वीं BPSC में बनें RDO | दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग

पेंशन योजनाओं का विवरण

मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना – 1,82,157 लाभार्थी – ₹20,45,83,000, बिहार निशक्तता पेंशन योजना – 32,061 लाभार्थी – ₹3,54,53,600, लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना – 30,020 लाभार्थी – ₹3,32,78,300, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय नि:शक्तता पेंशन – 3,703 लाभार्थी – ₹40,73,100, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन – 33,813 लाभार्थी – ₹3,72,65,000, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन – 1,46,895 लाभार्थी – ₹16,16,22,000

जिलाधिकारी कौशल कुमार का संदेश

जिलाधिकारी ने पेंशनधारियों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर देना सिर्फ सरकार का ही नहीं बल्कि समाज का भी नैतिक कर्तव्य है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

अनुभव बताइए: मगध यूनिवर्सिटी में बड़ा खेल! नए शिक्षकों का वेतन रुका, फर्जीवाड़े की जांच से हड़कंप

Bihar Magadh University: मगध यूनिवर्सिटी में नियुक्त हुए असिस्टेंट प्रोफेसरों के अनुभव प्रमाणपत्रों की सघन जांच शुरू हो गई है। फर्जीवाड़े की शिकायत के बाद कई शिक्षकों के वेतन पर रोक लगा#MagadhUniversity,#BiharNews,#AssistantProfessor

IAS संजीव हंस ने बिहार टेंडर घोटाले में भरी हुंकार, SVU की चार्जशीट को बताया ‘दुर्भावनापूर्ण’, उठाया बड़ा कदम!

Bihar Tender Scam: बिहार टेंडर घोटाले में फंसे IAS संजीव हंस ने अपने खिलाफ दायर चार्जशीट को चुनौती देने का फैसला किया है। उनके वकील ने इसे दुर्भावनापूर्ण बताते हुए कहा कि पहले के#BiharNews,#SanjeevHans,#BiharTenderScam

बड़ा प्रशासनिक फैसला: बिहार में 14 IAS अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, जानिए -किन विभागों की बदली किस्मत, कौन इधर से उधर?

Bihar IAS Posting: बिहार में 14 IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां मिली हैं। इजतबा हुसैन वित्त विभाग और वसीम अहमद पंचायती राज विभाग में संयुक्त सचिव बने हैं, जिससे प्रशासनिक व्यवस#BiharIAS,#AdministrativeUpdate,#BiharGovernment

Bhagalpur Vikramshila Setu: विक्रमशिला सेतु पर DM अलंकृता पांडे का एक्शन, सुरक्षाकर्मियों के लिए उठाया बड़ा कदम!

Bhagalpur Vikramshila Setu: भागलपुर की जिलाधिकारी अलंकृता पांडे ने विक्रमशिला सेतु पर यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया। सुरक्षाकर्मियों के लिए तत्काल शेड और रेनकोट की व्यवस्था का निर्देश#BhagalpurNews,#VikramshilaSetu,#BiharTraffic