प्रभाष रंजन, दरभंगा। दरभंगा पुलिस ने साइबर थाना की टीम के साथ मिलकर 15 लाख से अधिक की साइबर ठगी का खुलासा किया है। इस मामले में दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।
मामला कैसे शुरू हुआ
20 जुलाई 2025 को आवेदक संजय कुमार झा ने साइबर थाना दरभंगा में शिकायत दर्ज कराई।
- Advertisement -🔥 आज की सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें1
बिहार के शिव भक्तों के लिए सुल्तानगंज से बड़ी खबर! शुरू हुआ श्रावणी मेला, CM सम्राट ने दिया खास तोहफा| जानिए – लॉन्च ऐप से क्या मिलेगी हर जानकारी2
बिहार में शिक्षा का बड़ा बदलाव: अब स्कूलों में पहली से पांचवीं तक अपनी मातृभाषा में पढ़ेंगे बच्चे, मिलेगा कौशल विकास का लाभ| अगस्त में शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण3
बड़ी खबर! तेज प्रताप यादव जेल से बाहर, सरकार के आदेश से मिली रिहाई; क्या है पूरा मामला?4
CM सम्राट चौधरी का सख्त फरमान: क्या अब तेजी से पूरे होंगे बिहार के सभी प्रोजेक्ट्स?5
बड़ी खबर: NEET छात्रों की पुलिस वेरिफिकेशन टेंशन खत्म! बिहार सरकार ने वापस लिए मुकदमे6
बिहार में पेपर लीक माफिया की खैर नहीं! अब 90 दिन में होगा फैसला, बने 3 नए स्पेशल कोर्टशिकायत में बताया गया कि उनके साथ ₹15,76,124 की UPI फ्रॉड हुई है।
- Advertisement -इस आधार पर साइबर थाना कांड संख्या 52/25 दर्ज किया गया।
SIT टीम का गठन और जांच
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक दरभंगा के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक, साइबर दरभंगा के नेतृत्व में एक SIT टीम गठित की गई।
टीम में पु०नि० पंकज कुमार सहित कई अधिकारी शामिल थे।
मानवीय, गुप्त सूचना और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर पुलिस ने कांड का सफल उद्भेदन किया।
गिरफ्तार अपराधियों की पहचान
शिवमंगल कुमार (25 वर्ष) – पिता अनिरुद्ध साह, निवासी कजरा मोहल्ला, बांध रोड, स्वीच गेट, वार्ड नं. 15, थाना सिंकन्दपुर, जिला मुजफ्फरपुर
आनंद कुमार (24 वर्ष) – पिता जयमंगल रजक, निवासी भासर, थाना नगर, जिला सीतामढ़ी
हां, हमने…
दोनों गिरफ्तार आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने ₹15,76,124/- फर्जी तरीके से निकाले।
पुलिस ने UPI ट्रांजैक्शन को ट्रेस कर लिया है।
इस पूरे नेटवर्क में शामिल दो और अपराधियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
बरामदगी
दो मोबाइल फोन (जिनसे UPI फ्रॉड किया गया था) जब्त किए गए।
छापेमारी दल के सदस्य
अपर थानाध्यक्ष पु०नि० पंकज कुमार
पु०नि० नवीन कुमार
सि० रजनीश कुमार
चा०सि० कमल किशोर
कृष्ण कुमार (तकनीकी शाखा)
दरभंगा पुलिस का सख्त संदेश
दरभंगा पुलिस ने कहा है कि साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। आम जनता को भी सतर्क रहने की अपील की गई है कि वे किसी भी संदिग्ध कॉल या लिंक पर अपनी बैंकिंग डिटेल्स साझा न करें।














