spot_img

BIG BREAKING Darbhanga में खूनी जमीन विवाद: हॉस्टल पर बुलडोजर चला, फायरिंग में छात्रा घायल, मुख्य सड़क जाम

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा में जमीनी विवाद में खूनी खेल खेला गया है। दिनदहाड़े एक हॉस्टल पर बुलडोजर चला, फिर ताबड़तोड़ गोलियां दागी गईं, जिसमें एक छात्रा बाल-बाल बच गई और कार के शीशे में गोली फंस गई। इस दिल दहला देने वाली वारदात के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उन्होंने मुख्य सड़क जाम कर दी।

जानकारी के अनुसार, यह घटना भालपट्टी थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार दोपहर की है। बताया जाता है कि कुछ लोग एक बुलडोजर लेकर विवादित जमीन पर बने मकान को तोड़ने के इरादे से पहुंचे। जब वहां मौजूद लोगों ने इसका विरोध किया, तो हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  मयंक राज : दरभंगा के इस बेटे ने कर दिखाया कमाल! 10 लाख की फंडिंग से Droneman स्टार्टअप बिहार में लाएगा क्रांति

कई राउंड चली गोली, छात्रा बाल-बाल बची

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटनास्थल पर कई राउंड गोलियां चलाई गईं। एक छात्रा के हाथ की उंगली में गोली लग गई, जिससे वह गंभीर चोट से बाल-बाल बच गई। वहीं, एक खड़ी कार के शीशे के नीचे भी एक गोली लगी और उसी में फंस गई। जिस जमीन पर यह विवाद चल रहा है, वहां एक हॉस्टल संचालित होता है, जिसमें दरभंगा, मधुबनी समेत कई जिलों के छात्र रहकर पढ़ाई करते हैं।

यह भी पढ़ें:  प्रेरणा बने प्रतीश: दरभंगा के लाल का कमाल! 70वीं BPSC में बनें RDO | दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग

हॉस्टल संचालक ने बताया कि लोआम निवासी निमतुल्लाह के कहने पर सद्दाम नामक व्यक्ति अपने साथियों (भगिना) के साथ वहां पहुंचा था। वे बुलडोजर से हॉस्टल के मेन गेट सहित निर्मित हिस्से को तोड़ने लगे। विरोध करने पर उन्होंने ताबड़तोड़ फायरिंग की। घटनास्थल से कई खोखे भी बरामद किए गए हैं और एक गाड़ी का शीशा भी तोड़ा गया है। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

डीएम-एसएसपी को बुलाने की मांग पर सड़क जाम

इस घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने तुरंत भालपट्टी-लोआम मुख्य सड़क को जाम कर दिया। प्रदर्शनकारी मांग कर रहे थे कि जब तक दरभंगा के डीएम और एसएसपी मौके पर नहीं आते, तब तक वे जाम नहीं हटाएंगे।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में पत्रकारों के साथ हो रहा 'अत्याचार'! SSP जगुनाथ रेड्डी से मिलकर बताया दर्द, बोले- ' असहनीय है सर'

प्रदर्शनकारियों ने यह भी चेतावनी दी कि यदि 24 घंटे के भीतर सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो वे धरना-प्रदर्शन शुरू कर देंगे। भालपट्टी थानाध्यक्ष ने मौके पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों को कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

पुलिस अधीक्षक से संपर्क नहीं हो पाया

घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए भालपट्टी थानाध्यक्ष से कई बार संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने मोबाइल रिसीव नहीं किया। इससे मामले की विस्तृत जानकारी मिलने में बाधा आई।

राजीव कुमार एसडीपीओ सदर वन ने बताया

जमीनी विवाद को लेकर गोली चली है जिसमें एक खोखा बरामद हुआ है किसी को गोली नही लगी है। कोई घायल नहीं है मामले को लेकर प्राथमिक की दर्ज की जा रही है जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार में ‘एनकाउंटर’ पर सरकार का यू-टर्न! दबाव में झुकी, लिया ये बड़ा फैसला, उमड़ा जनसैलाब, ‘शहीद भारत नगर’ की मांग

Bihar Encounter: भोजपुर में भारत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में बिहार सरकार ने न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं। जनदबाव के बाद कैबिनेट ने यह फैसला लिया। जगदीशपुर SDPO राजेश कुमार शर#BiharEncounter,#BharatTiwari,#BhojpurNews

दरभंगा में DM का बड़ा ऐलान! हर पंचायत में लगेगा ‘जनता दरबार’, 30 हजार पेंशनभोगियों की समस्या होगी खत्म

Darbhanga News: दरभंगा के जिलाधिकारी कौशल कुमार ने जनता की समस्याओं के समाधान के लिए एक नई पहल की है। अब हर महीने की आखिरी रविवार को सभी पंचायतों में 'पंचायत विकास दिवस' आयोजित#DarbhangaNews,#BiharPanchayat,#JanataDarbar

DM की आमजन से अपील : डूबने से होने वाली मौतों से बचेगा दरभंगा, SDRF के प्रशिक्षित जवानों ने बच्चों को समझाया

Darbhanga Drowning Prevention: मॉनसून का मौसम आते ही बिहार में जलजनित दुर्घटनाओं, खासकर डूबने से होने वाली मौतों का खतरा बढ़ जाता है। इसी को देखते हुए दरभंगा जिले में एक बड़ा और महत्वपूर्ण कद#DarbhangaNews,#SDRFBihar,#MonsoonSafety

दरभंगा के युवाओं की चमकी किस्मत! 520 में से 176 को मिली नौकरी, जानें कैसे?

Darbhanga Job Fair: दरभंगा में प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना के तहत आयोजित कौशल एवं रोजगार मेले में 520 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया, जिसमें से 176 युवाओं का प्रोविजनल चयन#DarbhangaNews,#BiharJobFair,#PMAJAYScheme