spot_img

बच्चों के लिए HMD का खास फोन लॉन्च, कॉल-मैसेज के साथ मिलेंगे पेरेंटल कंट्रोल

spot_img
- Advertisement -

नई दिल्ली: बच्चों के लिए गैजेट्स की दुनिया में एक नया नाम जुड़ने वाला है। फिनलैंड की मोबाइल कंपनी HMD बच्चों के लिए एक खास फोन लॉन्च करने की तैयारी में है। इस नए फोन के लिए HMD ने बच्चों की स्मार्टवॉच बनाने वाली नॉर्वे की कंपनी Xplora के साथ हाथ मिलाया है। दोनों कंपनियां मिलकर “HMD XploraOne” नाम से यह फोन बाजार में उतारेगी। यह फोन खास तौर पर बच्चों की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया जा रहा है, जिसमें कॉल और मैसेज जैसे जरूरी फीचर्स शामिल होंगे।

- Advertisement -

कुछ महीने पहले HMD ने Touch 4G नाम से एक हाइब्रिड स्मार्टफोन लॉन्च किया था, और अब बच्चों के लिए यह नया और मजेदार फोन पेश करने की योजना है।

- Advertisement -

HMD XploraOne का डिजाइन और फीचर्स

HMD XploraOne को HMD Touch 4G के कॉन्सेप्ट पर ही तैयार किया जा रहा है, लेकिन इसे बच्चों के लिए अधिक उपयुक्त और किड-फ्रैंडली बनाया जाएगा। लीक हुए डिजाइन के अनुसार, इसमें कॉम्पैक्ट टचस्क्रीन, फ्रंट में एक होम बटन, फ्रंट और रियर कैमरा, और बाईं ओर सिम स्लॉट के साथ पावर और वॉल्यूम बटन दिए गए हैं। फोन के ऊपरी हिस्से में एक अतिरिक्त बटन और 3.5mm हेडफोन जैक भी मिलेगा।

- Advertisement -

संभावित स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा

हालांकि कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर फोन के स्पेसिफिकेशन्स जारी नहीं किए हैं, लेकिन एक टिपस्टर ने कुछ अहम फीचर्स लीक कर दिए हैं। लीक के मुताबिक, इस फोन में कॉलिंग और टेक्स्ट मैसेज की सुविधा होगी। इसमें 3.2 इंच का QVGA IPS डिस्प्ले और Unisoc T127 चिपसेट इस्तेमाल किया जाएगा।

पावर बैकअप के लिए इसमें 2,000mAh की बैटरी मिल सकती है, जो USB Type-C चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी। फोन में 64MB रैम और 128MB की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है। कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ, GPS, Wi-Fi और FM रेडियो जैसे फीचर्स भी इसमें शामिल हो सकते हैं।

पेरेंटल कंट्रोल और लोकेशन ट्रैकिंग

HMD XploraOne की सबसे खास बात इसमें दिए गए पेरेंटल कंट्रोल फीचर्स हैं। इनकी मदद से माता-पिता अपने बच्चे की लोकेशन को आसानी से ट्रैक कर सकेंगे। इसके अलावा, पेरेंट्स फोन में कॉन्टैक्ट्स को जोड़ने, हटाने या ब्लॉक करने जैसे नियंत्रण भी रख सकेंगे।

कंपनी ने इस फोन को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है, लेकिन अभी इसकी कीमत और उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

30 साल बाद दानापुर लौटे पंकज त्रिपाठी, ‘मिर्जापुर’ की टीम ने पटना में मचाया धमाल!

Patna News: मिर्जापुर फिल्म के प्रमोशन के लिए पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु शर्मा पटना पहुंचे। पंकज त्रिपाठी ने दानापुर स्टेशन पर 30 साल बाद आकर अपनी पुरानी यादें ताज#MirzapurFilm,#PankajTripathi,#PatnaNews

पटना के पास बनेगा नया शहर! सरकार ने आम जनता से मांगे सुझाव, जानें कैसे बदल जाएगी आपकी जिंदगी| पाटलिपुत्र ग्रीनफील्ड टाउनशिप की मुख्य...

Bihar New City: बिहार सरकार ने पाटलिपुत्र ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप की मसौदा योजना पर हितधारकों और आम जनता से सुझाव मांगे हैं। यह योजना पटना के शहरी दबाव को कम करने और नए विक#BiharNewCity,#PataliputraTownship,#BiharUrbanDevelopment

Darbhanga Crime दरभंगा में खूनी खेल: पैसों के लिए भतीजे का कत्ल, शव जलाकर सबूत मिटाए! पुलिस को मिले डरावने अवशेष

Darbhanga News: दरभंगा के बहेड़ी थाना क्षेत्र में पैसों के लेन-देन को लेकर एक भतीजे की निर्मम हत्या कर दी गई है। आरोप है कि मामी और ममेरे भाइयों ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिय#DarbhangaNews,#BiharCrime,#MurderMystery

Madhubani News मधुबनी- नेपाल बॉर्डर पर 2.40 लाख नेपाली नोटों का जखीरा! SSB ने दबोचा बाइक सवार, हरलाखी का तस्कर एक्सपोज!

Bihar Border Smuggling: मधुबनी में भारत-नेपाल सीमा पर SSB ने अवैध गतिविधियों पर नकेल कसी है। पीपरौन चेक पोस्ट पर 2.40 लाख नेपाली मुद्रा और एक मोबाइल के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गय#BiharNews,#BorderSecurity,#MadhubaniCrime