spot_img

PMCH से लेकर AIIMS तक… सबसे बड़ा खुलासा: PMCH छात्र निकला फर्जी ‘मयंक’, EOU ने खोली पूरी कुंडली, 9 मेडिकल स्टूडेंट गिरफ्तार, जानिए

Bihar NEET Re-Exam: राज्य सरकार के निर्देश पर आर्थिक अपराध इकाई ने लखीसराय के तीनों कांडों की जांच तेज की, बायोमेट्रिक एजेंसी की मिलीभगत और PMCH की लापरवाही भी उजागर हुई।

spot_img
- Advertisement -

Bihar NEET Re-Exam: बिहार में हुई Bihar नीट पुनरीक्षा में सामने आए हाई-प्रोफाइल मामले की कमान अब राज्य सरकार के निर्देश पर आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने अपने हाथों में ले ली है। लखीसराय में दर्ज तीनों कांडों की तकनीकी जांच करते हुए ईओयू इस महा-घोटाले की परतों को खंगालने में जुट गई है। इस पूरे रैकेट में सबसे बड़ा और चौंकाने वाला मोड़ ‘मुन्नाभाई’ की पहचान को लेकर आया है।

- Advertisement -

लखीसराय के परीक्षा केंद्र से जिस फर्जी स्टाफ को पीएमसीएच के चौथे वर्ष का छात्र ‘मयंक कश्यप’ समझकर गिरफ्तार किया गया था, उसका असली नाम अश्विनी कुमार है। वह पीएमसीएच के 2022 बैच का छात्र है। उसने कॉलेज प्रशासन और पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए बकायदा फर्जी नाम का इस्तेमाल किया था और उसका रोल नंबर 139 है।

- Advertisement -

बायोमेट्रिक एजेंसी की मिलीभगत से रची गई साजिश

जांच में यह बेहद गंभीर बात सामने आई है कि परीक्षा का सुरक्षा जिम्मा संभालने वाली बायोमेट्रिक एजेंसी ‘साई एजुकेयर’ के कर्मियों ने परीक्षा माफियाओं के साथ सांठगांठ कर पूरी साजिश रची थी। इन कर्मियों की जिम्मेदारी अभ्यर्थियों के अंगुलियों के निशान और आइरिस आदि का सत्यापन करने की थी। इसके बावजूद उन्होंने बिना सत्यापन किए ही डमी अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर अवैध प्रवेश करा दिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  SHO चनवीर कुमार: वाह! भागलपुर पुलिस ने जीता दिल, थानाध्यक्ष को मिला ऐसा सम्मान, जानिए क्यों?

इस मामले में पुलिस ने बायोमेट्रिक कंपनी के कई सुपरवाइजर्स सहित 14 कर्मियों को दबोचा है। इसके अलावा, डमी अभ्यर्थी के रूप में देश के नामचीन संस्थानों के 9 मेडिकल छात्रों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें एम्स रायबरेली का छात्र सौरभ जा, दिल्ली यूनिवर्सिटी का एमबीबीएस इंटर्न अमन अग्रवाल, और झारखंड के गिरिडीह व पलामू की दो मेडिकल छात्राएं भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें:  HHT अपग्रेडेशन : बिहार के रेल यात्रियों की सबसे बड़ी टेंशन खत्म! अब चलती ट्रेन में ऐसे मिलेगी कंफर्म सीट

PMCH में फर्जी हाजिरी और हॉस्टल की बड़ी लापरवाही

पीएमसीएच प्रशासन के ढीले रवैये और हॉस्टल प्रबंधन की एक और बड़ी लापरवाही इस जांच के दौरान पूरी तरह उजागर हुई है। आरोपी अश्विनी कुमार को कॉलेज के जीवक हॉस्टल में सीट आवंटित की गई थी, लेकिन वह हॉस्टल में न रहकर बाहर फ्लैट लेकर रह रहा था। इसकी जानकारी कॉलेज प्रशासन या वार्डन स्तर पर किसी को नहीं थी।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में बड़े बदलाव की नींव: संस्कृत छात्रों की बल्ले-बल्ले! NEP 2020 के तहत नया आचार्य कोर्स, नौकरी के खुलेंगे रास्ते

सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि Bihar NEET Re-Exam के दिन कॉलेज में आयोजित अनिवार्य सेमिनार में भी अश्विनी कुमार की उपस्थिति दर्ज पाई गई है। सूत्रों के मुताबिक, सर्जरी विभाग की ओपीडी क्लास में भी उसकी फर्जी उपस्थिति दिखाई गई थी।

स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर प्राचार्य डॉ. एन. पी. सिंह ने सभी विभागों से छात्रों की सूची मांगी है और इस गंभीर ‘फर्जी उपस्थिति’ कांड की आंतरिक जांच के आदेश दे दिए हैं।

इस मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, नए खुलासे सामने आ रहे हैं, जो पूरे परीक्षा सिस्टम की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं। ईओयू की यह कार्रवाई बिहार में शिक्षा माफिया के खिलाफ एक बड़ी पहल मानी जा रही है, जिसका असर आने वाले समय में देखने को मिलेगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भोजपुर एनकाउंटर: ‘हेडक्वार्टर की गहरी साजिश’, पप्पू यादव के सनसनीखेज दावे- डीएसपी को किसका फोन आया था!

Bihar Police: भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर पर पप्पू यादव ने पुलिस हेडक्वार्टर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने इसे गहरी साजिश बताया और दलितों पर अत्याचारों पर नेताओं#BiharPolice,#PappuYadav,#BharatTiwariEncounter

HHT अपग्रेडेशन : बिहार के रेल यात्रियों की सबसे बड़ी टेंशन खत्म! अब चलती ट्रेन में ऐसे मिलेगी कंफर्म सीट

Bihar Train Booking: बिहार के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब चलती ट्रेनों में भी कंफर्म बर्थ बुक करना संभव होगा। दानापुर मंडल में यह नई व्यवस्था लागू होने जा रही है, जिससे सीट के#BiharTrainNews,#ConfirmBerth,#DanapurDivision

मुंगेर: गंगा ने छीनीं 5 जिंदगियां! स्नान करने गईं बच्चियां डूबीं, एक का शव मिला, 4 अब भी लापता

Munger News: मुंगेर के श्यामपुर गंगा घाट पर स्नान के दौरान पांच बच्चियां गंगा नदी में डूब गईं। एक बच्ची का शव बरामद, चार अब भी लापता। परिवारों में मातम, प्रशासन का रेस्क्यू#MungerNews,#GangaTragedy,#BiharAccident

बिहार में EOU का ‘धमाका’: इंजीनियर के घर मिली करोड़ों की बेनामी संपत्ति, 6 ठिकानों पर ताबड़तोड़ रेड

Bihar corruption: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भवन निर्माण विभाग के इंजीनियर पवन कुमार के 6 ठिकानों पर छापेमारी की। जांच में 3.#BiharCorruption,#EOURaid,#PawanKumar